अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि जिम से लौटने के बाद अभूख बढ़ जाती है। कई बार न चाहते हुए भी ओवर ईटिंग हो जाती है, जिससे वजन कम होने के बजाय बढ़ जाता है। यहां तक कि जिम करने के बाद ओवर ईटिंग करने से इसका सारा प्रभाव कम हो जाता है। सवाल है, जिन जाने के अधिक भूख क्यों लगती है?
इस बारे में Celebrity Fitness Coach And The Founder Of Yash Fitness यश अग्रवाल का कहना है, "कुछ लोगों को जिम जाने के बाद अधिक भूख लगती है। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं। जैसे ग्लाइकोजन के स्तर में गिरावट, डिहाइड्रेशन आदि। कई बार जब आप जिम में ओवर वर्कआउट करते हैं, तब भी भूख ज्यादा लगती है। यह कोई समस्या नहीं है। हालांकि, जिम के बाद ओवर ईटिंग की वजह बन सकती है। इसलिए, अपनी इस आदत में सुधार करने की कोशिश करें।"
जर्नल क्या कहता है?
साल 2023 में Nutrients में प्रकाशित एक रिसर्च आर्टिकल से पता चलता है, सुबह नाश्ता करने से पहले वर्कआउट करने से मांसपेशियों और लिवर में जमा ग्लाइकोजन तेजी से घटता है, जिससे शरीर ऊर्जा के लिए फैट बर्निंग प्रक्रिया को सक्रिय कर देता है। ऐसे में भूख भी बढ़ जाती है। वहीं, साल 1999 में Journal of Applied Physiology में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, हैवी वर्कआउट के कारण शरीर का ग्लाइकोजन बफर खत्म हो जाता है, तो शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर स्थिर होने के बावजूद व्यक्ति को भूख लग सकती है। अगर समय पर व्यक्ति खाना नहीं खाता है, तो बादमें वह ओवरईटिंग कर सकता है।
जिम जाने के बाद भूख लगने के कारण
Post Workout Hunger Causes
1. ग्लाइकोजन में कमी
यश अग्रवाल कहते हैं, "ग्लूकोज यानी शर्करा के स्टोर्ड रूप को ग्लाइकोजन कहा जाता है। शरीर इसका इस्तेमाल ऊर्जा के रूप में तब करता है, जब इसकी अत्यधिक जरूरत होती है। बहरहाल, जब कोई 60 से 90 मिनट तक लगातार वर्कआउट करता है, तो ऐसे में शरीर में ग्लाइकोजन का स्तर घट जाता है, जिससे एनर्जी में भी कमी आती है। नतीजतन, आप न चाहते हुए भी ओवर ईटिंग कर बैठते हैं।"
2. हार्मोनल परिवर्तन
यश अग्रवाल आगे बताते हैं, "वर्कआउट के दौरान एक्सरसाइज घ्रेलिन (भूख बढ़ाने वाले हार्मोन) को कम करती है और पेट भरे होने का एहसास कराने वाले हार्मोन्स को बढ़ा देती है। लेकिन जैसे ही आप वर्कआउट खत्म करते हैं, घ्रेलिन बहुत तेजी से वापस बढ़ जाता है। यही कारण है कि न चाहते हुए भी जिम के बाद लोगों में भूख बढ़ जाती है।"
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद कितनी देर में खाना चाहिए? तुरंत खाना जरूरी है या थोड़ा इंतजार कर सकते हैं
3. शरीर में पानी की कमी
यश अग्रवाल बताते हैं, "लगातार एक-दो घंटे तक वर्कआउट करने से शरीर से पसीने के जरिए काफी ज्यादा मात्रा में पानी बह जाता है। यहां तक कि पसीना बहने के कारण इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो जाता है। ऐसे में आपका शरीर सिग्नल देता है कि आपको जल्द से जल्दी कुछ खाने-पीने की जरूरत है ताकि शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके।"
4. भूखे पेट वर्कआउट करना
अगर कोई भूखे पेट लगभग एक-डेढ़ घंटे तक जिम में वर्कआउट करता है, तो इसकी वजह से भी भूख लग सकती है। दरअसल, खाली पेट वर्कआउट करने से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है और एक्सरसाइज के बाद ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव व खाने की तेज तीव्र इच्छा को बढ़ा देता है।
5. वर्कआउट के बाद खाना न खाना
वर्कआउट के 20-30 मिनट के अंदर ही कुछ न कुछ हेल्दी स्नैक्स या प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और 60 मिनट से अधिक वर्कआउट करते हैं, तो शरीर में न सिर्फ एनर्जी की कमी हो जाती है, बल्कि थकान और कमजोरी भी बढ़ जाती है। इसलिए, जरूरी है कि वर्कआउट के आप शरीर को रि-फ्यूल करें।
क्या वर्कआउट के बाद खाना खाने से वजन घटाना मुश्किल होता है?
