शरीर में अचानक बिजली जैसा झटका या करंट जैसा एहसास होना कई लोगों के लिए एक अजीब अनुभव हो सकता है। यह समस्या कुछ सेकंड के लिए होती है और फिर अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन जब यह बार-बार होने लगे तो लोग इसे लेकर चिंतित हो जाते हैं। अक्सर लोग इसे साधारण मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन दिल्ली के कैलाश दीपक हॉस्पिटल की कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. मानसी निगम के अनुसार यह शरीर की नसों (nerves) या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है।
शरीर में अचानक बिजली जैसा झटका क्यों लगता है?
डॉ. मानसी निगम के अनुसार, जब हम लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठते या सोते हैं, तो नसों में ब्लड फ्लो अस्थायी रूप से कम हो सकता है। इस कारण शरीर के किसी हिस्से में अचानक झटका जैसा एहसास हो सकता है। डॉ. मानसी निगम बताती हैं कि जैसे ही पोजीशन बदली जाती है, ब्लड सर्कुलेशन सामान्य हो जाता है और यह झटका महसूस होना बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज की दवा अचानक छोड़ने पर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं? जानें डॉक्टर से
- शरीर में विटामिन B12 की कमी भी इस समस्या का एक कारण है। यह विटामिन नसों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर नसें कमजोर हो सकती हैं और शरीर में झुनझुनी या बिजली जैसा झटका महसूस हो सकता है।
- इसके अलावा, थायराइड असंतुलन, डायबिटीज या अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी इस लक्षण को बढ़ा सकती हैं।
- डॉ. मानसी निगम के अनुसार, केवल शारीरिक कारण ही नहीं, बल्कि मानसिक तनाव और चिंता भी इस तरह के लक्षण पैदा कर सकते हैं।
- जब व्यक्ति ज्यादा तनाव में होता है, तो शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो नसों की सेंसिटिविटी को बढ़ा सकते हैं। इससे अचानक झटका जैसा एहसास हो सकता है, खासकर गर्दन, पीठ या हाथ-पैरों में।
इसे भी पढ़ें: शरीर में बार-बार चींटी काटने जैसा हो रहा है महसूस! डॉक्टर से जानें इसके कारण

डॉक्टर की सलाह
अगर शरीर में यह झटका बार-बार महसूस हो, लंबे समय तक बना रहे या इसके साथ कमजोरी, चक्कर, सुन्नपन या चलने में परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह किसी गंभीर नसों की समस्या या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। डॉ. मानसी निगम सलाह देती हैं कि ऐसे लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
निष्कर्ष
शरीर में अचानक बिजली जैसा झटका लगना नसों पर दबाव, विटामिन की कमी, डायबिटीज या ज्यादा मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है लेकिन यदि यह समस्या बार-बार हो, लंबे समय तक बनी रहे, या इसके साथ शरीर में सुन्नपन और कमजोरी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में सही समय पर न्यूरोलॉजिकल जांच और डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।
All Image Credit- magnific
FAQ
विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें?
विटामिन B12 की कमी दूर करने पर ऐसे फूड्स का सेवन करें जिनमें ये विटामिन ज्यादा हो और अगर विटामिन B12 की कमी ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट ले सकते हैं।B12 तुरंत कैसे बढ़ाएं?
विटामिन B12 तुरंत बढ़ाने के लिए कई बार डॉक्टर इसके इंजेक्शन लगाते हैं या ऐसे सप्लीमेंट देते हैं जो इसे बढ़ा सकते हैं।क्या डायबिटीज से नसें खराब हो जाती हैं?
डायबिटीज के कारण नसों पर असर हो सकता है और नसों की कमजोरी की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 02, 2026 11:57 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jun 02, 2026 11:57 IST
Modified By : Akanksha TiwariJun 02, 2026 11:57 IST
Published By : Akanksha Tiwari