Doctor Verified

फूड पॉइजनिंग होने पर खाएं ये फूड्स, जल्दी मिलेगी राहत

What To Eat After Food Poisoning: फूड पॉइजनिंग के बाद खानपान ठीक रहने से शरीर को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फूड पॉइजनिंग होने पर खाएं ये फूड्स, जल्दी मिलेगी राहत


What To Eat After Food Poisoning: खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। गर्मी के मौसम में भोजन करते समय इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। तापमान बढ़ने के कारण भोजन जल्दी खराब हो सकता है और इसकी वजह से कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। सही डाइट रूटीन का पालन न करने से गर्मियों में कालरा, डायरिया, पेट में दर्द समेत कई समस्याओं का खतरा रहता है। फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) भी खानपान से जुड़ी समस्या है। संक्रमित भोजन का सेवन करने की वजह से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, फूड पॉइजनिंग होने पर किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है।

फूड पॉइजनिंग होने के बाद क्या खाना चाहिए?- What To Eat After Food Poisoning in Hindi

फूड पॉइजनिंग एक गंभीर समस्या है। इसकी वजह से व्यक्ति को दस्त, डायरिया, उल्टी, पेट में दर्द, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में फूड पॉइजनिंग की समस्या घरेलू उपायों से ठीक हो जाती है। लेकिन गंभीर रूप से फूड पॉइजनिंग होने पर व्यक्ति को दवाओं के सेवन की सलाह दी जाती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "फूड पॉइजनिंग के बाद खानपान ठीक रहने से शरीर को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलती है। फूड पॉइजनिंग होने के बाद हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।"

What To Eat After Food Poisoning

इसे भी पढ़ें: फूड पॉइजनिंग क्यों होती है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण

फूड पॉइजनिंग के बाद डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

फूड पॉइजनिंग के बाद शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए ताजा नारियल पानी, नींबू का रस, नमक और गर्म पानी का सेवन करने से शरीर को पोषण और ऊर्जा मिलती है। इसका सेवन करने से रिकवरी में मदद मिलती है।

2. दाल का पानी

फूड पॉइजनिंग के बाद दाल का पानी पीने से परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। दाल के पानी में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है और पाचन तंत्र को ठीक कारण में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Food Poisoning: यहां जानें फूड पॉइजनिंग के 15 लक्षण, कारण और उपचार

3. खिचड़ी खाएं

बीमार होने पर खिचड़ी का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। खिचड़ी शरीर में आसानी से पच जाती है और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने में मदद करती है। फूड पॉइजनिंग के बाद खिचड़ी का सेवन करने से जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलती है।

4. चावल का पानी

फूड पॉइजनिंग के बाद चावल के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है और आपके पाचन को सुधारता है।

5. दलिया

फूड पॉइजनिंग के बाद दलिया खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा दलिया का सेवन पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है।

6. हरी सब्जियां और ताजे फल

फूड पॉइजनिंग होने पर हरी सब्जियां और ताजे फलों का सेवन रिकवरी को तेज करने और शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है।

फूड पॉइजनिंग होने पर ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा जंक और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से सख्त परहेज किया जाना चाहिए। क्योंकि उनमें हानिकारक केमिकल और टॉक्सिन्स की अधिक होते हैं। ये फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

Street Food: गर्मियों में नहीं खाना चाह‍िए स्‍ट्रीट फूड, एक्‍सपर्ट से जानें इसके 5 कारण

Disclaimer