वर्कआउट के तुरंत बाद खाना खाने से वजन घटाने में बाधा पैदा नहीं करता है। इसके विपरीत, जिम में वर्कआउट के बाद खाना जरूर खाना चाहिए। इससे आपको कुछ फायदे मिलते हैं, जैसे-
- मसल मास में रिकवरीः जिम में वर्कआउट के दौरान मसल टियर होने लगता है। ऐस में अगर आप जिम के बाद सही डाइट लेते हैं, तो इसकी वजह से मसल रिकवरी में मदद मिलती है। साथ ही, मेटाबोलिक रेट भी बैलेंस रहता है।
- ओवर ईटिंग से बचावः जिम में वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ न कुछ खा लेना सही होता है। इससे आप बाद में ओवर ईटिंग करने से बच सकते हैं। असल में, अगर आप जिम के बाद लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, तो ऐसे में भूख बढ़ सकती है और अंततः आप न चाहते हुए ओवरईटिंग कर बैठते हैं। इसलिए, वर्कआउट के तुरंत बाद खाने से अपने वजन का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? जानें कितना इंतजार करना है सही
ओवरईटिंग से बचने के लिए वर्कआउट के बाद क्या खाएं?
ओवरईटिंग से बचने के लिए आप वर्कआउट के बाद आप निम्न चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं-
- बेरीज के साथ ग्रीक योगर्ट खाएं। ये प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास बना होता है।
- अंडे की भुर्जी और साबुत अनाज से बने टोस्ट भी खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन होता है और फाइबर होता है, जिसे पचाना भी आसान होता है।
- फल के साथ काॅटेज चीज भी जिम में वर्कआउट के बाद खा सकते हैं। यह धीमे-धीमे पचता है और आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास कराता है।
पोस्ट-वर्कआउट भूख को नियंत्रित करने के प्रभावी तरीके
पोस्ट वर्कआउट आप क्या खा रहे हैं, किस तरह की चीजें खा रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। अगर आप अपने वजन को संतुलित रखना चाहते हैं, तो पोस्ट वर्कआउट भूख को कैसे कंट्रोल करना है, इस पर भी गौर करें, जैसे-
- प्री-वर्कआउट कुछ न कुछ जरूर खाएं।
- हमेशा नाश्ते से ठीक पहले वर्कआउट करें।
- रिकवरी स्नैक्स में प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स लें।
- प्री-वर्कआउट फ्यूल लेना न भूलें।
- कैलोरी काउंट पर जरूर ध्यान दें।
- प्रत्येक दिन पर्याप्त नींद जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी में मदद करते हैं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे
निष्कर्ष
जिम जाने के बाद भूख लगना पूरी तरह नाॅर्मल है। हालांकि, आप जिम में वर्कआउट के बाद क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं, इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। विशेषकर, जो वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, जिम जाने के बाद वजन का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रोटीन युक्त चीजों को खाने को अधिक महत्व देना चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन शेक पीन, सॉलिड फूड लेने की तुलना में बेहतर है?
व्हे प्रोटीन शरीर में तेजी से अवशोषित होता है और तेजी से इंसुलिन को बढ़ने से रोकता है। इससे तुरंत लगने वाली तेज भूख भी शांत होती है। हालांकि, ठोस आहार जैसे अंडा या पनीर, पचने में अधिक समय लेते हैं, इसलिए वे लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराते हैं।वर्कआउट के बाद तुरंत कैफीन पीने से भूख और मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है?
वर्कआउट के तुरंत बाद कैफीन का सेवन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है। इससे अस्थायी रूप से भूख कम हो जाती है। हालांकि, यह शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे बाद में रात के समय क्रेविंग्स बढ़ सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 15, 2026 17:02 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Yash Agarwal
