-1749870956540.webp)
Digital Eye Strain Symptoms In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग काम के कारण सुबह से राहत तक मोबाइल या लैपटॉप पर रहते हैं। ऐसे में लगातार स्क्रिन देखने के कारण लोगों को आंखों पर जोर पड़ने और आंखों के कमजोर होने जैसी कई परेशानी हो सकती हैं। अधिक स्क्रीन देखने के कारण लोगों को डिजिटल आई स्ट्रेन का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इनको नजरअंदाज न करें। ऐसा करना आंखों की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में आइए मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा के मेट्रो आई सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट और चेयरमैन डॉ. रजत आनंद (Dr. Rajat Anand, Sr. Consultant & Chairman - Metro Eye Center, Metro Hospital, Noida) से जानें डिजिटल आई स्ट्रेन के लक्षण क्या हैं?
डिजिटल आई स्ट्रेन क्या है? - What Is Digital Eye Strain?
डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या में डिजिटल स्क्रीन को लंबे समय तक देखने के कारण आंखों को बार-बार फोकस करना पड़ता है। इसके कारण आंखों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, इससे लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, जानें हेल्थ एक्सपर्ट से
-1749873630519.jpg)
डिजिटल आई स्ट्रेन के लक्षण - Symptoms Of Digital Eye Strain In Hindi
आंखों में धुंधलापन होना
लंबे समय तक अधिक स्क्रीन देखने के कारण लोगों को आंखों में धुंधलापन महसूस होने, धुंधला दिखने, फोकस करने में परेशानी होना और आंखों पर दबाव पड़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस समस्या को नजरअंदाज न करते हुए स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित करें।
ड्राई आई की समस्या
ज्यादा स्क्रीन देखने के कारण लोगों की आंखें ड्राई होने लगती हैं और कई बार आंखों में मिट्टी होने जैसा महसूस होता है, जिसके कारण लोगों को आंखों में जलन, खुजली या असहज महसूस होने लगता है। इसके कारण कई बार लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं, जिससे आंखों पर बुरा प्रभाव होता है।
सिर में दर्द होना
अधिक स्क्रीन टाइम के कारण लोगों की आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है। जिसके कारण लोगों को सिर में दर्द होने और आंखों को स्ट्रेस बढ़ने के कारण आंखों में दर्द होने की समस्या भी हो सकती है। इससे लोगों अक्सर परेशान रहते हैं और काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version