Doctor Verified

पेट की आंतों में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Intestinal Inflammation Causes: आंत में सूजन क्यों होती है या इसके क्या कारण हैं? आइए डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की आंतों में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Intestinal Inflammation Causes In Hindi: अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों को पेट संबंधी समस्याएं सामान्य से अधिक परेशान करती हैं। वे आए दिन पेट में दर्द, ऐंठन, दस्त, कब्ज, पाचन संबंधी समस्याएं, गुदा में दर्द, बार-बार शौच लगना, भूख न लगना जैसे लक्षणों का आए दिन सामना करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? इस तरह की समस्याएं होने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह इनका कारण आंतों में सूजन बताते हैं। आंतों में सूजन की समस्या जिसे मेडिकल भाषा में सूजन आंत्र रोग या इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज (inflammatory bowel disease) कहा जाता है,आंतों का एक गंभीर रोग है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करता है। इसके कारण आंतों में छाले हो जाते हैं, जो समय के साथ कैंसर में परिवर्तित हो सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि पेट की आंतों में सूजन क्यों होती है? या इसके लिए कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए  मेडिकवर हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. दीपक कुमार गुप्ता (Consultant Gastroenterologist) से बात की। इस लेख में हम आपको आंत में सूजन के कारणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Intestinal Inflammation Causes In Hindi

आइए पहले समझते हैं आंत में सूजन कितने प्रकार की होती है- Types Of Inflammatory Bowel Disease In Hindi

  1. क्रोहन रोग: इसके कारण डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में सूजन और दर्द की समस्या होती है। इसके कारण हमारा मुंह से लेकर गुदा तक कोई भी हिस्सा प्रभावित हो सकता है। आमतौर पर इसके कारण हमारी छोटी आंत और बड़ी आंत का ऊपरी हिस्सा प्रभावित होता है।
  2. अल्सरेटिव कोलाइटिस: इस स्थिति में हमारी बड़ी आंत (कोलन और मलाशय) में सूजन और घाव या छाले हो जाते हैं।
  3. माइक्रोस्कोपिक कोलाइटिस: यह आंतों में सूजन का कारण बनता है, जिसका माइक्रोस्कोप की मदद से पता लगाया जा सकता है।

क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस आंत में सूजन के मुख्य प्रकार हैं।

इसे भी पढें: बड़ी आंत (कोलन) में सूजन होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें कब लें डॉक्टर की सलाह

आंत में सूजन के कारण- Intestinal Inflammation Causes In Hindi

डॉ. दीपक की मानें तो आंत में सूजन के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आमतौर इसके लिए खराब खानपान, खराब इम्यून सिस्टम, स्ट्रेस, वायु प्रदूषण, शराब और स्मोकिंग जैसी आदतों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। हालांकि आंतों में सूजन के सटीक कारणों के लिए शोधकर्ता अभी भी स्पष्ट नहीं हैं और अधिक अध्ययन जारी हैं। लेकिन आंत में सूजन के लिए 3 कारक बहुत अहम भूमिका निभाते हैं जिनमें शामिल हैं....

1. अनुवांशिकी: अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि 4 में से 1 व्यक्ति की आंत में सूजन देखने को मिली, जिनके परिवार में किसी को यह समस्या रही।

2. इम्यूनिटी: आंत में सूजन में और इम्यूनिटी का बहुत गहरा संबंध होता है। आमतौर पर हमारा इम्यून सिस्टम संक्रमण से लड़ता है। आंत में सूजन वाले लोगों में कमजोर इम्यूनिटी देखी गई है।

3. पर्यावरणीय कारक: जिन लोगों के परिवार में किसी को आंत में सूजन रही है, उनमें पर्यावरणीय ट्रिगर्स के संपर्क में आने के बाद बीमारी यह बीमारी देखी गई। जिनमें डिप्रेशन, दवाओं का अधिक सेवन,  स्मोकिंग, तनाव आदि शामिल हैं।

इसे भी पढें: अस्थमा की बीमारी क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं..

अगर आप भी पेट संबंधी समस्याओं का आए दिन सामना करते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जिससे कि डॉक्टर आपको सही उपचार प्रदान कर सके। आंत में सूजन का उपचार कुछ दवाओं और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की मदद से सफलतापूर्वक किया जा सकता है। लेकिन समय रहते उपचार जरूरी है, क्योंकि यह आंत के कैंसर का कारण भी बन सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

ऑर्थोट्रॉपिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी क्या है? किस बीमारी में पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer