Foods to avoid in intestinal TB: टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस, एक क्रोनिक इंफेक्शन है जो एयरबॉर्न बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस के कारण होता है। आमतौर पर यह बीमारी फेफड़ों में होती है लेकिन यह आपके शरीर के किसी भी हिस्से को अपना शिकार बना सकती है। जैसे कि आंत की टीबी। आंतों में टीबी तब होती है जब टीबी के बैक्टीरिया फेफड़ों से रक्तप्रवाह या लसीका तंत्र के माध्यम से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट तक पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से पेट से जुड़े गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान खान-पान का भी खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। ऐसी स्थिति में Simmi Shah, Dietician Jupiter Hospital Thane से जानते हैं आंत की टीबी में क्या नहीं खाना चाहिए।
आंत की टीबी में क्या नहीं खाना चाहिए-What foods should be avoided in intestinal TB diet
आंतों की टीबी, टीबी की बीमारी का एक रूप है जो जठरांत्र संबंधी मार्ग को प्रभावित करता है। यह आम तौर पर छोटी आंत, बड़ी आंत या पेट के लिम्फ नोड्स को प्रभावित करता है। चूंकि यह सीधे पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित करता है, इसलिए ठीक होने के लिए सही डाइट लेना जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थ लक्षणों को खराब कर सकते हैं या पाचन तंत्र को परेशान कर सकते हैं और इनसे बचना चाहिए। जैसे कि
मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थ-Spicy and Fried Foods
आंतों की टीबी में मसालेदार और तली हुई चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ये आंतों की परत को परेशान कर सकते हैं और सूजन को बढ़ा सकते हैं, जिससे दर्द और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए आंतों में सूजन होने पर इन चीजों को खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: किन लोगों में विकसित हो सकती है टीबी की समस्या? जानें डॉक्टर से
हाई फैट वाले खाद्य पदार्थ-High-Fat Foods
आंतों में टीबी होने पर हाई फैट वाले फूड्स के सेवन से बचें। जैसे कि प्रोसेस्ड स्नैक्स, मलाईदार व्यंजन और फास्ट फूड जैसे वसायुक्त खाद्य पदार्थ पचाने में मुश्किल होते हैं और इनसे पेट फूल सकता है या दस्त हो सकता है। ऐसे लक्षण और खराब हो सकते हैं। इसलिए हाई फैट वाले फूड्स के सेवन से बचें।
कच्चा या अनपॉश्चराइज्ड चीजों के सेवन से बचें-Raw or Unpasteurized Dairy
कच्चा या अनपॉश्चराइज्ड चीजों का सेवन, इस प्रकार की टीबी के खतरे को बढ़ा सकता है। बिना पाश्चुरीकृत दूध संक्रमण फैला सकता है और इससे आपको बचना चाहिए। नहीं तो इसका सेवन लक्षणों को और खराब कर सकता है और आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ-High-Fiber Foods
दस्त जैसे सक्रिय लक्षणों के दौरान, साबुत अनाज, कच्ची सब्जियां और फलियां जैसे हाई फाइबर फूड्स आंतों को परेशान कर सकते हैं। इसलिए, ज्यादा फाइबर वाली चीजों के सेवन से बचें जो आपके पेट के काम काज को प्रभावित कर सकते हैं और टीबी के लक्षणों को और बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या टीबी (Tuberculosis) की वजह से बाल झड़ सकते हैं? जानें सच्चाई
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और कैफीन-Carbonated Drinks and Caffeine
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और कैफीन, सूजन, बेचैनी और डिहाइड्रेशन की वजह बन सकते हैं। इसकी वजह आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इन डिंक्स के सेवन से बचना चाहिए जो कि आंतों में होने वाली टीबी के लक्षणों को बिगाड़ सकते हैं।
आंतों में टीबी होने पर लें ये खास डाइट-Recommended Diet for Intestinal TB
आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि नरम-पका हुआ चावल, उबले हुए आलू, खिचड़ी, उबले हुए फल और नरम-पकी हुई सब्जियां। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि अंडे, नरम-पकी हुई दाल, चिकन सूप और आप दही का सेवन कर सकते हैं। पाचन तंत्र पर दबाव कम करने के लिए छोटे, लगातार भोजन करें जो कि आंतों में टीबी की वजह बन सकता है। डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, सादा सूप और अलग-अलग प्रकार के ड्रिंक्स का सेवन करें।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करें। स्थिति की गंभीरता और पोषण संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार ही अपनी डाइट रखें। सबसे सही तरीका यह है कि आप एक्सपर्ट से बात करें और आहार विशेषज्ञ से परामर्श करें। सही डाइट, निर्धारित दवा के साथ, आंतों के टीबी को प्रभावी ढंग मैनेज करने और आपकी रिकवरी में मददगार हो सकता है।