Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

ड्राई आई के कारण आंखों में खुजली और जलन से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

आजकल मोबाइल और प्रदूषण जैसे कारणों से ड्राई आई की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसके कारण आंखों में जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए, सूखी आंखों की समस्या से राहत पाने के लिए आप आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताएं कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Dry Eyes Ka Ilaj in Hindi: आज के समय में मोबाइल, कंप्यूटर, प्रदूषण और तनाव के कारण न सिर्फ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ गई हैं, बल्कि ये आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी हानिकारक माना जाता है। इन चीजों के कारण कई लोगों में ड्राई आई यानी सूखी आंखों की समस्या बहुत आम हो गई है। इस स्थिति में आंखों में नमी की कमी होने लगती है, जिससे आंखों में जलन, खुजली, तनाव, रेडनेस, धुंधलापन और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई लोग आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर भी इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है। इसलिए आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के लिए किन घरेलू नुस्खों (home remedies for dry eyes) का इस्तेमाल कर सकते हैं?

ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के घरेलू नुस्खे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन आसान उपायों (dry eye ka gharelu ilaj) को अपना सकते हैं:

1. गर्म पानी से सेक

गर्म पानी से आंखों की सेक करने से ड्राई आई की समस्या से राहत (sukhi aankhon ka kya ilaj hai) मिल सकती है। यह आंखों की तेल ग्रंथियों को एक्टिव करती है और नमी बनाए रखने में मदद करती है। इसे करने के लिए एक साफ कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और आंखों पर 5 से 10 मिनट तक रखें और दिन में 1 से 2 बार ऐसा करें।

इसे भी पढ़ें: ड्राई आई और सिर दर्द के बीच क्या संबंध है? एक्सपर्ट से जानें

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी भी ड्राई आई का एक बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए, आप दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इसके साथ ही नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों का रस भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

3. गुलाब जल का इस्तेमाल

गुलाब जल का इस्तेमाल आपकी आंखों को ठंडक देता है और वजन कम करने में मदद करता है। आंखों में इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले शुद्ध गुलाब जल की 1 से 2 बूंदें कॉटन पर डालकर बंद आंखों पर रखें। हालांकि, ध्यान रखें कि गुलाब जल साफ और केमिकल फ्री हो।

4. पलक झपकाने की आदत डालें

लंबे समय तक स्क्रिन देखने के कारण पलकें कम झपकाते हैं, जिससे आंखें ड्राई होने लगती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट में 20 सेकेंड का ब्रेक लें और जानबूझकर पलकें झपकाएं।

dry-eye-ka-ilaj-inside

5. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स खाएं

ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में अलसी के बीज, अखरोट, चिया सीड्स और मछली जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ड्राई आई होने पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, हो सकता है नुकसान

6. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों की सूजन और जलन कम करने में मदद करते हैं। आंखों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आप थोड़ी मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल लेकर आंखों के आसपास हल्के हाथ से लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि जेल आंखों के अंदर न जाए। NCBI की स्टडी के अनुसार, "एलोवेरा और हाइप्रोमेलोज वाले आर्टिफिशियल टियर्स को आंखों में डालना, ड्राई आई के इलाज के लिए एक असरदार और वैकल्पिक इलाज के तौर पर इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।"

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आंखों में जलन, रेडनेस, चुभना और दर्द की समस्या बनी रहती है तो बिना देर किए आई एक्सपर्ट से तुरंत कंसल्ट करें।

निष्कर्ष

ड्राई आई एक आम लेकिन परेशान करने वाली आंखों से जुड़ी समस्या है। ऐसे में थोड़ी सावधानी, सही रूटीन और इन घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ड्राई आई सिंड्रोम क्या है?

    ड्राई आई सिंड्रोम एक आम समस्या है, जिसमें आंखें पर्याप्त, अच्छी गुणवत्ता वाले आंसू नहीं बना पाती या आंसू बहुत जल्दी सूख जाते हैं, जिससे आंखों में सूखापन, जलन, चुभन और असुविधा महसूस होती है।
  • ड्राई आई सिंड्रोम का कारण क्या है?

    ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या तब होती है, जब आपकी आंखें पर्याप्त गुणवत्ता वाले आंसू नहीं बना पाती है या वे बहुत तेजी से ड्राई हो जाती हैं। इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल, एसी का ज्यादा इस्तेमाल, हार्मोनल बदलाव, स्मोकिंग या कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स शामिल हैं।
  • ड्राई आई से क्या नुकसान होता है?

    ड्राई आई के कारण आंखों में लगातार जलन, किरकिरापन, रेडनेस और भारीपन की समस्या बनी रहती है, जिससे धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

अजवाइन और हींग का तेल: प्रेग्नेंसी में होने वाली खुजली के लिए क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2026 12:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 28, 2026 12:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 28, 2026 12:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 28, 2026 12:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content