Doctor Verified

मांसपेशियों में थकान क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

मांसपेशियों में कमजोरी मांसपेशियों में थकान (muscle fatigue) के कारण हो सकती है। मांसपेशियों में थकान एक आम समस्या है, जिसके कारण आपके डेली रूटीन के काम प्रभावित हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मांसपेशियों में थकान क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

Main Cause Of Muscle Fatigue in Hindi:उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों में कमजोरी होना एक आम बात है। लेकिन, कई लोगों को कम उम्र में ही मांसपेशियों में कमजोरी होने की समस्या महसूस होने लगती है। कमजोर मांसपेशियां अक्सर आपके शरीर को जल्दी थका देती है और आपको हर वक्त कमजोरी महसूस होती है। दरअसल, मांसपेशियों में कमजोरी मांसपेशियों में थकान (muscle fatigue) के कारण हो सकती है। मांसपेशियों में थकान एक आम समस्या है, जिसके कारण आपके डेली रूटीन के काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए, अगर आपको भी जल्दी थकान महसूस होती है तो जरूरी है तो ये मांसपेशियों में थकान का संकेत हो सकता है। ऐसे में आइए फरिदाबाद के एशियन अस्पताल के एसोसिएट डायरेक्टर और हेड, इंटरनल मेडिसिन के डॉ. सुनील राणा से जानते हैं मांसपेशियों में थकान का क्या कारण है?

मांसपेशियों में थकान क्यों होती है? - What is The Major Cause Of Muscle Fatigue in Hindi?

मांसपेशियों में थकान होने का मुख्य कारण शरीर में लैक्टिक एसिड का निर्माण है। दरअसल, जब हम कोई भारी काम करते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, तो हमारे शरीर की मांसपेशियों को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, जो ग्लूकोज से मिलती है। इसलिए, ग्लूकोज ऑक्सीजन की मदद से पूरी तरह टूटकर मांसपेशियों को एनर्जी देता है। लेकिन, जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलता है तो यह प्रक्रिया अधूरी या धीमी हो जाती है और शरीर में लैक्टिक एसिड नाम का पदार्थ बनाता है, जो मांसपेशियों में थकान की समस्या को बढ़ा सकता है। लैक्टिक एसिड हमारी मांसपेशियों में इकट्ठा होने लगता है, जिससे शरीर में अकड़न और थकान महसूस होती है। यही मांसपेशियों की थकाम का अहम कारण बनता है।

इसे भी पढ़ें: एनीम‍िया में होती है मांसपेशियों में ऐंठन? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

मांसपेशियों में थकान होने के अन्य कारण - Other Causes Of Muscle Fatigue in Hindi

1. एनर्जी की कमी

मांसपेशियों को बेहतर तरीके से काम करने के लिए एटीपी (Adenosine Triphosphate) की जरूरत होती है। जब लंबे समय तक एक्सरसाइज किया जाता है, तो शरीर की एटीपी स्टोरेज खत्म हो जाती है, जिससे मांसपेशियां थक जाती हैं।

2. इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन

मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने के लिए सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत होती है। ज्यादा पसीना बहाने से ये तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

muscle fatigue

3. नसों से मांसपेशियों तक सिग्नल में कमी

दिमाग से मांसपेशियों तक सिग्नल भेजने वाली नसों की क्षमता कभी-कभी थकावट के कारण कम हो जाती है, जिसके कारण मांसपेशियां ठीक तरह से काम नहीं कर पाती हैं और थक जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या डिहाईड्रेशन की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है? डॉक्टर से जानें

4. पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी भी मासंपेशियों में थकान का कारण बन सकती है। पानी की कमी से हमारे शरीर का ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और मांसपेसिय़ों को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

5. नींद की कमी

शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में नींद मिलनी जरूरी होती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी नींद अहम भूमिका निभाता है। लगातार तनाव या नींद की कमी से शरीर थका हुआ महसूस करता है और मांसपेशियां जल्दी थक जाती हैं।

मांसपेशियों में थकान के लक्षण - Symptoms Of Muscle Fatigue in Hindi

  • मांसपेशियों में दर्द या जलन होना
  • मसल्स में भारीपन या अकड़न महसूस होना
  • बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होना

निष्कर्ष

मांसपेशियों की थकान एक आम और अस्थायी समस्या है, जिसके होने का मुख्य कारण शरीर में लैक्टिक एसिड के निर्माण और एनर्जी की कमी है। समय पर सही देखभाल, सही पोषण और सही तरीके से शरीर को आराम देने से आप मांसपेशियों की थकान को कम कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको लंबे समय तक मांसपेशियों की थकाम महसूस होती है तो आप डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मांसपेशियां कमजोर होने से क्या होता है?

    मांसपेशियों के कमजोर होने पर आपके शरीर में कमजोरी, थकान और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
  • मांसपेशियों में ताकत के लिए क्या खाएं?

    मांसपेशियों में ताकत बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं। वसा से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए।
  • मसल्स कमजोर हो तो क्या करें?

    मांसपेशियों के कमजोर होने पर आप सबसे पहले अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव करें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और पोषक तत्वों के संतुलन पर निगरानी रखें।

 

 

 

Read Next

आंत क्यों सिकुड़ती है? डॉक्टर से जानें कारण और शुरुआती लक्षण

Disclaimer