Mon Sep 14, 2026 | 02:32 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gopal Jee Sharma , Sr. Consultant – Internal Medicine

सुबह खाली पेट फल खाते ही गैस क्यों बनने लगती है? डॉक्टर से जानें

कुछ लोगों को सुबह खाली पेट फल खाने के बाद गैस, पेट फूलना या असहजता हो सकती है। यहां डॉक्टर से जानिए, ऐसा क्यों होता है और किन फलों से परेशानी बढ़ सकती है।

सुबह उठते ही एक कटोरी फल खाना आपको हेल्दी डाइट का हिस्सा लग सकता है लेकिन अगर हर बार फल खाते ही पेट फूलने लगे, गैस बनने लगे या पेट में गुड़गुड़ाहट शुरू हो जाए, तो मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, कुछ लोगों को खास फलों को खाने के बाद गैस, पेट फूलना, डकार या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। कई बार फल की मात्रा, खाने की स्पीड, डाइजेस्टिव पावर और व्यक्ति की आंतों की सेंसिटिविटी भी इस समस्या में भूमिका निभा सकती है।

खाली पेट फल खाने से गैस क्यों होती है?

डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, फलों में नेचुरल शुगर और फाइबर पाए जाते हैं, कुछ लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम इन कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह अवशोषित नहीं कर पाता। ऐसे में आंतों के बैक्टीरिया इन्हें फर्मेंट करते हैं। इस प्रोसेस में गैस बन सकती है, इसलिए फल खाने के बाद गैस या पेट फूलने की समस्या महसूस हो सकती है।

  • खाली पेट फल खाने से हर व्यक्ति को गैस हो, ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन जिन लोगों का सेंसिटिव डाइजेस्टिव सिस्टम है, उन्हें सुबह खाने के तुरंत बाद पेट में हलचल ज्यादा महसूस हो सकती है।
  • खासकर अगर व्यक्ति एक साथ बहुत ज्यादा फल खा ले या जल्दी-जल्दी खाए, तो पेट में असहजता बढ़ सकती है।
  • इसके अलावा कुछ फलों में ऐसे कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं, जिन्हें सेंसिटिव आंत वाले लोग आसानी से पचा नहीं पाते।
  • ऐसे लोगों में फल खाने के बाद गैस, पेट फूलना या मल त्याग में बदलाव हो सकता है।

कौन सा फल खाने से गैस बनती है?

डॉ. गोपाल जी शर्मा बताते हैं कि हर फल हर व्यक्ति को अलग तरह से प्रभावित कर सकता है। कीवी, सेब, आम और कुछ अन्य फलों में मौजूद नेचुरल शुगर और फर्मेंट होने वाले कार्बोहाइड्रेट कुछ सेंसिटिव लोगों में गैस बढ़ा सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को ज्यादा मात्रा में फल खाने से भी परेशानी हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं है कि इन फलों को सभी लोग खाना बंद कर दें। अगर किसी खास फल के बाद बार-बार गैस बनती है, तो उसकी मात्रा कम करके शरीर का रिएक्शन देखा जा सकता है।

  • बहुत जल्दी खाना, अच्छी तरह चबाए बिना निगलना या एक बार में कई तरह के फल ज्यादा खाना कुछ लोगों में पेट फूलने की समस्या बढ़ा सकता है।
  • इसलिए फल आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाना बेहतर है।
  • अगर किसी व्यक्ति को सुबह खाली पेट फल खाने पर लगातार परेशानी होती है, तो वह फल खाने का समय बदलकर देख सकता है।

The American Journal of Digestive Diseases में प्रकाशित जानकारी से पता चलता है कि अलग-अलग फलों और उनके जूस का पेट में गैस बनने पर अलग-अलग असर होता है। सेब का जूस, अंगूर का जूस और केले खाने से शरीर में हाइड्रोजन गैस (गैस का उत्पादन) काफी बढ़ जाती है। वहीं, प्रून जूस से दस्त लग सकते हैं और गैस में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होती है। इसके विपरीत, संतरे का जूस और खुबानी का नेक्टर (apricot nectar) पेट की गैस पर कोई असर नहीं डालते। यानी फलों में मौजूद कार्बोहाइड्रेट ही यह तय करते हैं कि खाने के बाद पेट में कितनी गैस बनेगी।

Why Do Fruits Cause Gas

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

डॉ. गोपाल जी शर्मा सलाह देते हैं कि जिन लोगों को बार-बार गैस, पेट फूलना, दस्त, कब्ज या पेट दर्द रहता है, उन्हें अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए।

  • अगर हर बार किसी खास फल के बाद लक्षण बढ़ते हैं, तो इसका कारण फूड इनटॉलरेंस या पाचन से जुड़ी दूसरी समस्या भी हो सकती है।
  • अगर गैस के साथ लगातार पेट दर्द, वजन कम होना, मल में खून या लंबे समय तक दस्त जैसी समस्या हो, तो इसे सामान्य गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • ऐसी स्थिति में डॉक्टर से चेकअप कराना जरूरी है।

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट फल खाने के बाद गैस बनने की वजह हमेशा फल नहीं होते। फलों में मौजूद फाइबर और कुछ नेचुरल कार्बोहाइड्रेट सेंसिटिव डाइजेस्टिव सिस्टम वाले लोगों में गैस और पेट फूलने का कारण बन सकते हैं। खाने की मात्रा, फल का प्रकार और खाने का तरीका भी इसका असर डाल सकता है। इसलिए शरीर के रिएक्शन को समझना जरूरी है। अगर समस्या बार-बार या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर इसके कारण की जांच करानी चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या फल खाने के बाद पेट में आवाज आना नॉर्मल है?

    कई बार आंतों की नॉर्मल एक्टिविटी के कारण पेट से आवाज आ सकती है। अगर इसके साथ लगातार दर्द या अन्य लक्षण नहीं हैं, तो यह सामान्य हो सकता है।
  • क्या बहुत ज्यादा फल खाने से पेट खराब हो सकता है?

    जरूरत से ज्यादा फल खाने पर शरीर में फाइबर और नेुरल शुगर की मात्रा अचानक बढ़ सकती है, जिससे कुछ लोगों को पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

Read Next

रात में प्यास के कारण बार-बार नींद टूटना किस समस्या का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 14, 2026 13:05 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content