Fri Sep 11, 2026 | 06:00 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

शुगर के मरीज सुबह नाश्ते में क्या खाएं ताकि जल्दी भूख न लगे? जानें डाइटीशियन की सलाह

डायबिटीज में सुबह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता लंबे समय तक पेट भरा रख सकता है। यहां डाइटीशियन से जानिए, नाश्ते में क्या खाना बेहतर रहता है।

सुबह नाश्ता करने के बाद भी अगर आपको दो-तीन घंटे में फिर से तेज भूख लगने लगती है, तो इसकी वजह सिर्फ ज्यादा भूख लगना नहीं हो सकती। खासकर डायबिटीज के मरीजों में सुबह का पहला मील दिनभर की भूख, एनर्जी और ब्लड शुगर मैनेजमेंट को प्रभावित कर सकता है। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, डायबिटीज में खाने में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा और भोजन का बैलेंस भी मायने रखता है। अगर नाश्ता ऐसा हो जिसमें पेट भरने वाले पोषक तत्व कम हों, तो खाना खाने के बाद जल्दी भूख लग सकती है। डाइटीशियन अर्चना जैन बताती हैं कि डायबिटीज के मरीजों को सुबह ऐसा भोजन चुनना चाहिए जिसमें शरीर को जरूरी पोषण मिले और खाने के बाद जल्द ही कुछ और खाने की जरूरत महसूस न हो।

शुगर में सुबह क्या खाएं ताकि जल्दी भूख न लगे?

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, डायबिटीज में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे मैदा, सफेद ब्रेड और मीठे पैकेज्ड फूड्स ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। वहीं फाइबर वाले साबुत अनाज, दालें और सब्जियां अपेक्षाकृत धीरे पचती हैं। इसके अलावा, नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने से लंबे समय तक पेट भरा रहने में मदद मिल सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ऐसा नाश्ता बेहतर विकल्प हो सकता है जिसमें प्रोटीन, फाइबर और उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का बैलेंस हो।

1. बेसन या मूंग दाल का चीला

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि सुबह नाश्ते में बेसन या मूंग दाल का चीला लिया जा सकता है। इसमें सब्जियां जैसे पालक, टमाटर या शिमला मिर्च मिलाने से फाइबर और पोषक तत्व बढ़ाए जा सकते हैं। इसके साथ बिना चीनी वाला दही लिया जा सकता है, जिससे प्रोटीन और बढ़ सकता है। हालांकि, चीला कितना और किस मात्रा में खाना चाहिए, यह व्यक्ति की कुल कैलोरी जरूरत, दवाओं, ब्लड शुगर और अन्य हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें: रोटी या चावल: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर से

2. ओट्स खाएं तो उसमें प्रोटीन और फाइबर जरूर मिलाएं

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि डायबिटीज में बिना चीनी वाले ओट्स को नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। ओट्स को दूध या बिना चीनी वाले दही के साथ लिया जा सकता है और इसमें थोड़े नट्स या बीज भी शामिल किए जा सकते हैं। इससे नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन दोनों बढ़ेंगे।

Breakfast Ideas For Diabetes

American Diabetes Association में प्रकाशित जानकारी के अनुसार-

  • नट्स यानी मेवे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, इनका सीमित सेवन शरीर को जरूरी हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और फाइबर प्रदान करता है, जिससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा, अखरोट और अलसी के बीज जैसे मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड के बेहतरीन सोर्स हैं।
  • बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद मेवों में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप घर पर ही मेवों को भूनकर और अपने पसंद के अनुसार मसाले मिलाकर तैयार करें।
  • संतुलित मात्रा में इनका सेवन आपके दिल और सेहत को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।

3. अंडे के साथ सब्जियां

जो लोग अंडा खाते हैं, उनके लिए उबला अंडा या कम तेल में बना अंडे की डिश नाश्ते का प्रोटीन सोर्स हो सकती है। इसके साथ सलाद या बिना स्टार्च वाली सब्जियां ली जा सकती हैं। जरूरत के अनुसार थोड़ी मात्रा में साबुत अनाज वाली रोटी या ब्रेड भी शामिल की जा सकती है। ध्यान रखें कि नाश्ते में केवल अंडा या केवल प्रोटीन लेने के बजाय पूरे भोजन का बैलेंस बनाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: चीनी छोड़ गुड़ को हेल्दी समझकर खा रहे हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने जानें गुड़ से जुड़ी ऐसी 5 गलतफहमियां

डायबिटीज में नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए?

  • न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि डायबिटीज के मरीजों को सुबह के नाश्ते में मैदा, ब्रेड, बिस्किट, नमकीन और ज्यादा चीनी वाली चाय-कॉफी से परहेज करना चाहिए।
  • सफेद ब्रेड और अन्य रिफाइंड अनाज में फाइबर कम होता है। अगर चाय पीते हैं तो उसमें चीनी की मात्रा कम या बिना चीनी रखना बेहतर हो सकता है।
  • फलों का जूस पीने के बजाय पूरा फल लेना भी बेहतर विकल्प है, क्योंकि पूरे फल में फाइबर मौजूद रहता है।

निष्कर्ष

डायबिटीज के मरीजों को ऐसा नाश्ता चुनना चाहिए जो सिर्फ पेट भरने के बजाय लंबे समय तक संतुष्टि दे और ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करे। बेसन या मूंग दाल का चीला, बिना चीनी वाला ओट्स, अंडा और सब्जियों जैसे विकल्पों को व्यक्ति की जरूरत के अनुसार नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। सबसे जरूरी है कि नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर की कमी न हो और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट व एक्स्ट्रा चीनी का सेवन सीमित रखा जाए। अगर आप इंसुलिन या शुगर की दवाएं लेते हैं, तो अपनी डाइट में बड़े बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • डायबिटीज में सुबह कितने बजे नाश्ता करना चाहिए?

    नाश्ते का एक निश्चित समय सभी मरीजों के लिए समान नहीं होता। सामान्य तौर पर जागने और दवाओं के समय के अनुसार भोजन का रूटीन बनाया जाता है।
  • क्या डायबिटीज में सुबह खाली पेट चाय पीना ठीक है?

    चाय में चीनी मिलाने की आदत ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए समस्या पैदा कर सकती है। खाली पेट चाय से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में असहजता भी हो सकती है।
  • क्या टहलने से ब्लड शुगर कंट्रोल होती है?

    भोजन के बाद हल्की फिजिकल एक्टिविटी कुछ लोगों में ब्लड ग्लूकोज मैनेजमेंट में मदद कर सकती है।

Read Next

पेट में गैस हो तो चावल खाएं या रोटी? जानें किससे पाचन होगा आसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2026 17:05 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content