Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Doctor Verified

नौतपा में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? आइए डॉक्टर से जानें

नौतपा यानी भीषण गर्मी के दौरान सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।

भारत के कई राज्यों में गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। हर साल मई के आखिरी दिनों में नौतपा शुरू हो जाता है। नौतपा भीषण गर्मी के वो नौ दिन होते हैं, जिसमें तपिश बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो 9 दिन तक तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, और धरती आग की तरह तपने लगती है, जिसे नौतपा के रूप में जाना जाता है। जब सूरज अपने चरम पर होता है तो इसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। इसलिए, नौतपा के दौरान अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। तो आइए नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी से जानते हैं कि नौतपा में क्या नहीं खाना चाहिए? (foods to avoid in extreme heat)

नौतपा में क्या न खाएं? - What Not To Eat During Nautapa in Hindi?

डॉ. अनंत त्रिपाठी के अनुसार, नौतपा के दौरान ऐसे फूड्स को खाने से परहेज (foods to avoid eating in extreme summer) करना चाहिए, जो आपके शरीर की गर्मी को बढ़ा दें, इन फूड्स में-

1. बैंगन

आयुर्वेद में बैंगन को गर्म तासीर का माना जाता है। ऐसे में नौतपा में इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, जो गर्म दिनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में जलन, पेट में गैस और गर्मी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस मौसम में हल्के, ठंडे और पानी से भरपूर सब्जियों का सेवन बेहतर होता है, जिससे आप लौकी, तौरी, खीरा आदि सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नौतपा की भीषण गर्मी से बचने के लिए कैसे रखें खुद का ख्याल? एक्सपर्ट से जानें

2. लहसुन

नौताप में लहसुन का सेवन भी नुकसानदायक माना जाता है। भले ही लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर हो, लेकिन इसकी तासीर भी गर्म होती है। नौतपा के दौरान लहसुन के सेवन से शरीर में ज्यादा गर्मी बढ़ सकती है, जिससे सिरदर्द, स्किन में जलन या मुंह में छाले हो सकते हैं। लहसुन का इस्तेमाल इस दौरान सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. तेज मसालेदार खाना

तेज मिर्च और मसालों से बना खाना खाने से शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। यह आपके पाचन तंत्र पर दबाव डालता है और शरीर में जलन, एसिडिटी, और लू लगने जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए, आपको नौतपा के दौरान हल्का और कम मिर्च-मसाले वाला भोजन करना चाहिए।

Foods-to-avoid-eating-nautapa-

4. फर्मेंटेड फूड

फर्मेंटेड फूड्स जैसे इडली, डोसा, ढोकला आदि का सेवन नौतपा के दौरान सीमित मात्रा में करना चाहिए। गर्मी के कारण ये फूड्स जल्दी खराब हो सकते हैं और पेट में गैस या अपच जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं, ये फूड्स गर्म तासीर के माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से  

5. नॉन-वेज फूड्स

मांस, अंडा और मछली जैसे नॉन-वेज फूड्स शरीर को ज्यादा एनर्जी देते हैं, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है। गर्मियों में इन फूड्स को पाचन मुश्किल होता है, जिससे पेट भारी लग सकता है या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए, आप नौतपा के दौरान शाकाहारी और हल्के भोजन करने की कोशिश करें।

6. चीनी वाले प्रोसेस्ड फूड

कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, कैंडी, केक, पेस्ट्री और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स में चीनी और प्रिजरवेटिव्स ज्यादा मात्रा में होते हैं। ये शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकते हैं और ज्यादा गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इनका सेवन थकावट और आलस की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आप गर्मियों में नींबू पानी, नारियल पानी, और घर के बने ठंडे ड्रिंक पी सकते हैं।

निष्कर्ष

नौतपा के दौरान शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। लेकिन, इन फूड्स का सेवन आपके शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, आप नौतपा के दौरान इन फूड्स को खाने से बचें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको अपनी डाइट में मौसमी फल, सब्जियां, पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ और ठंडी तासीर की चीजों को शामिल करना चाहिए
  • नौतपा में क्या नहीं करना चाहिए?

    नौतपा के दौरान व्यक्ति को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए, दोपहर के दौरान दिन में बाहर निकलने से बचना चाहिए और डाइट में ठंडी तासीर की चीजें शामिल करनी चाहिए।
  • नौतपा क्या होता है?

    नौतपा आमतौर पर मई के आखिरी और जून के पहले हफ्ते के दौरान होता है। इस समय हवाएं बहुत ज्यादा गर्म और ड्राई होती है, जो तापमान को और ज्यादा बढ़ा देती है। ये गर्मी के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं।

Read Next

सौंफ के साथ काली मिर्च मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 28, 2025 15:25 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content