उदयपुर में फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत, 22 लोग हुए अस्पताल में भर्ती

उदयपुर में एक सगाई समारोह में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के चलते 3 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
उदयपुर में फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत, 22 लोग हुए अस्पताल में भर्ती


आजकल गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में ओवरइटिंग करना या फिर बाहर का खाना खाने से सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है। राजस्थान के उदयपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक सगाई समारोह में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के चलते 3 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं, पार्टी खाने के बाद 22 लोगों की हालत गंभीर है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। 

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण (Food Poisoning Symptoms)

  • फूड प्वाइजनिंग होने पर शरीर में कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 
  • ऐसे में उल्टी होने के साथ ही पेट में दर्द भी महसूस हो सकता है। 
  • फूड प्वाइजनिंग होने पर जी मचलाने और बीमार महसूस होने की स्थिति हो सकती है। 
  • ऐसे में शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है। 
  • फूड प्वाइजनिंग होने पर आपको ठंड लग सकती है। 
  • इस स्थिति में सिरदर्द होने के साथ ह साथ कई बार मल में खून भी आ सकता है। 

फूड प्वाइजनिंग के कारण (Food Poisoning Causes)

  • फूड प्वाइजनिंग आमतौर पर खराब या फिर दूषित खान-पान की वजह से होता है। 
  • कई बार खाने को अच्छी तरह से नहीं पकाने और लंबे समय तक फ्रिज में रखने से भी यह समस्या हो सकती है। 
  • भोजन बनाते समय सफाई का ध्यान नहीं रखने पर भी ऐसा हो सकता है। 
  • किसी बीमार व्यक्ति का जूठा खाना खाने से भी फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। 
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से भी आप फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - फूड पॉइजनिंग होने पर बिल्कुल न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

फूड प्वाइजनिंग से बचने के तरीके (Food poisoning Prevention Tips)

  • फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए आपको बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको खाना बनाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छे से साफ करना है। 
  • सब्जियां या फिर फल खाने से पहले उन्हें साबुन से अच्छे से साफ कर लें। 
  • ऐसे में ठंडे और गर्म खाने को एकसाथ रखने के बजाय आपको इन्हें अलग-अलग रखना है। 
  • लंबे समय तक खाने को स्टोर करने से बचें।

Read Next

फिल्म पुष्पा फेम एक्टर फहद फासिल को हुआ ADHD, जानें क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण

Disclaimer