Fri Sep 11, 2026 | 05:44 PM IST

Medically Reviewed by Dr Purendra Bhasin , Ophthalmologist

आंखों के सामने अचानक से तैरने लगते हैं काले धब्बे? डॉक्टर से जानें कारण

आंखों के सामने काले धब्बे या फ्लोटर्स दिखना नॉर्मल हो सकता है, खासकर उम्र बढ़ने के साथ, जो विट्रियस में बदलाव के कारण होता है। हालांकि, अगर ये अचानक बढ़ें, चमकती रोशनी दिखे या दृष्टि में पर्दा आए, तो यह रेटिनल डिटैचमेंट जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

आंखें शरीर के अहम अंगों में से एक है। आज के समय में ज्यादा स्क्रीन का इस्तेमाल करने और कई अन्य कारणों से लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। कई लोगों को आंखों के सामने काले धब्बे तैरते हुए भी दिखते हैं। ऐसे में लोग ये समझ नहीं पाते हैं कि यह समस्या क्यों हो रही है? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist, Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior से जानें।

आंखों के सामने तैरते काले धब्बे क्यों दिखते हैं?

डॉ. पुरेंद्र भसीन के अनुसार, कभी-कभी आंखों के सामने छोटे-छोटे डॉट्स, धब्बे या जाले जैसे आकार दिखाई देना काफी नॉर्मल हो सकता है। इन्हें आमतौर पर फ्लोटर्स (floaters) कहा जाता है।

ये असल में आंख के अंदर मौजूद एक जेली जैसे पदार्थ, जिसे विट्रियस (vitreous) कहते हैं, उसमें होने वाले छोटे बदलावों की वजह से दिखाई देते हैं। जब रोशनी आंख के अंदर जाती है, तो इन छोटे बदलावों की छाया रेटिना (retina) पर पड़ सकती है और हमें डॉट्स, धागे या जाले जैसी आकृतियां नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स के लिए अंडर-आई फिलर्स कितने असरदार? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

आंखों में तैरते धब्बे कब दिखते हैं?

डॉ. पुरेंद्र भसीन आगे कहती हैं, ये डॉट्स खासकर तब ज्यादा दिखाई दे सकते हैं, जब हम सफेद दीवार, साफ आसमान या किसी बहुत चमकीली और एकसमान सतह को देखते हैं।

why do black spots suddenly start floating before the eyes 01

तैरते धब्बे दिखना कब गंभीर नहीं है?

डॉ. पुरेंद्र बताते हैं, उम्र बढ़ने के साथ फ्लोटर्स (floaters) का दिखना भी आम हो जाता है और अगर वे लंबे समय से हैं और उनकी संख्या या आकार में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, तो आमतौर पर यह गंभीर समस्या नहीं होती है।

आई फ्लोटर्स के कारण क्या हैं?

Cleveland Clinic के अनुसार, आई फ्लोटर्स की समस्या उम्र बढ़ने के साथ होती है, जो एक आम समस्या है, कई बार यह समस्या रेटिनल डिटैचमेंट, आंखों के अंदर खून आने, डायबिटीज और आंखों में सूजन आने जैसी गंभीर समस्याओं के कारण भी हो सकती है। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

तैरते धब्बों के साथ दिखने वाले लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉ. पुरेंद्र आगे कहते हैं, आई फ्लोटर्स एक आम समस्या है, लेकिन यहां एक बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन समस्याओं के कारण आंखों की समस्या बढ़ सकती हैं।

  • अगर अचानक बहुत सारे नए डॉट्स या फ्लोटर्स दिखाई देने लगें।
  • उनके साथ चमकती हुई रोशनी यानी flashes नजर आएं।
  • ऐसा लगे कि आंखों के सामने पर्दा या काला साया आ रहा है।

डॉ. पुरेंद्र कहते हैं, इन स्थितियों के दिखने पर तुरंत आंखों के डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। ताकि किसी भी गंभीर समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके। कभी-कभी ये लक्षण रेटिना में आंसू या रेटिनल डिटैचमेंट (Retinal Detachment) जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आंखों में ये 7 बदलाव हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत, डॉक्टर ने बताया कब रहें सावधान

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. पुरेंद्र का कहना है, हर डॉट को बीमारी समझकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आंखों के सामने दिखने वाले डॉट्स अचानक बढ़ जाएं या उनके साथ दूसरे लक्षण भी हों, तो उन्हें नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। आंखों में अचानक होने वाले बदलावों की समय पर जांच कराना दृष्टि को सुरक्षित रखने और आंखों को हेल्दी बनाए रखने में बेहद जरूरी हो सकता है।

निष्कर्ष

कभी-कभी आंखों के सामने छोटे-छोटे डॉट्स या काले धब्बे दिखने की समस्या आम है, खासकर उम्र बढ़ने के साथ। यह समस्या रेटिनल डिटैचमेंट, आंखों के अंदर खून आने, डायबिटीज और आंखों में सूजन आने जैसे गंभीर कारणों से भी हो सकती है। ध्यान रहे, अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है या यह बढ़ती है, तो यह गंभीर हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी भी समस्या की समय से जांच हो सके और उसका समय से इलाज मिल सके।

स्वस्थ आंखों के लिए हेल्दी डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

आंखों में ये 7 बदलाव हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत, डॉक्टर ने बताया कब रहें सावधान

FAQ

  • आंखों की कमजोरी के क्या लक्षण हैं?

    आंखों में कमजोरी होने या रोशनी के कमजोर होने पर व्यक्ति को धुंधला दिखने, लगातार सिरदर्द, आंखों में स्ट्रेस, थकान, आंखों के सिकोड़ना, रात को देखने में परेशानी होने और घेरे होने की समस्या हो सकती है।
  • आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    आंखों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और हेल्दी फैट्स से भरपूर हरी सब्जियां, खट्टे फल, गाजर और ड्राई फ्रूट्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें, 20-20-20 रूल को फॉलो करें, धूप में लंबे समय तक रहने से बचें, पर्याप्त नींद लें, स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें और पर्याप्त पानी पिएं।

Read Next

कभी-कभी अपना ही नाम सुनाई देने जैसा क्यों लगता है? क्या यह सिर्फ वहम है या दिमाग का कोई संकेत?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 11, 2026 16:47 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Purendra Bhasin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content