Mon Sep 14, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Neeharika Jaiswal , Consultant Psychiatrist - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

सोते समय अचानक ऐसा क्यों लगता है कि आप गिर रहे हैं? जानें डॉक्टर से

सोते समय अचानक गिरने जैसा महसूस होना अक्सर हाइपनिक जर्क से जुड़ा होता है। यहां डॉक्टर से जानिए, नींद में शरीर को ऐसा झटका क्यों लगता है और कब यह चिंता का कारण हो सकता है।

क्या कभी नींद आते-आते अचानक ऐसा लगा है जैसे आप ऊंचाई से नीचे गिर रहे हों? कई बार यह एहसास इतना तेज होता है कि शरीर अचानक झटके से हिल जाता है और नींद खुल जाती है। कुछ लोगों को लगता है कि वे सीढ़ियों से गिर रहे थे, तो किसी को ऐसा महसूस होता है जैसे बिस्तर के नीचे जमीन ही नहीं है। मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा की कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉ. निहारिका जायसवाल बताती हैं कि अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है।

नींद और जागने के बीच की अवस्था में शरीर और दिमाग में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसी दौरान कुछ लोगों को अचानक गिरने, झटका लगने या शरीर के किसी हिस्से के हिलने जैसा अनुभव हो सकता है। इस समस्या को हाइपनिक जर्क के नाम से जाना जाता है। साइकेट्रिस्ट डॉ. निहारिका जायसवाल से जानते हैं कि सोते समय गिरने जैसा महसूस होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, यह अनुभव शरीर में किस तरह होता है और किन स्थितियों में आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

सोते समय गिरने जैसा क्यों लगता है?

डॉ. निहारिका जायसवाल के अनुसार, जब हमारा शरीर जागने की अवस्था से नींद की तरफ जा रहा होता है, उस दौरान दिमाग और शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसी दौरान कुछ लोगों को अचानक गिरने, झटका लगने या शरीर के किसी हिस्से के हिलने जैसा महसूस हो सकता है। इसे हाइपनिक जर्क कहा जाता है। यह एक तरह की मसल्स की हलचल होती है, जो नींद आने की शुरुआती स्टेज में हो सकती है।

  • कई बार इसके साथ गिरने या झटके से नीचे जाने जैसा भी महसूस होता है। यह अनुभव इतना अचानक होता है कि व्यक्ति को लगता है कि वह सचमुच गिर रहा था।
  • नींद आने के समय शरीर की मसल्स धीरे-धीरे रिलैक्स होने लगती हैं और शरीर की एक्टिविटी कम हो जाती हैं।
  • इसी दौरान दिमाग शरीर की स्थिति और आस-पास के वातावरण को अलग तरह से महसूस करने लगता है।
  • कभी-कभी दिमाग मसल्स के अचानक रिलैक्स होने को गिरने जैसी स्थिति के रूप में महसूस कर सकता है।
  • कुछ मामलों में इसी एहसास के साथ शरीर में अचानक झटका भी आता है। व्यक्ति को ऐसा लग सकता है कि वह सीढ़ियों से गिर रहा है, बिस्तर से नीचे जा रहा है या किसी ऊंची जगह से अचानक गिर पड़ा है।

साल 2023 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित केस रिपोर्ट के अनुसार, हाइपनिक जर्क एक आम और अधिकांश मामलों में हानिरहित स्लीप-डिसऑर्डर है। हालांकि, यह गंभीर नींद में खलल, दिन में थकान और डिप्रेशन का जोखिम बढ़ा सकता है। गंभीर मामलों में क्लोनाजेपाम की कम खुराक (0.5-1 मिलीग्राम) बहुत फायदेमंद पाई गई है।

why we feel falling in sleeping

किन लोगों में यह अनुभव ज्यादा हो सकता है?

डॉ. निहारिका जायसवाल बताती हैं कि सोते समय गिरने जैसा महसूस होना किसी एक उम्र के व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

  • हालांकि, कुछ परिस्थितियों में हाइपनिक जर्क या इस तरह की अनुभूति ज्यादा देखने को मिल सकती है।
  • नींद की कमी, ज्यादा थकान, तनाव और अनियमित सोने-जागने का समय इसके संभावित ट्रिगर हो सकते हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति लगातार मानसिक तनाव यानी मेंटल स्ट्रेस में रहता है या सोने से पहले दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहता है, तो नींद में जाने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
  • ऐसे में इस तरह के झटके या गिरने जैसी अनुभूति ज्यादा महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: देर रात तक जागने का दिल पर पड़ सकता है बुरा असर, डॉक्टर से समझें कनेक्शन

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

डॉ. निहारिका जायसवाल सलाह देती हैं कि कभी-कभार सोते समय गिरने जैसा महसूस होना आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती लेकिन अगर यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है, बार-बार नींद तोड़ती है या दिन में ज्यादा नींद और थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। इसी तरह अगर नींद से जुड़े इन अनुभवों के साथ बार-बार बेहोशी, असामान्य हरकतें, चोट लगना या अन्य परेशान करने वाले लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही धड़कन तेज क्यों हो जाती है? जानें इसके 5 कारण और कब इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

निष्कर्ष

सोते समय अचानक गिरने जैसा महसूस होना कई लोगों को डरावना लग सकता है, लेकिन हर बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। नींद में जाने के दौरान शरीर और दिमाग के बीच होने वाले बदलावों के कारण हाइपनिक जर्क जैसी स्थिति हो सकती है। पर्याप्त नींद लेना, तनाव कम करना और कैफीन का सेवन सीमित रखना मददगार हो सकता है। अगर यह अनुभव बार-बार हो रहा है या आपकी नींद और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सही होता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • तुरंत नींद लाने के लिए क्या करना चाहिए?

    जल्दी नींद लाने के लिए सबसे पहले मोबाइल से दूरी बनाएं और कमरे में अंधेरा करके हाथ-पैर गुनगुने पानी से धोकर लेटे। इसके बाद गहरी सांसें लें, इससे नींद जल्दी आ सकती है।
  • कौन सी विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

    नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर विटामिन की बात करें तो विटामिन D और विटामिन B12 की कमी से नींद न आने या नींद की क्वालिटी खराब होने की समस्या हो सकती है।

Read Next

सुबह खाली पेट फल खाते ही गैस क्यों बनने लगती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 14, 2026 13:39 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Neeharika Jaiswal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content