Expert

क्या फूड प्वाइजनिंग में अजवाइन का सेवन फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Ajwain for food poisoning: गर्मियों में लोगों को फूड प्वाइजनिंग की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में कुछ देसी उपचार इस समस्या से बाहर आने में मदद कर सकते हैं। जैसे कि अजवाइन। कैसे, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फूड प्वाइजनिंग में अजवाइन का सेवन फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Ajwain for food poisoning: फूड प्वाइजनिंग एक ऐसी दिक्कत है जो गर्मियों में खूब परेशान करती है। गर्मी और बारिश के मौसम में होता यह है कि खाने की चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। इससे फूड प्वाइजिंग का डर ज्यादा रहता है। फूड प्वाइजनिंग होने पर पेट खराब हो जाता है और उल्टी के साथ डायरिया की दिक्कत होने लगती है। इतना ही नहीं लंबे समय तक पाचन क्रिया प्रभावित रहता है। ऐसी स्थिति में अजवाइन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन में कई डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ाने वाले गुण होते हैं जो कि फूड प्लाइजनिंग के बाद आपकी रिकवरी को तेज कर सकते हैं। साथ ही यह फूड प्वाइजिंग के कई लक्षणों को कम करने में मददगार है। कैसे, जानते हैं इस बारे में Suparna Mukherjee, Clinical Nutrition & Dietetics, Narayana Health City, Bengaluru से विस्तार से।

क्या फूड प्वाइजनिंग में अजवाइन का सेवन फायदेमंद है-Is ajwain good for food poisoning?

अजवाइन में जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण होते हैं जो ई. कोली (E. coli) और साल्मोनेला (Salmonella) जैसे कुछ बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं, जो कभी-कभी खाद्य विषाक्तता के लिए जिम्मेदार होते हैं, लेकिन यह उचित चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। हालांकि, अजवाइन फूड प्वाइजनिंग के कई लक्षणों को कम करने में मददगार है। अजवाइन में थाइमोल (thymol) और कार्वाक्रोल जैसे यौगिक होते हैं, जिन्होंने प्रयोगशाला अध्ययनों में जीवाणुरोधी और एंटीफंगल प्रभाव प्रदर्शित किए हैं। ये यौगिक कुछ हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं जो खाद्य विषाक्तता और अन्य पाचन समस्याओं का कारण बनते हैं। अजवाइन पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करके पाचन में भी सहायता कर सकता है, जो अपच और सूजन जैसी खाद्य विषाक्तता से जुड़ी कुछ असुविधा को कम करने में मदद कर सकता है।

फूड प्वाइजनिंग में अजवाइन के फायदे-Ajwain benefits for food poisoning in Hindi

इंफेक्शन से लड़ने में मददगार

फूड प्वाइजनिंग में अजवाइन का सेवन इंफेक्शन से बचाव में मददगार है। अजवाइन के बीजों में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीपैरासिटिक गुण होते हैं, जो इन्हें फूड प्वाइजिंग की स्थिति के लिए परेफेक्ट देसी उपचार बनाते हैं। संक्रमण से पीड़ित लोगों को अगर जल्दी ठीक होना है तो उन्हें अजवाइन का पानी पीना मददगार हो सकता है।

Ajwain benefits

इसे भी पढ़ें: फूड पॉइजनिंग होने पर खाएं ये फूड्स, जल्दी मिलेगी राहत

फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार

अजवाइन का सेवन फूड प्लाइजनिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। जैसे कि यह मतली को कम करने में मददगार है और बार-बार आने वाली उल्टी को रोकने में मददगार है। इसके अलावा फूड प्वाइजिंग में बार-बार मरोड़ के साथ होने वाले पेट दर्द को कम करने में अजवाइन मददगार है। इसके सेवन से पेट दर्द, गैस और ब्लॉटिंग की समस्या में कमी आती है और फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों में कमी आती है।

डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा मिलता है

जब कोई व्यक्ति अजवाइन का पानी उबालकर पीता है, तो यह आंत में एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करता है, जो बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है। फूड प्वाइजनिंग के बाद जब पेट गड़बड़ हो जाता है तो अजवाइन का पानी इसे वापिस सेट होने में मदद कर सकता है। रेगुलर अजवाइन का सेवन पाचन क्रिया की गति को ठीक करने और बेहतर बनाने में मददगार है।

फूड प्वाइजनिंग में कैसे करें अजवाइन का सेवन-How to have Ajwain in food poisoning

फूड प्वाइजनिंग में आप को प्रकार से अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। पहले तो आप अजवाइन के बीजों को उबाल लें और इस पानी को छानकर इसमें नमक मिलाकर पिएं। दिन में दो बार पिएं। इसके अलावा आप यह कर सकते हैं कि अजवाइन को तवे पर भून लें और फिर इसमें नमक मिलाकर गुनगुना पानी के साथ इसे लें।

अगर आपको संदेह है कि आपको फूड पॉइजनिंग है, तो यह जरूरी है कि आप

  • -हाइड्रेटेड रहें। खोए हुए तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स को बदलने के लिए पानी, पतला जूस या ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन जैसे साफ तरल पदार्थ पिएं।
  • -अपने शरीर को ठीक होने का मौका दें।
  • -हल्का खाना खाएं। एक बार जब आप खा सकते हैं, तो टोस्ट, केले और चावल जैसे आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों से शुरुआत करें।

इसे भी पढ़ें: क्या डिहाइड्रेशन होने पर छाती में भारीपन होता है? जानें डॉक्टर से

इन लक्षणों को लेकर सचेत रहें

अगर आपको गंभीर डिहाइड्रेशन जैसे पेशाब कम होना, चक्कर आना, तेज बुखार, खूनी दस्त, पेट में तेज दर्द जैसे लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाएं। इस बात पर ध्यान दें कि अजवाइन पाचन स्वास्थ्य के लिए कुछ सहायक लाभ प्रदान कर सकता है और इसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं, फिर भी इसे फूड पॉइजनिंग के लिए प्राथमिक उपचार नहीं माना जाना चाहिए।फूड पॉइजनिंग को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और जटिलताओं को रोकने के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

FAQ

  • फूड पॉइजनिंग के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?

    जब तक आप बेहतर महसूस न करें, डेयरी उत्पाद, कैफीन, शराब और मसालेदार या वसायुक्त खाद्य पदार्थ लेने से बचें। इससे फूड पॉइजनिंग के लक्षण खराब हो सकते हैं और आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
  • फूड पॉइजनिंग के बाद पेट कैसे ठीक करें?

    फूड पॉइजनिंग के बाद पेट ठीक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटिंग चीजों का सेवन करें। उन फूड्स का सेवन करें जो कि गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के साथ फूड पॉइजनिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार है।
  • फूड पॉइजनिंग के दौरान कौन से फल अच्छे होते हैं?

    फूड पॉइजनिंग के दौरान केला खाना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। साथ ही तरबूज जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन भी कर सकते हैं जो कि शरीर को हाइड्रेट करने और फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में नहाने से पहले इन 3 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, जानें फायदे

Disclaimer