फिल्म पुष्पा फेम एक्टर फहद फासिल को हुआ ADHD, जानें क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण

पुष्पा फेम एक्टर फहद फासिल ADHD नामक डिसऑर्डर डायग्नोस हुआ है। आइये जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और इससे बचने की कुछ आसान टिप्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिल्म पुष्पा फेम एक्टर फहद फासिल को हुआ ADHD, जानें क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण


पुष्पा फेम एक्टर फहद फासिल अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फहद ने फिल्म पुष्पा में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। फहद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, वे Attention-deficit/hyperactivity disorder (ADHD) से जूझ रहे हैं। उन्होंने कोथामंगलम में पीस वैली चिल्ड्रन्स विलेज में एक भाषण देने के दौरान इस बात का खुलासा किया है। उन्हें 41 वर्ष की उम्र में यह बीमारी डायग्नोस हुई है। आइये जानते हैं इस बीमारी के बारे में सबकुछ। 

क्या है ADHD? (What is ADHD) 

ADHD एक प्रकार का न्यूरोलॉजिकल विकार है, जो आमतौर पर बच्चों में देखा जाता है। हालांकि, बड़ी उम्र के लोग भी इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं। यह दिमाग से जुड़ी एक स्थिति है, जिसमें मरीज को सोचने-समझने में कठिनाई होने के साथ ही साथ अपने रोजमर्या के कार्यों को करने में भी समस्या हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति का मूड बदलने के साथ ही साथ व्यवहार में भी बदलाव होता है। 

ADHD के लक्षण (ADHD Symptoms)

  • ADHD होने पर शरीर में कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 
  • ADHD से पीड़ित होने पर व्यक्ति को सोचने-समझने में कठिनाई हो सकती है। 
  • ऐसे में किसी भी काम को करने में एकाग्रता नहीं होती है। 
  • ऐसी स्थिति में मरीज कोई भी सामान रखकर भूल जाता है। 
  • ADHD होने पर मरीज लापरवाह होने के साथ ही साथ सामान्य से ज्यादा बोलने लगता है। 
  • बच्चों को यह समस्या होने पर दिन में सपने देखने जैसी समस्या भी हो सकती है। 
  • ऐसे में व्यक्ति को शारीरिक गतिविधियों करने में समस्या होने के साथ ही चलने-फिरने में भी कठिनाई हो सकती है। 
 

बच्चों को ADHD से बचाने के तरीके (How to Prevent Children from ADHD)

  • बच्चों को ADHD से बचाने के लिए उन्हें नए-नए टास्क देने चाहिए। 
  • बच्चों को इस समस्या से बचाने के लिए आपको अच्छी आदतें और हेल्दी खान-पान की आदत डालना चाहिए। 
  • इसके लिए अपने बच्चों को लोगों से मिलने-जुलने और दोस्त बनाने की आदत डालनी चाहिए। 
  • इसके लिए आपको बच्चों के व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए। 

Read Next

World Digestive Health Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व इतिहास औ

Disclaimer