Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sandeep Mahapatra , Dermatologist & Hair Transplant Surgeon

बाल झड़ने का कारण कहीं विटामिन B12 की कमी तो नहीं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कनेक्शन

विटामिन B12 हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है और इसकी कमी से बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं। यदि हेयर फॉल के साथ थकान, कमजोरी या सुन्नपन महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे आज लगभग हर उम्र के लोग परेशान हैं। अक्सर लोग बालों के झड़ने को मौसम बदलने, तनाव, प्रदूषण या गलत हेयर केयर रूटीन से जोड़कर देखते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी भी इसके पीछे की वजह हो सकती है? नियो फॉलिकल हेयर ट्रांसप्लांट एंड डर्मासोल्यूशन्स, बेंगलुरु के डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, डीएनए सिंथेसिस और नसों के सही कामकाज के लिए विटामिन B12 जरूरी होता है। जब इसकी मात्रा कम हो जाती है, तो शरीर की तेजी से बढ़ने वाली कोशिकाएं यानी सेल्स, जैसे हेयर फॉलिकल्स, प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, हर बार बाल झड़ने का कारण विटामिन B12 की कमी नहीं होता।

क्या विटामिन B12 की कमी से बाल झड़ते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं, '' जब शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है, तो हेयर फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसका असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है और बाल सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं। हालांकि, केवल विटामिन B12 की कमी हर व्यक्ति में हेयर फॉल का कारण नहीं होती। इसलिए सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।'' डॉक्टर संदीप महापात्रा के अनुसार, कुछ लोगों में विटामिन B12 की कमी होने की संभावना ज्यादा होती है।

  • पूरी तरह शाकाहारी या वीगन डाइट लेने वाले लोग
  • बुजुर्ग
  • पेट या आंतों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोग
  • लंबे समय तक कुछ गंभीर बीमारियों दवाएं लेने वाले मरीज
  • जिनका भोजन बैलेंस नहीं होता

Review

can Vitamin B12 deficiency cause hair loss

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

बाल झड़ने के अलावा विटामिन B12 की कमी कई अन्य लक्षण भी दे सकती है।

  • लगातार थकान और कमजोरी
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
  • चक्कर आना
  • फोकस करने में कठिनाई
  • स्किन का पीला पड़ना
  • सांस फूलना

यदि हेयर फॉल के साथ ये लक्षण भी दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: कहीं डाइट ही तो नहीं बाल झड़ने की वजह? जानें खानपान और हेयर फॉल का कनेक्शन

can Vitamin B12 deficiency cause hair loss

बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या करें?

डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं कि यदि जांच में विटामिन B12 की कमी सामने आती है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज शुरू करें। साथ ही कुछ आदतें बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं। जैसे कि-

  • बैलेंस और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।
  • दूध, दही, अंडा, मछली और फोर्टिफाइड फूड्स जैसे विटामिन B12 युक्त फूड्स शामिल करें।
  • पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और अन्य विटामिन भी लें।
  • बालों पर जरूरत से ज्यादा हीट और केमिकल ट्रीटमेंट से बचें।
  • बिना सलाह के सप्लीमेंट शुरू न करें।
  • तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें।

निष्कर्ष

विटामिन B12 की कमी कुछ लोगों में बाल झड़ने का एक कारण हो सकती है, लेकिन यह अकेला कारण नहीं है। यदि लंबे समय तक लगातार हेयर फॉल हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय एक्सपर्ट से जांच कराना बेहतर है। सही कारण की पहचान, बैलेंस डाइट और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज से बालों की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • विटामिन B12 की कमी का पता किस टेस्ट से चलता है?

    इसके लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य न्यूट्रिशन संबंधी टेस्ट भी कराए जा सकते हैं।
  • B12 की कमी कितने दिन में पूरी हो जाती है?

    विटामिन B12 की कमी कितने दिन में पूरी होगी ये बात व्यक्ति की उम्र, डाइट और इलाज के तरीके पर निर्भर करता है।
  • कौन से विटामिन की कमी से समय से पहले बाल सफेद होते हैं?

    कुछ रिसर्च में विटामिन B12 की कमी और समय से पहले बाल सफेद होने के बीच संबंध देखा गया है, लेकिन यह हर व्यक्ति में समान नहीं होता।

Read Next

डिलीवरी के बाद कितने महीने तक बाल झड़ते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें Postpartum Hair Fall कब रुकता है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 29, 2026 17:48 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Sandeep Mahapatra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content