Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

सफेद बालों को रोकने के लिए कौन से विटामिन जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार ये समस्या शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण भी हो सकती हैं। आइए लेख में जानें सफेद बालों के लिए कौन से विटामिन्स जरूरी हैं?

आज के समय में बहुत से लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा कई बार लोगों के शरीर में विटामिन्स या पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है, लेकिन कौन से विटामिन्स? यह सवाल लोगों के मन में अक्सर आता है। आइए इस बारे में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें।

समय से पहले बाल सफेद क्यों होते हैं?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "सफेद बाल उम्र, जेनेटिक्स, स्ट्रेस, स्मोकिंग, खराब खान-पान या कुछ विटामिन की कमी के कारण हो सकते हैं। हालांकि कोई भी विटामिन सफेद बालों को हमेशा के लिए पूरी तरह से नहीं रोक सकता, लेकिन कुछ पोषक तत्व समय से पहले बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को स्लो करने और बालों के हेल्दी रंग को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों से छुटकारा पाना है तो खाएं जिंक से भरपूर ये 7 फूड्स, जानें क्यों जरूरी है ये मिनरल

सफेद बालों से बचने के लिए कौन से विटामिन जरूरी है?

डॉ. चांदनी जैन आगे बताती हैं, "समय से पहले बालों के सफेद होने से जुड़ा सबसे जरूरी विटामिन, विटामिन बी12, विटामिन-बी7 और विटामिन-डी हैं। इसके अलावा, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी बालों के रंग को प्रभावित करते हैं।"

विटामिन बी12 

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन कम हो सकता है और यह मेलानिन को प्रभावित कर सकता है। यह वह पिगमेंट जो बालों को उनका नेचुरल रंग देता है। जो लोग पूरी तरह से वेजीटेरियन या वीगन डाइट लेते हैं, उनमें बी12 का स्तर कम होने की संभावना ज्यादा होती है।"

vitamins to prevent grey hair main (9)

अन्य पोषक तत्वों

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "सफेद बालों को रोकने के लिए अन्य जरूरी पोषक तत्वों में विटामिन डी, बायोटिन (विटामिन बी7), आयरन, जिंक और कॉपर शामिल हैं। कॉपर जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, क्योंकि यह बालों की जड़ों में मेलानिन बनाने में मदद करता है। आयरन और जिंक का स्तर कम होने से बाल कमजोर हो सकते हैं और समय से पहले सफेद होने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी बढ़ सकता है।"

इसे भी पढ़ें: विटामिन B12 की कमी और नसों के दर्द में क्या कनेक्शन है? डॉक्टर से जानें

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए हेल्दी आदतें

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "इन पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स में अंडे, दूध, दही, ड्राई फ्रूट्स, बीज, पालक, मछली, बीन्स और साबुत अनाज शामिल हैं। स्ट्रेस को नियंत्रित करना, अच्छी नींद लेना और स्मोकिंग से बचना भी बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है।"

डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "हालांकि, अगर बाल जेनेटिक्स या बढ़ती उम्र के कारण सफेद हो रहे हैं, तो विटामिन शायद इसे पूरी तरह से ठीक न कर पाएं। सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है, क्योंकि विटामिन की अधिक मात्रा कभी-कभी फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है।"

निष्कर्ष

शरीर में विटामिन बी12, विटामिन बी7 और विटामिन डी जैसे विटामिन्स या आयरन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या हो सकती है। इनका सेवन करने से बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को स्लो करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। ऐसे में बालों को नेचुरली काला और हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    बालों को घना बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों, अंडे, नट्स, सीड्स, दालें, खजूर, खट्टे फल और हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे बालों को गहराई से पोषण देने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • बालों की कमजोर जड़ों को मजबूत कैसे करें?

    बालों को जड़ों से मजबूत करने के लिए बैलेंस डाइट लें, शरीर को हाइड्रेट रखें, स्कैल्प की मालिश करें, हीट स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें और सल्फेट-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। 

Read Next

क्या एसिडिटी के कारण भी होता है हेयर लॉस? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 26, 2026 20:53 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 26, 2026 20:53 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content