Sat Sep 12, 2026 | 10:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Purendra Bhasin , Ophthalmologist

मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद आंखों में जलन क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन और डिजिटल आई स्ट्रेन आम है, जिसका मुख्य कारण कम पलकें झपकाना और लगातार स्क्रीन पर फोकस करना है। इससे बचने के लिए ब्रेक लेना और सही दूरी बनाए रखना जरूरी है। 

इस पेज पर:-


स्मार्टफोन का इस्तेमाल हमारी रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, जिसका बुरा असर हमारी आंखों पर भी पड़ने लगा है। बहुत देर तक मोबाइल की स्क्रीन पर देखने से डिजिटल आई स्ट्रेन या कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की समस्या आम हो गई है। जब हम फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आंखों को बहुत कम झपकाते हैं, जिससे आंखों में नमी बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं कई लोगों को आंखों में जलन की समस्या भी होने लगती है। Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist, Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior का कहना है कि मोबाइल या किसी भी डिजिटल स्क्रीन को लंबे समय तक देखने के बाद आंखों में जलन, सूखापन, पानी आना या भारीपन महसूस होना बहुत आम हो गया है। आइए जानते हैं इसके कारण के बारे में।

मोबाइल इस्तेमाल करने पर आंखों में जलन क्यों होती है?

Dr. Purendra Bhasin का कहना है, "मोबाइल देखने के दौरान आंखों में जलन होने का एक बड़ा कारण यह है कि स्क्रीन देखते समय हमारी पलकें सामान्य से कम झपकती हैं। इससे आंखों की सतह पर मौजूद नमी जल्दी सूख सकती है और जलन या इरिटेशन महसूस होने लगती है।"

आगे इस बारे में बताते हुए Dr. Purendra Bhasin ने कहा, "इसके अलावा, मोबाइल स्क्रीन को लगातार पास से देखने पर आंखों को लगातार फोकस करने की मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक ऐसा करने से आंखों में थकान, सिरदर्द और कुछ लोगों में थोड़ी देर के लिए धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्क्रीन की ब्राइटनेस यानी रोशनी अगर कमरे की रोशनी के मुकाबले बहुत ज्यादा या बहुत कम हो, तो भी आंखों में असुविधा हो सकती है।"

साल 2025 में Indian Journal of Ophthalmology के अनुसार, स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय पलकें कम झपकाने से आंखों के आंसुओं की परत तेजी से सूख जाती है, जिससे आंखों में सूखापन और जलन होने लगती है। इसके अलावा, स्क्रीन को लगातार बहुत पास से देखने के कारण आंखों की मांसपेशियों पर खिंचाव और डिजिटल स्ट्रेन पड़ता है, जिससे जलन, थकान और चुभन महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों के सामने अचानक से तैरने लगते हैं काले धब्बे? डॉक्टर से जानें कारण

मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद आंखों में जलन हो तो क्या करें?

Dr. Purendra Bhasin के अनुसार, मोबाइल फोन इस्तेमाल करते समय आंखों में जलन होने की समस्या से राहत पाने या बचाव के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें:

1. स्क्रीन से छोटे-छोटे ब्रेक लें

मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद अगर आंखों में जलन महसूस हो तो लगातार स्क्रीन देखने के बजाय बीच-बीच में स्क्रीन से थोड़े समय के लिए ब्रेक लेना बहुत जरूरी है।

2. स्क्रीन से सही दूरी बनाएं

फोन का उपयोग करते समय इसे अपनी आंखों के बहुत पास रखकर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, ताकि इससे आपकी आंखों पर सीधा और ज्यादा दबाव न पड़े।

3. रोशनी के अनुसार ब्राइटनेस रखें

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के दौरान इसके अपने कमरे या आसपास की रोशनी के अनुसार ब्राइटनेस को सेट करें। फोन की ब्राइटनेस कमरे की रोशनी से बहुत तेज या बहुत कम नहीं होनी चाहिए।

4. जानबूझकर पलकें झपकाएं

मोबाइल फोन पर लगातार देखने के दौरान लोग अक्सर अपनी पलकें झपकाना ही भूल जाते हैं। ऐसे में आप आंखों में जलन की समस्या से बचने के लिए या इससे राहत के लिए स्क्रीन पर फोकस करते समय बीच-बीच में जानबूझकर अपनी पलकों को झपकाने की कोशिश करें। स्क्रीन यूज करते समय बार-बार पलकें झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है।

Causes-of-Burning-Eyes-After-Using-Phone-Inside

4. थोड़ी-थोड़ी देर पर स्क्रीन से दूर देखें

लगातार कई घंटे स्क्रीन पर काम करने के दौरान बीच-बीच में अपनी नजरें स्क्रीन से हटाकर दूर की चीजों पर फोकस करें। ऐसा करने की आपकी आंखों की मांसपेशियों को राहत मिलती है।

5. पर्याप्त नींद लें

आंखों को फ्रेश रखने और दिनभर की आंखों की थकान से राहत पाने के लिए पूरी और अच्छी नींद लेना जरूरी है।

6. खुद को हाइड्रेट रखें

शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, क्योंकि यह आंखों में नमी और प्राकृतिक आराम बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: अचानक थोड़े समय के लिए धुंधला दिखने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

मोबाइल का इस्तेमाल करने के बाद आंखों में जलन होने की समस्या से राहत पाने के लिए बहुत ज्यादा मोबाइल उपयोग करने से बचें। अगर इसके बाद भी आपको ये लक्षण नजर आएं तो नजरअंदाज करने से बचें:

  • आंखों में लगातार जलन की समस्या
  • आंखों में दर्द होना
  • रोशनी के कारण आंखों में परेशानी
  • धुंधला दिखाई देना

आंखों से जुड़ी ये समस्याएं लगातार रहना सिर्फ मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण नहीं होती हैं। इसलिए, इस स्थिति में डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं, क्योंकि यह ड्राई आई, एलर्जी या आंखों से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है।

निष्कर्ष

Dr. Purendra Bhasin का कहना है कि लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने से आंखों की नमी कम होने लगती है, जिससे आंखों में जलन होना आम है। आंखों की जलन से राहत पाने के लिए आप अपनी आदतों में ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी आपको आराम न मिले तो स्क्रीन टाइम कम करें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • किस विटामिन की कमी से आंखों में जलन होती है?

    आंखों में जलन होने पर विटामिन ए और विटामिन बी2 की कमी के कारण हो सकती है। इसके अलावा, विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी से भी आंखों में ड्राइनेस और जलन हो सकती है।
  • आंख कमजोर होने के क्या संकेत हैं?

    आंख कमजोर होने पर धुंधला दिखाई देना, आंखों में लगातार थकान और दर्द के साथ सिर में दर्द होने जैसे संकेत मिल सकते हैं।

Read Next

स्ट्रेस के दौरान सिर के आसपास दबाव जैसा क्यों लगता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 12, 2026 21:45 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Purendra Bhasin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content