Doctor Verified

एनीम‍िया में होती है मांसपेशियों में ऐंठन? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

एनीमिया में आयरन की कमी से मांसपेश‍ियों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे ऐंठन होती है। सही डाइट और घरेलू उपायों से राहत पाई जा सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एनीम‍िया में होती है मांसपेशियों में ऐंठन? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

Home Remedies For Muscle Cramps in Anemia: एनीमिया सिर्फ खून की कमी का नाम नहीं है, यह शरीर के कई हिस्सों पर असर डालता है, खासकर मांसपेशियों पर। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो ऑक्सीजन का फ्लो शरीर में ठीक से नहीं हो पाता। इस वजह से मांसपेशियों को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती और ऐंठन, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि उनके पैरों में बार-बार हो रही ऐंठन की वजह क्या है। दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी होते हैं जो मांसपेशियों की अकड़न और दर्द से राहत देने में मदद करते हैं। खासकर जब यह समस्या एनीमिया के कारण हो, तो खान-पान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके काफी हद तक आराम पाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे 7 ऐसे आसान और असरदार घरेलू उपाय जो न केवल ऐंठन को कम करेंगे बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाएंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

1. गर्म पानी से सिंकाई करें- Hot Water Compress

जहां ऐंठन हो रही है वहां पर हल्के गर्म पानी से सिंकाई करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह उपाय तुरंत राहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें- क्या डिहाईड्रेशन की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है? डॉक्टर से जानें

2. नियमित स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें- Regular Stretching Exercise

हल्की स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है और लचीलापन बढ़ता है। दिन में 10 से 15 मिनट की स्ट्रेचिंग से मांसपेश‍ियों में ऐंठन की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

3. भीगे चने और किशमिश खाएं- Soaked Chickpeas and Raisins

रातभर पानी में भीगे हुए चने और किशमिश को सुबह खाली पेट खाने से शरीर को आयरन और एनर्जी दोनों मिलते हैं। यह उपाय एनीमिया की समस्या को कम करने में कारगर है।

4. मसाज थेरेपी की मदद लें- Massage Therapy

muscle-cramps-anemia

सरसों या नारियल तेल में लहसुन गर्म करके मांसपेशियों की मालिश करने से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ऐंठन में राहत मिलती है। मालिश करने से नसों की जकड़न भी कम होती है।

5. सेंधा नमक को पानी में म‍िलाकर स्नान करें- Warm Bath with Epsom Salt

गर्म पानी में सेंधा नमक (Epsom Salt) मिलाकर स्नान करने से शरीर की थकान दूर होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट दर्द को शांत करता है और मांसपेश‍ियों की सूजन को भी कम करता है।

6. तिल और गुड़ का सेवन करें- Eat Sesame and Jaggery Combination

तिल में कैल्शियम और गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना एक चम्मच तिल और गुड़ मिलाकर खाने से मांसपेशियों को ताकत मिलती है और ऐंठन में राहत मिलती है। यह मिश्रण हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है।

7. भरपूर नींद लें और स्‍ट्रेस को कंट्रोल करें- Proper Sleep & Stress Management

नींद पूरी न होने और मानसिक तनाव के कारण शरीर थका हुआ महसूस करता है और मांसपेशियों में ऐंठन बढ़ सकती है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें और गहरी सांस लेने वाले प्राणायाम से भी मांसपेशियों को आराम मिलता है।

अगर आप एनीमिया से जूझ रहे हैं और मांसपेशियों में बार-बार ऐंठन की शिकायत हो रही है, तो ऊपर बताए गए घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये उपाय शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। अगर लक्षण गंभीर हैं या लंबे समय तक बने रहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • मांसपेशियों में ऐंठन को जल्दी कैसे रोकें?

    जैसे ही ऐंठन हो, तुरंत मांसपेशि‍यों को हल्के से स्ट्रेच करें, गर्म पानी की स‍िंकाई करें या हल्की मसाज करें। नारियल या सरसों तेल से मालिश और मैग्नीशियम युक्त चीजें राहत देती हैं।
  • मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

    मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें जैसे अंडा, दालें, दूध, पनीर, ड्राई फ्रूट्स। साथ ही आयरन, विटामिन-डी, बी12 और मैग्नीशियम से भरपूर चीजें जरूर खाएं।
  • मांसपेशियों में ऐंठन क्यों होती है?

    ऐंठन आमतौर पर मिनरल्स की कमी (जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम), पानी की कमी, थकान या ब्‍लड सर्कुलेशन की गड़बड़ी से होती है। एनीमिया और तनाव भी कारण हो सकते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या फूड प्वाइजनिंग में अजवाइन का सेवन फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer