Wed Sep 16, 2026 | 02:49 PM IST

Medically Reviewed by Dr Anupama N K , Consultant – Medical Gastroenterology

खाली पेट गैस ज्यादा क्यों बनती है? डॉक्टर से जानें

खाली पेट गैस, गुड़गुड़ाहट और भारीपन पाचन तंत्र की नॉर्मल प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन यह समस्या लगातार बनी रहे तो रोज के कार्यों को प्रभावित कर सकती है। यह समस्या गलत खान-पान, कुछ आदतें और कुछ फूड्स के कारण हो सकते हैं। अगर लगातार यह परेशानी बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

कई लोगों को सुबह के समय गुड़गुड़ाहट, पेट में भारीपन, गैस और डकार होने जैसी परेशानियां होती हैं, खासकर अगर देर रात खाना खाया हो। कई बार गैस के साथ ब्लोटिंग और बेचैनी होने जैसी समस्या होती है। यह पाचन प्रक्रिया का आम हिस्सा है, लेकिन यह समस्या रोज बनी रहती है, तो इसके कारण लोगों के पूरे दिन के काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि यह समस्या क्यों होती है और इससे राहत के लिए क्या करना चाहिए? आइए इस बारे में Dr. Anupama N K, Senior Consultant - Medical Gastroenterology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

खाली पेट गैस बनने के क्या कारण है?

डॉ. अनुपमा के अनुसार, खाली पेट ज्यादा गैस इसलिए बन सकती है, क्योंकि पाचन तंत्र तब भी काम करता रहता है, जब आपने हाल ही में कुछ खाया न हो। पाचन और गट बैक्टीरिया की एक्टिविटी से आंतों में नॉर्मली गैस बनती है। इसके कारण पेट से आवाजें आने और गुड़गुड़ाहट जैसी समस्याएं भी होती हैं।

साल 2006 में Gastroenterology & Hepatology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, पेट की गैस, डकार और ब्लोटिंग (पेट फूलना) गलत खान-पान, हवा निगलने या आईबीएस (IBS) जैसी समस्याओं के कारण होती हैं। डॉक्टर पहले गंभीर कारणों की जांच करते हैं। इसका इलाज लाइफस्टाइल में बदलाव, सही खान-पान, दवाइयों और पेट के बैक्टीरिया को नियंत्रित करके किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार गैस बनने से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें 4 आसान एक्सरसाइज, जो दिला सकती हैं राहत

खाने पीने की आदत से बढ़ती है परेशानी

डॉ. अनुपमा का कहना है, कई बार कुछ आदतों के कारण भी व्यक्ति को गैस होने की समस्या हो सकती है। जैसे-

  • तेजी से खाना।
  • च्युइंग गम चबाना।
  • स्ट्रॉ से पीना।
  • फिजी ड्रिंक्स लेने से भी गैस की मात्रा बढ़ सकती है।
  • ज्यादा कॉफी पीना।

भूख लगने पर पेट और आंतों की नॉर्मल हलचल ज्यादा महसूस हो सकती है, इसलिए कुछ लोगों को कई घंटों तक कुछ न खाने पर पेट में गुड़गुड़ाहट, डकार या गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

why excessive gas forms on an empty stomach 1

किन लोगों को ज्यादा होती है गैस की समस्या?

डॉ. अनुपमा आगे कहती हैं, कुछ लोगों में बार-बार गैस बनने की समस्या कब्ज, लैक्टोज इनटॉलेरेंस, कुछ खास तरह के खाने से सेंसिटिविटी, इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम या पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण हो सकती है। लंबे समय तक खाना न खाने से पेट फूलने और बेचैनी की समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है।

कौन से फूड्स गैस बढ़ाते हैं?

डॉ. अनुपमा का कहना है, कई बार देर रात गैस बनाने वाले फूड्स जैसे- बीन्स, दालें, कुछ सब्जियां और ज्यादा फाइबर वाले खाने से गैस बढ़ सकती है, क्योंकि गट बैक्टीरिया उन कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं, जो पूरी तरह से पच नहीं पाते है।

वहीं, ज्यादा चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और व्रत के बाद बहुत ज्यादा खाना खाने से भी कुछ लोगों में ये लक्षण दिख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में बार-बार गैस बनना ल‍िवर की गड़बड़ी तो नहीं? डॉक्‍टर से जानें कारण

गैस कम करने के लिए क्या करें?

डॉ. अनुपमा बताती है, ज्यादा गैस बनने की समस्या को कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। जैसे-

  • नियमित रूप से खाना खाएं।
  • धीरे-धीरे खाएं।
  • खाने को अच्छी तरह चबाएं।
  • दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं
  • फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करें।
  • उन चीजों या ड्रिंक्स से परहेज करने की कोशिश करें, जिनसे बार-बार लक्षण उभरते हैं।
  • खाने और लक्षणों से जुड़ी एक डायरी रखें।

इसके अलावा, गैस से बचने के लिए खाने और लक्षणों की एक डायरी रखने से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि किन चीजों से समस्या बढ़ रही है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. अनुपमा बताती हैं, कभी-कभार गैस बनना नॉर्मल है, लेकिन अगर लगातार या गंभीर गैस की समस्या हो, खासकर जब इसके साथ पेट में तेज दर्द, बार-बार उल्टी, लगातार दस्त या कब्ज, मल में खून आना, बिना वजह वजन कम होना, बुखार या मल त्यागने की आदतों में अचानक बदलाव जैसे लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

ये लक्षण सिर्फ खाली पेट होने के बजाय पाचन से जुड़ी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकते हैं।

निष्कर्ष

खाली पेट गैस या पेट में गुड़गुड़ाहट महसूस होना कई बार पाचन तंत्र की नॉर्मल एक्टिविटी से जुड़ा हो सकता है, लेकिन बार-बार होने वाली गैस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे राहत के लिए खाने की आदतों, पानी की मात्रा, फिजिकल एक्टिविटी और ट्रिगर करने वाले फूड्स पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है।

अगर समस्या लगातार बनी रहती है या उसके साथ दर्द, उल्टी, खून, वजन कम होना या मल त्याग में अचानक बदलाव जैसे लक्षण हैं, तो सही कारण जानने के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय रहते इसका इलाज किया जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गैस बनने पर क्या-क्या परेशानी होती है?

    गैस बनने की स्थिति में व्यक्ति को ब्लोटिंग, पेट दर्द, ऐंठन, ज्यादा गैस बनने, जी मिचलाने, सिरदर्द, उल्टी आने जैसा महसूस होना और बार-बार डकार आने जैसी परेशानियां होती हैं।
  • खाली पेट रहने से क्या-क्या परेशानियां होती हैं?

    लंबे समय तक खाली पेट रहने से व्यक्ति को एसिडिटी, गैस, कमजोरी, चक्कर आने, स्ट्रेस, पाचन तंत्र के कमजोर होने, मूड स्विंग्स और पोषक तत्वों की कमी होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।   

Read Next

क्या जेनेरिक दवा और ब्रांडेड दवा के असर में फर्क होता है? खुद डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 16, 2026 13:13 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Anupama N K

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content