Fri Oct 16, 2026 | 02:48 PM IST

Medically Reviewed by Dr Brunda M S , Internal Medicine

नाश्ते के दो घंटे बाद आपको फिर से भूख क्यों लग रही है? डॉक्टर से जानें

नाश्ते के बाद जल्दी भूख लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हल्का नाश्ता या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन शामिल है। इससे राहत के लिए प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट युक्त डाइट और पर्याप्त हाइड्रेशन इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
नाश्ते के दो घंटे बाद आपको फिर से भूख क्यों लग रही है? डॉक्टर से जानेंनाश्ते के दो घंटे बाद आपको फिर से भूख क्यों लग रही है? डॉक्टर से जानें

अक्सर लोगों को सुबह के समय नाश्ता न छोड़ने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई लोगों को नाश्ता करने के थोड़ी देर बाद भी भूख लगने लगती है। जिसके कारण कई लोग परेशान रहते हैं और उनके मन में सवाल उठता है कि नाश्ता करने के बाद भी भूख क्यों लगती है? आइए इस बारे में Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

नाश्ते के दो घंटे बाद आपको फिर से भूख क्यों लगती है?

Dr. Brunda के अनुसार, नाश्ते के दो घंटे बाद फिर से भूख लगना हमेशा किसी समस्या का संकेत नहीं होता है। अगर नाश्ता बहुत हल्का हो या उसमें मुख्य रूप से रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट (जैसे सफेद ब्रेड, मीठे अनाज, बिस्कुट या मीठी ड्रिंक्स) शामिल हों, तो जल्दी भूख लग सकती है। ये चीजें जल्दी पच जाती हैं और इनमें इतना प्रोटीन, फाइबर या हेल्दी फैट नहीं होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराए।

जल्दी-जल्दी खाना खाने से भी पेट भरने का अहसास होना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि शरीर को यह समझने में थोड़ा समय लगता है कि खाना खा लिया गया है। आपके काम-काज का स्तर, नींद, स्ट्रेस और खाने की आदतें भी इस बात पर असर डालती हैं कि आपको कितनी जल्दी दोबारा भूख लगेगी।

इसे भी पढ़ें: भूख कम लगना किस कमी का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें कब जांच जरूरी

क्या कहती है स्टडी?

साल 2014 में Journal Appetite में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, अधिक कार्बोहाइड्रेट और कम फैट (HC/LF) वाले नाश्ते के बाद शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, ग्लूकोज का स्तर तेजी से चढ़कर नीचे गिरता है और खाने के 3 से 4 घंटे बाद अधिक भूख महसूस होती है। खास बात यह है कि ग्लूकोज के स्तर की मात्रा के बजाय इसके जल्दी चढ़ने और गिरने के पैटर्न के कारण ही नाश्ते के बाद जल्दी भूख लग जाती है।

why you feel hungry two hours after breakfast 1why you feel hungry two hours after breakfast 1

पेट को भरा रखने के लिए नाश्ते में क्या खाएं?

Dr. Brunda के अनुसार, पेट लंबे समय तक भरा रहे, इसके लिए नाश्ते में क्या-क्या शामिल है, यह बहुत मायने रखता है। ऐसे में नाश्ता करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।

प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स

प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट आमतौर पर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। ऐसे नाश्ते में अंडे, दही या ग्रीक योगर्ट, दाल, अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स), पनीर या प्रोटीन के अन्य सोर्स शामिल हो सकते हैं। इसके साथ सब्जियां, साबुत अनाज, फल, नट्स या सीड्स लेने से पोषक तत्वों का एक बेहतर और संतुलित मिश्रण मिल सकता है।

Dr. Brunda बताती हैं, सिर्फ टोस्ट और चाय लेने के बजाय, अगर आप उसमें अंडे और सब्जियां शामिल करें या दही, ड्राई फ्रूट्स और फलों के साथ ओट्स खाएं, तो आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: जिम जाने के बाद ज्यादा भूख क्यों लगती है? ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं आसान तरीके

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा का होना भी जरूरी है, क्योंकि कभी-कभी प्यास लगने को भी लोग भूख समझ लेते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, जो लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं या जिनका काम शारीरिक मेहनत वाला होता है, उन्हें ज्यादा खाने की जरूरत हो सकती है।

किन लक्षणों को पर ध्यान देना है जरूरी?

Dr. Brunda के अनुसार, अगर आपको लगातार या बहुत तेज भूख लगती है, तो इस चीज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर तब, जब इसके साथ ये लक्षण नजर आएं-

  • बहुत ज्यादा प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब आना
  • बिना किसी कारण वजन में बदलाव
  • थकान या कमजोरी

ध्यान रहे, अनियंत्रित डायबिटीज, थायराइड से जुड़ी कुछ समस्याएं और कुछ दवाएं भी आपकी भूख को प्रभावित कर सकती हैं।

Dr. Brunda का कहना है, नाश्ते के दो घंटे बाद भूख लगने के पीछे आमतौर पर कोई गंभीर कारण नहीं होते हैं। एक सिंपल फूड डायरी यानी खाने का रिकॉर्ड रखने से यह समझने में मदद मिल सकती है कि क्या आपकी भूख का कनेक्शन नाश्ते के टाइप और मात्रा से है।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

Dr. Brunda बताती हैं, अगर बैलेंस डाइट लेने के बाद भी आपको बार-बार भूख लगने की समस्या होती है, तो किसी डॉक्टर या डाइटिशियन से कंसल्ट करें। ऐसे में आपको यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि बार-बार भूख लगने के पीछे का असली कारण क्या है।

निष्कर्ष

नाश्ते में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने या जल्दी-जल्दी खाना खाने के कारण व्यक्ति को जल्दी भूख लग सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें, साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। ध्यान रहे, नाश्ते में हेल्दी चीजें लेने के बाद भी यह समस्या बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि इस समस्या के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सुबह नाश्ता करने के क्या फायदे हैं?

    सुबह नाश्ता करने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनाए रखने, वजन को नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर को बैलेंस करने, पाचन को दुरुस्त करने, हार्ट की सेहत को दुरुस्त रखने, मूड को बेहतर करने और मेटबॉलिज्म के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

    नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बेसन चीला, स्प्राउट्स, पनीर, अंडे की भुर्जी, दही या ग्रीक योगर्ट, फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

Read Next

→ वर्कआउट के बाद शरीर में दर्द? मांसपेशियों की रिकवरी के लिए खाएं ये चीजें, तुरंत मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2026 13:25 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Brunda M S