Large Intestine Inflammation Symptoms: बड़ी आंत या कोलन में सूजन होना बहुत आम समस्याओं में से एक है, जो लोगों को अक्सर परेशान करती है। हालांकि लंबे समय में यह समस्या काफी गंभीर रूप ले सकती है और आंत के कैंसर का कारण भी बन सकती है। बड़ी आंत में सूजन की समस्या को मेडिकल भाषा में अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) कहा जाता है। यह इर्रिटेबल बाउल डिजीज या सूजन आंत्र रोग का एक प्रकार है। जिसमें आपके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में सूजन और अल्सर की समस्या होती है। अल्सरेटिव कोलाइटिस में आपकी बड़ी आंत की अंदरूनी परत को प्रभावित होती है। जब बड़ी आंत में सूजन होती है तो इसके कारण कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं, जो यह संकेत देती हैं कि आपकी आंतों में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अगर आप समय रहते इन्हें पहचान कर डॉक्टर की सलाह ली जाए तो इससे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है, साथ अल्सर और कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।
लेकिन सवाल यह है कि बड़ी आंत या कोलन में सूजन होने पर कौन-कौन से संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मेडिकवर हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. दीपक कुमार गुप्ता (Consultant Gastroenterologist) से बात की। इस लेख में हम आपको बड़ी आंत में सूजन के 8 संकेत और लक्षण बता रहे हैं।
बड़ी आंत में सूजन के लक्षण- Symptoms Of Large Intestine Inflammation In Hindi
डॉ. दीपक की मानें तो आंत में सूजन के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं। ये लक्षण आंत में सूजन की गंभीरता और प्रभावित एरिया पर निर्भर करते हैं, हालांकि आपको कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं जैसे...
- पेट में दर्द और ऐंठन देखने को मिलती है
- मलाशय में दर्द होती हा
- दस्त हो सकते हैं, कभी-कभी मल के साथ रक्त या मवाद देखने को मिल सकती हैं
- मलाशय से रक्त आ सकता है
- बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस हो सकती है
- कोशिश के बाद भी शौच न आना और बहुत जोर डालना
- बुखार आता है और थकावट महसूस होती है
इसे भी पढ़ें: पार्किंसन बीमारी क्या है और क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण
आंत में सूजन के लक्षण लोगों में हल्के से मध्यम देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों में लंबे समय तक रहने के बाद यह समस्या दूर हो जाती है, हालांकि उपचार लेना बहुत जरूरी है, जिससे कि आंत में गंभीर नुकसान से बचाव हो सके और भरपाई की जा सके।
इसे भी पढ़ें: भूलने की बीमारी क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण
डॉक्टर के पास कब जाएं
अगर कोई व्यक्ति बाउल मूवमेंट की आदतों में परिवर्तन महसूस करता है, साथ ही गंभीर पेट दर्द, मलत्याग के साथ रक्त, दस्त, डायरिया के कारण नींद में खलल, बिना किसी स्पष्ट कारण है के 1-2 दिन बुखार आदी जैसी समस्याओं का अनुभव करता है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
All Image Source: Freepik
Read Next
क्या आपके नाखूनों का कलर भी है लाल, पीला या काला? जानें एक्सपर्ट से इनके बदलते रंगों का कारण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version