Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

विटामिन B12 की कमी और नसों के दर्द में क्या कनेक्शन है? डॉक्टर से जानें

हाथ-पैरों में लगातार होने वाला दर्द, झुनझुनी, सुन्नता आदि की समस्या शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी और नसों में दर्द के बीच एक कनेक्शन है, जो इस समस्या को बढ़ाता है।

विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी पोषक तत्व होता है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, हेल्दी नर्वस सिस्टम के संचालन और डीएनए के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन बी12 हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। यह नसों के चारों ओर की सुरक्षात्मक परत, जिसे माइलिन शीथ कहते हैं के निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है तो नसें डैमेज होने लगती हैं, जिसके कारण सुन्नपन, जलन और तेज दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए इस लेख में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी और नसों में दर्द के बीच क्या कनेक्शन है?

विटामिन बी12 की कमी और नसों में दर्द का कनेक्शन

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज का कहना है कि जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन B12 नहीं मिल पाता, तो समय के साथ नसें खराब हो सकती हैं, जिससे नसों में दर्द और दिमाग से जुड़ी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन B12 का एक मुख्य काम नसों के चारों ओर मौजूद परत माइलिन शीथ की रक्षा करना है। यह परत दिमाग, रीढ़ की हड्डी और शरीर के अलग-अलग हिस्सों के बीच नसों के संकेतों को आसानी से पहुंचाने में मदद करती है। जब विटामिन B12 का लेवल कम हो जाता है, तो माइलिन शीथ को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे नसों का काम ठीक से नहीं हो पाता। इसके कारण लोगों को शरीर में झनझनाहट, जलन, सुन्नपन या तेज दर्द महसूस हो सकता है, खासकर हाथों और पैरों में।

इसे भी पढ़ें: विटामिन बी12 की कमी के कारण तो नहीं हो रही थकान? जानें कैसे करें इसके लक्षणों की पहचान

क्या कहती है स्टडी?

साल 2012 में Journal Of The American Geriatrics Society में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, B12 की कमी का कनेक्शन, संवेदी और मोटर पेरिफेरल नर्व के खराब कामकाज से है। नर्व के कामकाज में होने वाली गड़बड़ी के कारण, बुजुर्गों में शारीरिक कार्यक्षमता में गिरावट और विकलांगता की समस्या हो सकती है। इससे यह पता चलता है कि विटामिन बी12 की कमी होने से रोकना और उसका इलाज करना बहुत जरूरी है।

Connection-Between-B12-Deficiency-and-Nerve-Pain-inside

विटामिन बी12 की कमी से क्या समस्याएं होती है?

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज ने बताया कि विटामिन B12 की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, संतुलन बनाने में दिक्कत, चलने-फिरने में परेशानी और छूने पर ज्यादा सेंसिटिविटी भी हो सकती है। कुछ लोगों को शरीर में बिजली के झटके जैसा या सुइयां चुभने जैसा एहसास हो सकता है। गंभीर मामलों में, लंबे समय तक विटामिन B12 की कमी रहने से याददाश्त, मूड, फोकस और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन बी12 की कमी से हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के अनुसार, शरीर में विटामिन बी12 और नसों से जुड़ी समस्या होने के बीच गहरा कनेक्शन है। ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 की कमी का जल्दी पता लगाने से इसका इलाज समय पर हो सकता है, जिससे आप नसों से जुड़ी समस्याओं को गंभीर होने से रोक सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • नसों में दर्द होने का क्या कारण है?

    नसों में दर्द मुख्य रूप से नसों के डैमेज होने, नसों के दबने या ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आने के कारण होता है।
  • नसों में ब्लॉकेज के क्या लक्षण हैं?

    नसों में ब्लॉकेज होने पर प्रभावित हिस्से में तेज दर्द, सूजन, सुन्नपन या भारीपन महसूस होता है और स्किन का रंग नीला या पीला पड़ने लगता है।

Read Next

इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ने पर शरीर देता है ये 6 संकेत, गर्मियों में न हो सकती है गंभीर समस्या

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 24, 2026 11:43 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 24, 2026 11:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content