Doctor Verified

आंत क्यों सिकुड़ती है? डॉक्टर से जानें कारण और शुरुआती लक्षण

Aant sikudne ke lakshan: आंतों में सिकुड़न आना, एक गंभीर समस्या है जिसकी वजह से आपके शरीर का कामकाज प्रभावित हो सकता है। लेकिन, समझने वाली बात यह है कि आंतों में सिकुड़न क्यों होती है? जानते हैं इसका कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंत क्यों सिकुड़ती है? डॉक्टर से जानें कारण और शुरुआती लक्षण

Aant sikudne ke lakshan: आंत, हमारे शरीर के उन अंगों में से है जो कि खाना पचाने में एक अहम भूमिका निभाता है। यह मल त्याग, मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस में अहम भूमिका निभाते हैं। आंतों का काम काज प्रभावित होने पर शरीर की यह तमाम चीजें प्रभावित हो सकती हैं। ऐसी ही आंतों से जुड़ी एक दिक्कत है आंतों का सिकुड़न (Intestinal strictures)। दरअसल, आंतों में होने वाली सिकुड़न पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है जिसकी वजह से शरीर को कई गंभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, सबसे जरूरी है कि आप यह जानें कि आंतों में सिकुड़न की समस्या क्यों होती है? आंतों में सिकुड़न का कारण क्या है, सिकुड़न का लक्षण क्या है और किन बातों का रखें ध्यान। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में Dr. Imran Shaikh, Consultant GI, HPB Surgeon and GI Oncosurgeon, Wockhardt Hospitals, Mumbai Central से।

आंत क्यों सिकुड़ती है-Why does the intestine shrink?

Dr. Imran Shaikh बताते हैं कि आंत की सिकुड़न तब होती है जब आंत का एक हिस्सा असामान्य रूप से संकीर्ण हो जाता है। यानी इसे ऐसे समझें कि आंत इतनी पतली हो जाए कि खाना जाने में दिक्कत हो। इसकी वजह से भोजन और अपशिष्ट को पाचन तंत्र से गुजरना मुश्किल हो जाता है। संकीर्णता आमतौर पर पुरानी सूजन या आंत में बार-बार होने वाले नुकसान के परिणामस्वरूप होती है। एक संभावित कारण क्रोहन रोग (Crohn's disease) है जिसमें आंतों के टिशूज को नुकसान होने लगता है । इसका एक और परिणाम यह है कि समय के साथ यह निशान ऊतक सख्त और छोटा हो जाता है और आंत के आंतरिक क्षेत्र को भी छोटा कर देता है।

आंत सिकुड़ने का क्या कारण है-Intestine shrink causes in Hindi

आंत सिकुड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि
-आंतों की टीबी (intestinal tuberculosis) की वजह से भी आपको आंतों में सिकुड़न की समस्या हो सकती है।
-पेट की पिछली सर्जरी की वजह से आंत में सूजन हो सकती है और फिर यही आंतों में सिकुड़न की वजह बन सकती है।
-गंभीर सूजन की वजह से आपके आंतों में सिकुड़न आ सकती है। हालांकि, इस सिकुड़न का कारण क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस हो सकता है।
-आंत की सर्जरी, चोट या आघात के कारण आंत में घाव और संकुचन हो सकता है।
-ट्यूमर या कैंसर के उपचार के कारण आंत में संकुचन हो सकता है।
- आंत की सर्जरी, चोट या आघात से आंत में घाव और संकुचन हो सकता है।

Aant sikudne ke lakshan

इसे भी पढ़ें: आंत की टीबी में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें इस बीमारी के लिए सही डाइट

आंतों के सिकुड़ने के लक्षण-Symptoms of intestinal shrinkage

आंतों के सिकुड़ने के लक्षण आम लग सकते हैं लेकिन, समय के साथ गंभीर रूप भी ले सकते हैं। जैसे कि कुछ व्यक्तियों को पेट में ऐंठन, सूजन, थोड़ा खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होना या मतली हो सकती है। गंभीर मामलों में, यह उल्टी, कब्ज या अनपेक्षित वजन घटाने का कारण बन सकता है। दरअसल, खाने के बाद विशेष रूप से आपको आंतों में रुकावट या संकुचन के यह लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसके अलावा यह हो सकता है कि खाना सही से पच न पाने की वजह से पोषक तत्वों के खराब अवशोषण हो सकता है जिसकी वजह से आपका वजन कम हो सकता है या फिर आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में, आंतों के सिकुड़ने से मल में खून आ सकता है।

ट्रीटमेंट-Treatment options

जब संकुचन बहुत अधिक हो जाता है तो यह भोजन को पूरी तरह से बंद कर सकता है और इसके लिए तत्काल चिकित्सा हस्तक्षेप की जरूरत होती है। सीटी स्कैन या एंडोस्कोपी जैसे निदान स्थिति को स्थापित करने में सहायता करते हैं, और उपचार में दवा, संकुचित हिस्से को धीरे-धीरे फैलाने की प्रक्रिया या सर्जरी शामिल हो सकती है। अंतर्निहित स्थितियों के प्रबंधन के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स, इम्यूनोमॉड्यूलेटर या बायोलॉजिक्स जैसी दवाएं निर्धारित की जा सकती हैं। संकुचित आंत को चौड़ा करने के लिए बैलून फैलाव या स्टेंटिंग जैसी प्रक्रियाओं का उपयोग किया जा सकता है। कुछ मामलों में, आंत के संकुचित हिस्से को हटाने के लिए सर्जरी की जरूरी हो सकती है। अगर आप लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं या आंतों के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं तो एक्सपर्ट से बात करें।

इसे भी पढ़ें: पेट की नसों की कमजोरी के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें और नजरअंदाज न करें

रोकथाम के तरीके-Prevention tips

दवा, जीवनशैली में बदलाव और नियमित जांच के माध्यम से क्रोहन रोग या अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों का उचित प्रबंधन आंतों के सिकुड़ने को रोकने में मदद कर सकता है। फाइबर, फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार खाने से आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कब्ज को रोकने और आंतों को नुकसान के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। धूम्रपान आंतों की बीमारियों को बढ़ा सकता है और जटिलताओं के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसके अलावा नियमित स्वास्थ्य जांच से आंतों की समस्याओं का जल्द पता लगाने में मदद मिल सकती है।

FAQ

  • कैसे पता चलेगा कि आंतों में सूजन है?

    आंतों में सूजन की वजह से पेट में तेज दर्द और अजीब सी ऐंठन महसूस हो सकती है। यहां तक कि पेट छूने पर भी दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में इन लक्षणों को इग्नोर न करें।
  • आंत में सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए

    आंत में सूजन होने पर आपको उन चीजों को खाने से बचना चाहिए जो कि पेट के लिए भारी हो और इसे पचाना पेट के लिए मुश्किल हो जाए। जैसे हाई फाइबर फूड्स।
  • आंतों की सूजन में दूध पी सकते हैं क्या?

    आंतों की सूजन में दूध पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है और पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

भारत में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 257, मुंबई में 2 की मौत, पुडुचेरी में 12 संक्रमित

Disclaimer