Expert

मांसपेशियों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

What is The Cure For Muscle Inflammation in Hindi: मांसपेशियों में सूजन के कारण जोड़ों में दर्द, अकड़न और अन्य समस्याएं हो सकती है, जिससे राहत पाने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मांसपेशियों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

Ayurvedic Remedies To Reduce Muscle Inflammation in Hindi: आज के समय में मांसपेशियों में सूजन होना एक आम समस्या बन चुकी है। फिर चाहे दिनभर काम करनेके दौरान हो या किसी चोट लगने के कारण, मांसपेशियों में सूजन होने के कारण दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। मांसपेशियों में सूजन होने की समस्या से जल्द से जल्द राहत पाना आपके लिए बहुत जरूरी है। इसलिए, आप इस समस्या से राहत पाने के लिए नेचुरल तरीका का भी उपयोग कर सकते हैं। आयुर्वेद में मसल्स में होने वाली सूजन को कम करने (natural remedies to reduce muscle inflammation) और राहत दिलाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। तो आइए नोएडा में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी से जानते हैं कि मांसपेशियों की सूजन को कैसे कम करें?

सूजी हुई मांसपेशियों का आयुर्वेदिक उपाय क्या है? -What is The Best Natural Remedy For Muscle Inflammation in Hindi?

मांसपेशियों की सूजन का इलाज करना जरूरी है, ताकि इसका असर आपके डेली रूटीन पर न करें। इसलिए, आप डॉ. अनंत त्रिपाठी के बताए इन आयुर्वेदिक उपायों को ट्राई कर सकते हैं- 

1. हल्दी - Turmeric

आयुर्वेद में हल्दी एक बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को कम करने और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। हल्दी का सेवन शरीर के अंदर सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। मसल्स के इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में रोज एक गिलास में छोटा आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मसल्स बनाने के लिए खाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये 7 हाई प्रोटीन फूड्स, मजबूत होंगी मांसपेशियां

2. अदरक की चाय - Ginger Tea

आयुर्वेद में अदरक का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, जो मांसपेशियोंकी सूजन को कम करने में प्रभावी होते हैं। अदरक में मौजूद जिंजरोल नाम का तत्व मसल्स में होने वाली सूजन और दर्द को दूर करता है। अदरक की चाय बनाने के लिए ताजे अदरक के टुकड़ों को उबालें और उसमें शहद या नींबू स्वाद के लिए मिलाएं। इस ड्रिंक को पीने से न सिर्फ मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट होता है।

3. यूकेलिप्टस तेल से मसाज - Eucalyptus Oil Massage

यूकेलिप्टस तेल का इस्तेमाल मांसपेशियों में इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए एक पुराना और प्रभावी तरीका है। यूकेलिप्टस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफ्लेमेशन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह स्किन में एब्जॉर्ब होकर ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

remedies to reduce muscle inflammation

4. गेंदा का तेल -Marigold Oil

गेंदा का तेल भी मांसपेशियों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मांसपेशियों में होने वाली सूजन और जलन को कम करते हैं। गेंदा का तेल मांसपेशियों को आराम देते हैं और जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुष मांसपेशियों का तनाव कम करने के लिए इस तरह करें मसाज, जल्दी मिलेगा आराम    

5. शहद और नींबू - Honey and Lemon

शहद और नींबू का मिश्रण भी आपकी मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। शहद में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जबकि नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। आप एक गिलास गर्म पानी में शहद और नींबू का रस डालकर पिएं, इससे इंफ्लेमेशन कम होगा और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

निष्कर्ष

मसल्स में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। मांसपेशियों में सूजन का जल्द से जल्द इलाज करना जरूरी है, क्योंकि इससे आपके जोड़ों और शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, अगर आपको मांसपेशियों की सूजन को कम करना है तो आप इन उपायों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा और शतावरी पाउडर फायदेमंद है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer