Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Neetu Gagneja Arora , Eye Surgeon

लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद नजर धुंधली क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानें

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट का इस्तेमाल हमारे डेली रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके कारण कई लोगों को देर तक स्क्रीन देखने के बाद नजर धुंधली दिखाई देती है।

आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर हमारे डेली रूटीन की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑफिस का काम, ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इन सभी के लिए हम घंटों तक डिजिटल स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। टेक्नॉलजी ने हमारी जिंदगी को भले ही आसान बनाया है, लेकिन बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत के लिए सही नहीं है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद आंखों में थकान, जलन, ड्राईनेस, सिरदर्द और नजर धुंधली होना यानी ब्लर विजन आज एक आम समस्या बन गई है।
कई लोग सोचते हैं कि स्क्रीन देखने के बाद धुंधला दिखाई देना केवल चश्मे का नंबर बढ़ने का संकेत है, जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता। इस लेख में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, PPG और Esskay Ortho & Eye Center की ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट, डॉ. नीतू गगनेजा से जानिए, लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद नजर धुंधली क्यों हो जाती है?

स्क्रीन देखने के बाद आंखें धुंधली क्यों होती हैं?

डॉ. नीतू गगनेजा बताती हैं कि जब हम मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर लगातार देखते रहते हैं, तो सामान्य स्थिति की तुलना में बहुत कम बार पलक झपकाते हैं। सामान्य रूप से एक व्यक्ति एक मिनट में लगभग 12 से 14 बार पलक झपकाता है लेकिन स्क्रीन पर लगातार फोकस करने के दौरान यह संख्या घटकर केवल 3 से 4 बार प्रति मिनट रह सकती है। पलक झपकाने का काम केवल आंख बंद करना नहीं है, बल्कि इससे आंसुओं की एक पतली परत पूरी आंख पर फैलती है, जो उसे नम और सुरक्षित रखती है। जब पलकें कम झपकती हैं, तो आंखों में सूखापन यानी ड्राई आई की समस्या बढ़ने लगती हैं। इसके कारण अस्थायी रूप से नजर धुंधली हो सकती है और आंखों में जलन या भारीपन भी महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या कुछ समय के लिए धुंधला दिखना तनाव के कारण हो सकता है? जानें आंखों पर स्ट्रेस का असर

  • डॉक्टर नीतू गगनेजा के मुताबिक, स्क्रीन पर लगातार एक ही दूरी पर फोकस बनाए रखने से आंखों की मसल्स लगातार काम करती रहती हैं।
  • लंबे समय तक बिना आराम के फोकस करने से ये मसल्स थक जाती हैं, जिससे चीजें कुछ समय के लिए धुंधली दिखाई देने लगती हैं।
  • यह स्थिति आमतौर पर अस्थायी होती है और आंखों को आराम देने पर ठीक हो सकती है लेकिन यदि यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

धुंधली नजर से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

डॉक्टर नीतू गगनेजा सलाह देती हैं कि स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय सबसे पहले रिफ्लेक्स ब्लिंकिंग यानी सामान्य रूप से बार-बार पलक झपकाने की आदत बनाए रखें। इससे आंखों की नमी बनी रहती है और ड्राई आई का खतरा कम होता है। इसके अलावा 20-20-20 नियम का पालन करना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका मतलब है कि हर 20 मिनट बाद लगभग 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। इससे आंखों की मसल्स को आराम मिलता है और लगातार फोकस करने से होने वाली थकान कम होती है। स्क्रीन की ब्राइटनेस को कमरे की रोशनी के अनुसार रखें, पर्याप्त दूरी से स्क्रीन देखें और लगातार कई घंटों तक बिना ब्रेक के काम करने से बचें। ये छोटी-छोटी आदतें आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं।

vision blurry after see screen

इसे भी पढ़ें: आंखों का दर्द कब है सामान्य और कब बन सकता है मेडिकल इमरजेंसी? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर की सलाह

यदि पर्याप्त आराम और सही आदतें अपनाने के बावजूद नजर बार-बार धुंधली हो रही है, आंखों में लगातार ड्राईनेस, दर्द, लालिमा या देखने में परेशानी बनी रहती है, तो नेत्र विशेषज्ञ यानी आई स्पेशलिस्ट से जांच करानी चाहिए। डॉक्टर नीतू गगनेजा के अनुसार, बार-बार धुंधली नजर केवल स्क्रीन टाइम की वजह से ही नहीं, बल्कि आंखों की अन्य समस्याओं का भी संकेत हो सकती है। इसलिए लगातार लक्षण बने रहने पर समय पर जांच कराना जरूरी है।

निष्कर्ष

मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल स्क्रीन का लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने से पलक झपकाने की संख्या कम हो जाती है और आंखों की मसल्स थकने लगती हैं। यही कारण है कि कई लोगों को कुछ समय बाद नजर धुंधली महसूस होती है। डॉक्टर नीतू गगनेजा के अनुसार, सामान्य रूप से पलक झपकाने की आदत बनाए रखना, 20-20-20 नियम का पालन करना और आंखों को नियमित अंतराल पर आराम देना इस समस्या से बचाव के आसान और प्रभावी तरीके हैं। यदि धुंधलापन बार-बार हो या लंबे समय तक बना रहे, तो बिना देरी किए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • बार-बार पलक झपकने से क्या होता है?

    नियमित रूप से पलक झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है और ड्राई आई की संभावना कम होती है।
  • क्या धुंधली नजर का मतलब चश्मे का नंबर बढ़ रहा है?

    कई बार यह लंबे समय तक स्क्रीन देखने, ड्राई आई या आंखों की थकान के कारण भी हो नजर धुंधली हो सकती है। ऐसी समस्या होने पर आई चेकअप करवाएं।
  • आंखों को हमेशा हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?

    नियमित रूप से पलक झपकाएं, 20-20-20 नियम अपनाएं, स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखें, ब्रेक लें, बैलेंस डाइट लें और पर्याप्त पानी पिएं।

Read Next

Blood Thinners लेने वालों में क्यों बढ़ जाता है नाक से खून आने का खतरा? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 14, 2026 14:27 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Neetu Gagneja Arora

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content