Doctor Verified

आंख की मांसपेशियों में कमजोरी के कारण और लक्षण, एक्सपर्ट से जानें

कई बार लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंख की मांसपेशियों में कमजोरी के कारण और लक्षण, एक्सपर्ट से जानें


Aankh Ki Muscle Ke Kamjor Hone Ke Lakshan Or Karan In Hindi: अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने और आंखों की देखभाल न करने के कारण लोगों को आंखों के स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण कई बार लोगों को आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। लेकिन इसके कारण होने वाली परेशानियों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आंखों की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें आंखों की मांसपेशियों में कमजोरी के क्या कारण हैं और क्या लक्षण हैं?

आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण - Causes Of Weakening Of The Eye Muscles In Hindi

आंखों की मांसपेशियां लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याओं के कारण कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में आंखों को स्वास्थ्य रखने और आंखों की मांसपेशियों का कमजोरी से बचाव करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

खराब क्वालिटी के मेकअप का इस्तेमाल करना

चेहरे पर कुछ भी लगते समय सावधानी बरतें। खराब क्वालिटी के मेकअप का इस्तेमाल करने सिर्फ त्वचा ही नहीं आंखों पर भी बुरा असर होता है। जिसके कारण लोगों को देखने में परेशानी होने और नजर के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों के पास सूजन आने पर न करें ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानें

आंखों को ज्यादा रगड़ने

आंखों की नसें नजुक होती हैं। ऐसे में आंखों में खुजली होने, धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया या ड्राई होने पर अक्सर लोग आंखों को ज्यादा रगड़ लेते हैं। इससे आंखों की नसों को नुकसान होने, मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव होने और दृष्टि के प्रभावित होने की समस्या भी हो सकती है।

causes and symptoms of eye muscle weakness in hindi 1

स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने

आज के समय में ज्यादातर लोग अपना टाइम मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी पर ही बिताते हैं। ऐसे में लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण आंखों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, साथ ही, आंखों पर भी बुरा असर होता है। इस समस्या को डिजिटल आई स्ट्रेन भी कहा जाता है।

यूवी किरणों के संपर्क में आने

तेज धूप में निकलने और आंखों के यूवी किरणों के सीधे संपर्क में आने से भी आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने के साथ-साथ आंखों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। कई बार यह समस्या आंखों में इंफेक्शन के कारण भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों में जलन के साथ महसूस हो रहा है सूखापन? एक्सपर्ट टिप्स के साथ जानें आई ड्राइनेस से कैसे बचें

उम्र बढ़ने के कारण

उम्र बढ़ने के साथ लोगों की आंखें प्रभावित होने लगती हैं। उम्र बढ़ने पर मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। जिससे किसी चीज पर फोकस करने या आखों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नींद की कमी

काम या कई अन्य कारणों से लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण आंखों की मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव होता है। जिसके कारण मांसपेशियों कमजोर होने के साथ-साथ आंखों में थकान होने, सूजन आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें, पर्याप्त नींद लेने से आंखों को हेल्दी रखने और मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या भी हो सकती हैं।

जेनेटिक्स के कारण

आंखों की मांसपेशियों में कमजोरी जेनेटिक्स के कारण भी हो सकती हैं। अगर आपके परिवार में लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो तो बच्चों में ये परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आंखों की जांच नियमित रूप से करानी चाहिए।

पोषक तत्वों की कमी होने

शरीर में जिंक और विटामिन-ए, ई और सी जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आंखों के कमजोर होने या आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने की समस्या हो सकती हैं। इसके कारण लोगों को आंखों में धुंधलापन होने या देखने में परेशानियां हो सकती हैं।

आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने के लक्षण - Symptoms Of Weakening Of The Eye Muscles In Hindi

आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण आंखें प्रभावित होती हैं। इसके कारण लोगों को आंखों के हल्का प्रभावित होने या ज्यादा गंभीर समस्या भी हो सकती है। ऐसे में मांसपेशियों के कमजोर होने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

आंखों में धुंधलापन होने
डबल दिखने की समस्या
आंखों में थकान होने
सिर में दर्द होने
चक्कर आने
आंखों में स्ट्रेस होने

निष्कर्ष

आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने पर लोगों को खराब क्वालिटी के मेकअप का इस्तेमाल करने, आंखों को ज्यादा रगड़ने, स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने, यूवी किरणों के संपर्क में आने, उम्र बढ़ने, नींद की कमी होने, पोषक तत्वों की कमी होने और जेनेटिक्स के कारण आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में आंखों की मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण लोगों को आंखों पर स्ट्रेन होने, थकान होने, डबल दिखने, आंखों में धुंधलापन होने, सिर दर्द होने, चक्कर आने और धुंधलापन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कमजोर आंखों के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंख की मांसपेशियों को मजबूत कैसे करें?

    आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए विटामिन-ई, सी, ए, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
  • आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    आंखों को हेल्दी रखने के लिए 20-20-20 रूल को फॉलो करें, आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस पहनें, हेल्दी डाइट लें, स्क्रीन टाइम कम करें या लंबे समय तक स्क्रीन न देखें, भरपूर नींद लें, ठंडे पानी से आंखें धोएं, स्मोकिंग से बचें, आंखों की नियमित जांच कराएं और हेल्दी खाएं। इससे आंखों को पोषण देने में भी मदद मिलती है।
  • आंखों में धुंधलापन आ जाए तो क्या करें?

    आंखों में धुंधलेपन की समस्या से राहत के लिए भरपूर पानी पिएं, जिससे आंखों को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आंखों के धुंधलेपन से राहत के लिए आंखों को आराम दें और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें, जिससे आंखों को पोषण मिल सके।

 

 

 

Read Next

लोगों से घुलने-मिलने में होती है दिक्कत और नहीं कर पाते बातचीत? हो सकता है बड़ों में ऑटिज्म का संकेत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS