सुबह के समय उठने के तुरंत बाद कई लोगों को कुछ देर के लिए साफ दिखाई नहीं देता है। जिसके कारण सामने रखी कोई चीज हल्की धुंधली दिखने लगती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या उनको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है? और ये समस्या क्यों होती है और इसको डॉक्टर को कब दिखना चाहिए? हर बार सुबह की धुंधली नजर किसी बीमारी का संकेत नहीं होती है, लेकिन इसका कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV hospital, Bengaluru से जानें सुबह उठने पर धुंधला दिखने वाले लक्षणों के बारे में।
सुबह उठने पर कुछ सेकंड धुंधला क्यों दिखता है?
डॉ. अरविंद एस एन के अनुसार, सोकर उठने के तुरंत बाद कुछ देर के लिए धुंधला दिखना इसलिए हो सकता है क्योंकि आंखें कई घंटों तक बंद और काफी हद तक एक्टिव नहीं रहती हैं। इसके अलावा, ऐसा आंखों के ड्राई होने, रातभर में आंखों के पास म्यूकस के जमा होने और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों को ये समस्याएं हो सकती हैं।
1. आंखों की ड्राई होने की समस्या
सुबह उठने पर कुछ सेकंड्स के लिए धुंधला दिखने की समस्या का एक आम कारण आंखों की सतह का कुछ देर के लिए ड्राई आई हो जाना भी है। आंखों में आंसू कॉर्निया के ऊपर एक चिकनी ऑप्टिकल सतह बनाते हैं, जो साफ देखने के लिए जरूरी है। सोते समय, आंसू बनने और पलक झपकाने के तरीके बदल जाते हैं, जिसके कारण कुछ लोगों की आंखों में सुबह तक हल्की सूखापन आ सकती है।
ऐसे में जब आंखें खुलती हैं, तो पलक झपकाने से आंसुओं की परत (टियर फिल्म) फिर से कॉर्निया पर फैल जाती है और कुछ सेकंड या मिनटों में नजर साफ हो सकती है। ड्राई आई (आंखों में सूखापन) की समस्या पलकों में सूजन, दवाइयों, वातावरण में सूखापन और सोते समय पलकों के पूरी तरह बंद न होने जैसे कारणों से भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बचानी है तो आज ही छोड़ दें ये 7 आदतें, डॉक्टर से समझें नुकसान

2. रातभर में म्यूकस जमा होने से
कई बार रातभर में पलकों के आस-पास म्यूकस या आंसू जमा हो जाते हैं। इसके कारण भी सुबह के समय कुछ देर के लिए धुंधला दिखने या साफ देखने में परेशानी हो सकती है। आंखें खोलने और कई बार पलकें झपकाने के बाद ये साफ होने लगती है। चेहरे को नॉर्मल पानी से धोने पर भी आंखों के आसपास जमा म्यूकस हट सकता है और नजर साफ महसूस हो सकती है।
3. कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से
कई लोग कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, जिसके कारण उनको सुबह के समय धुंधला दिखने की समस्या या अन्य परेशानी महसूस हो सकती है। कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को सुबह होने वाली परेशानी या धुंधलेपन का ज्यादा महसूस हो सकता है, खासकर अगर लेंस को बताए गए समय के अनुसार न पहना जाए। जैसे - लेंस को फिक्स टाइम से ज्यादा पहनने और सोते समय लेंस का इस्तेमाल करने से आंखों में परेशानी हो सकती है। ऐसे में ध्यान रहे, कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह अनुसार उनके बताए तरीके और समय के अनुसार करना चाहिए।
ध्यान रहे, अगर लेंस पहनने के बाद बार-बार धुंधलापन, दर्द, रेडनेस या रोशनी से परेशानी होती है, तो इसे सिर्फ सुबह की आम धुंधलाहट समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मानसून में आंखों में खुजली होने और पानी आने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके
आंखों से धुंधला दिखना कब है चिंता की बात?
डॉ. अरविंद के अनुसार, कभी-कभार, बहुत कम समय के लिए धुंधलापन होना, जो पलक झपकाने या मुंह धोने के बाद जल्दी ठीक हो जाता है, आमतौर पर चिंता की बात नहीं है। हालांकि, अगर सुबह के समय बार-बार या लगातार धुंधलापन होता है, तो आंखों की जांच करवानी चाहिए, खासकर तब जब इसके साथ आंखों से जुड़ी अन्य परेशानियां हो। जैसे -
- आंखों में दर्द।
- रेडनेस होने।
- रोशनी से परेशानी।
- सिरदर्द होने।
- आंखों के सामने चमक दिखने।
- नए फ्लोटर्स (आंखों के सामने तैरते धब्बे दिखने) या नजर कमजोर होने।
Cleveland Clinic के अनुसार, आंखों के ड्राई होने, डायबिटीज से जुड़ी रेटिनोपैथी, रिफ्रेक्टिव एरर, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद के कारण आंखों में धुंधलापन होने की समस्या हो सकती है।
सुबह आंखों में सूखापन क्यों हो सकता है?
डॉ. अरविंद के अनुसार, हर व्यक्ति में सुबह के समय आंखों का सूखापन एक जैसा नहीं होता है। कमरे की हवा बहुत ड्राई होने, पंखे या एयर कंडीशनर की हवा का आंखों की ओर लगातार आने, आंखों की पलकें सोते समय पूरी तरह बंद न होना और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण हो सकते हैं।
डॉ. अरविंद बताते हैं, नजर में अचानक बदलाव जो ठीक न हो, खासकर अगर यह सिर्फ एक आंख को प्रभावित करे या इसके साथ न्यूरोलॉजिकल लक्षण हों, तो इसकी तुरंत जांच करवानी चाहिए, खासकर कुछ सेकंड के लिए होने वाला धुंधलापन जो जल्दी ठीक हो जाता है और बार-बार या लगातार होने वाले नजर में बदलाव आने की स्थिति में। जो आंख की किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकते हैं।
निष्कर्ष
सुबह आंखें खोलने के बाद कुछ सेकंड की धुंधली नजर कई बार आंखों में हल्के सूखेपन और रातभर में म्यूकस के जमाव के कारण हो सकती है। इसके अलावा, कई बार कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों में भी ये समस्या हो सकती हैं। ऐसे में ध्यान रहे, अगर लंबे समय तक धुंधलापन दिखने के साथ-साथ आंखों में दर्द, रेडनेस, रोशनी से परेशानी, फ्लोटर्स, चमक या नजर कम होने जैसे लक्षण हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय रहते किसी भी समस्या से बचा जा सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कैसे पता करें कि आपको आंखों की समस्या है?
अगर किसी व्यक्ति को सिरदर्द होने, आंखों से लगातार पानी आने, लाल होने, खुजली होने, धुंधला दिखने, थकान, लाइट के प्रति सेंसिटिव होने और आंखों में दर्द जैसी परेशानियां आंखों से जुड़ी समस्याओं के संकेत हो सकते हैं।आंखों में धुंधलापन क्यों आता है?
नजर के कमजोर होने, मोतियाबिंद होने, ग्लूकोमा, ड्राई आई, लंबे समय तक स्क्रीन देखने जैसी समस्याएं होने पर व्यक्ति को धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 21, 2026 16:05 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N