Doctor Verified

आंखों के पास सूजन आने पर न करें ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानें

कई लोगों को आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या होती है। ऐसा आपकी कुछ गलतियों के कारण हो सकता है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के पास सूजन आने पर न करें ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानें


Aankho Ke Niche Sujan Kyu Aati Hai In Hindi: कई बार लोगों को आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या हो जाती है। आंखों के पास का स्किन सेंसिटिव और पतली होती है। ऐसे में आंखों के पास कोई भी एलर्जी होने या थकान होने पर आंखें सूजी हुई नजर आने लगती हैं। ऐसा कई बार आपकी कुछ खराब आदतों के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आंखों के पास की सूजन को कम करने और इससे बचाव के लिए कुछ आदतों को तुरंत छोड़ देना चाहिए और आंखों की सही देखभाल जरूरी है। ऐसे में आइए सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. महिपाल सिंह सचदेव (Dr. Mahipal Singh Sachdev, Chairman & Medical Director, Centre For Sight Group of Eye Hospitals) से जानें आंखों के पास सूजन आने पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए और सूजन से बचने के लिए क्या करें?

आंखों के पास की सूजन आने पर या इससे बचने के लिए न करें ये गलतियां - Do Not Do These Mistakes If There Is Swelling Near The Eyes Or To Avoid It In Hindi

आई मेकअप जरूर हटाएं

आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या से परेशान महिलाओं को इससे बचने के लिए आई मेकअप लगाकर सोने से बचना चाहिए। बता दें, आई मेकअप को लगाकर सोने से आंखों के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिसके कारण आंखों के पास सूजन आने और एलर्जी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में रात को सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं। 

इसे भी पढ़ें: कम रोशनी में पढ़ने से होती है दिक्कत तो तुरंत कराएं आंखों की जांच, जानें इसके कारण और इलाज के बारे में

mistakes to avoid if you have swelling near the eyes in hindi 01 (3)

चश्मा जरूर पहनें

अगर आपको चश्मा लगा है, तो अक्सर लोगों को चश्मा लगाए रखने की सलाह दी जाती है। खासकर मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय, साथ ही, लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। चश्मा न लगाने और लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की मांसपेशियों में थकान होती है, जिसके कारण सूजन आने या इसके बढ़ने की समस्या हो सकता है। ऐसे में चश्मा पहनना आपकी दृष्टि के साथ आंखों को रिलैक्स रखने के लिए भी जरूरी है। 

स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से बचें

आंखों में सूजन होने की समस्या में स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से फ्लूइड रिटेंशन (fluid retention) की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आंखों के पास सूजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अल्कोहल और स्मोकिंग से दूरी बना लें।

इसे भी पढ़ें: क्या लिवर की समस्या से आंखों के नीचे सूजन हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

धूप में सनग्लासिज पहनें

धूप में निकलने से आंखों पर जोर पड़ता है और आंखों को नुकसान होता है। ऐसे में आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सनग्लासिज जरूर पहनें। इससे यूवी किरणों के कारण आंखों में होने वाली जलन, सूजन और ड्राइनेस की समस्या से बचा जा सकता है।

एलर्जिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें

अगर किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आंखों में पानी आने, एलर्जी होने, स्किन के ड्राई होने और खुजली होने की समस्या होने की समस्या होती है तो इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें। ये सभी प्रोडक्ट से एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आंखें न रगड़ें

कई बार आंखों में खुजली होने या थकान होने पर लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं, जो एक बुरी आदत है। आंखें नाजुक होती हैं। ऐसे में आंखों को रगड़ने के कारण आंखों पर जोर पड़ता है, जिससे आंखों में जलन होने और सूजन आने की समस्या बढ़ सकती है।

ज्यादा स्क्रीन न देखें

ज्यादातर लोग घंटों-घंटों टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल पर लगे रहते हैं। इसके कारण आंखों पर अधिक जोर पड़ता है और लोगों को आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंखों की समस्याओं से बचाव के लिए 20-20-20 रूल को फॉलो करें। इसमें हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें।

गलत पोजिशन में सोने के कारण

कई लोग पेट के बल सोते हैं। ऐसे में ग्रैविटी के कारण शरीर में मौजूद फ्लूइड चेहरे और आंखों के पास जमा हो जाता है। इसके कारण आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में पेट के बल सोने से बचें, ये पोजिशन आंखों की सूजन को बढ़ा सकती है।

निष्कर्ष

आंखों के नीचे सूजन आने या इस समस्या से बचाव के लिए आई मेकअप हटाकर सोएं, स्क्रीन देखते समय चश्मा जरूर पहनें, धूप में जाने से पहले सनग्लासिज पहनें, एलर्जिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें, आंखें न रगड़ें, ज्यादा स्क्रीन न देखें, पेट के बल न सोएं, स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने से बचें। इससे आंखों के नीचे आने वाली सूजन की समस्या से बचा जा सकता है। ध्यान रहे, कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंखों में सूजन होने से कौन सी बीमारी होती है?

    आंखों में सूजन आने की समस्या इंफेक्शन, उम्र बढ़ने, स्किन से जुड़ी समस्या होने, किडनी से जुड़ी समस्या और थायराइड की समस्या का संकेत हो सकती हैं। ऐसे में आंखों के नीचे दिखने वाली सूजन को नजरअंदाज न करें और जांच जरूर कराएं।
  • सूजी हुई आंखों को कैसे ठीक करें?

    आंखों की सूजन को कम करने के लिए नमक का सेवन सीमित करें, हेल्दी डाइट में, भरपूर पानी पिएं, एलर्जी से बचाव के लिए कोल्ड कंप्रेस करें और ग्रीन टी बैग्स से सिकाई करें। इससे आंखों के नीचे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • आंखों में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

    आंखों के पास सूजन होने पर नमक से युक्त फूड्स को खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पानी के जमा हो सकता है। जिससे लोगों को आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

क्या ऑटिज्म जेनेटिक डिसऑर्डर है? डॉक्टर से जानें इस सवाल का जवाब

Disclaimer

TAGS