वर्कआउट से पहले और बाद में आप क्या खा रहे हैं, इस पर नजर रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए करना चाहिए, क्योंकि वर्कआउट के दौरान कई मसल्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। उनके रिपेयर के लिए वर्कआउट से पहले और बाद में सही मात्रा में प्रोटीन लेना आवश्यक होता है, ताकि वर्कआउट परफाॅर्मेंस में सुधार हो सके। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि अगर वर्कआउट के बाद भूख न लगे, तो क्या किया जाना चाहिए?
इस बारे में Celebrity Fitness Coach And The Founder Of Yash Fitness यश अग्रवाल बताते हैं, "अगर वर्कआउट के तुरंत बाद भूख न लगे, तो आप कुछ देर के लिए सॉलिड (Solid) मील स्किप कर सकते हैं। असल में, कई बार वर्कआउट अस्थायी रूप से घ्रेलिन (हंगर हार्मोन) को दबा देता है और ब्लड फ्लो पेट से दूसरी ओर मोड़ देता है। इसलिए, भूख कम हो जाती है। हालांकि, वर्कआउट के बाद आपको मील स्किप करना चाहिए या नहीं, यह पूरी तरह आपके शरीर को मिल रहे पोषक तत्व और वर्कआउट पैटर्न पर निर्भर करता है।"
वर्कआउट के बाद भूख न लगने का कारण
Can You Skip Meal If You Dont Feel Hungry After A Workout
- हार्मोन परिवर्तनः The Physiological Society के आधिकारिक जर्नल Physiological Reports में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार वर्कआउट के बाद भूख कम होने में भूख बढ़ाने वाले सक्रिय हार्मोन घ्रेलिन घटता है और पेप्टाइड YY (PYY) व GLP-1 जैसे सैटायटी हार्मोन बढ़ते हैं। इससे शरीर को पेट भरे होने का एहसास होता है, जिससे आपको वर्कआउट के तुरंत बाद भूख नहीं लगती है।
- रक्त प्रवाह में बदलावः जिस तरह वर्कआउट के बाद हार्मोनल परिवर्तन होता है, उसी तरह ब्लड फ्लो भी प्रभावित होता है। दरअसल, वर्कआउट करने से ब्लड फ्लो पाचन तंत्र के बजाय मांसपेशियों और त्वचा की ओर प्रवाहित होता है, ताकि उनकी रिकवरी में सुधार हो सके। यही कारण है कि एक्सरसाइज के तुरंत बाद कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है।
- देर से भूख लगनाः चूंकि, वर्कआउट के तुरंत बाद भूख का एहसास नहीं होता है, इसलिए कुछ घंटों बाद भूख का एहसास होता है।
इसे भी पढ़ें: जिम जाने के बाद ज्यादा भूख क्यों लगती है? ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं आसान तरीके
क्या एक्सरसाइज के बाद खाना छोड़ना सही है?
यश अग्रवाल बताते हैं, "वर्कआउट के तुरंत बाद खाना न खाना नुकसान की बात नहीं है। इसका आपकी सेहत पर विशेष असर नहीं पड़ता है। हालांकि, आप किस तरह का वर्कआउट करते हैं और प्री वर्कआउट तथा पोस्ट वर्कआउट कैसा मील लेते हैं, यह बात भी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि वर्कआउट के बाद खाना कभी-कभी छोड़ना सामान्य है, लेकिन इसे अपनी आदत नहीं बनाना चाहिए।"
पोस्ट-वर्कआउट मील न लेने के संभावित नुकसान
1. रिकवरी में देरी
अगर आप निरंतर पोस्ट वर्कआउट मील नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से आपकी रिकवरी धीमी हो सकती है। यही नहीं, शरीर को समय पर पर्याप्त पोषक तत्व न मिलने के कारण वह पहले से स्टोर्ड कार्ब्स का इस्तेमाल करता है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान मसल्स टियर का रिस्क और ज्यादा बढ़ जाता है।
2. थकान और कमजोरी का बढ़ना
अगर आप वर्कआउट के बाद लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, तो ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर का स्तर गिर सकता है। नतीजतन, थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
3. भूख बढ़ना
पोस्ट वर्कआउट मील स्किप करने से धीरे-धीरे भूख बढ़ जाती है। अंततः भूख इतनी ज्यादा लगती है कि आप ओवर ईटिंग करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। ऐसे में न सिर्फ मोटापा बढ़ सकता है, बल्कि अनहेल्दी चीजें खाने के रिस्क में भी इजाफा होता है।
वर्कआउट के बाद भूख बढ़ाने के आसान तरीके
वर्कआउट के बाद भूख न लगे, तो मील स्किप न करें। इसके बजाय, एक्सरसाइज के बाद भूख बढ़ाने पर जोर दें। इसके लिए यहां बताए गए कुछ टिप्स अपना सकते हैं, जैसे-
- वर्कआउट के तुरंत बाद लिक्विड डाइट ले सकते हैं। इसमें स्मूदी, चाॅकलेट मिल्क आदि को शामिल किया जा सकता है।
- भूख बढ़ाने के लिए दही, सलाद फल, ओटमील जैसी चीजों का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।
- एक्सरसाइज के बाद मील को स्किप न करें। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कार्ब्स और प्रोटीन लें।
- प्री वर्कआउट मील लें। इसमें फल या दही को शामिल कर सकते हैं। इससे पोस्ट वर्कआउट भूख के हार्मोन का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद कितनी देर में खाना चाहिए? तुरंत खाना जरूरी है या थोड़ा इंतजार कर सकते हैं
एक्सपर्ट की सलाहः वर्कआउट के बाद क्या और कब खाएं?
साल 2023 में MDPI के जर्नल International Journal of Environmental Research and Public Health (IJERPH) में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, वर्कआउट से 30 से 60 मिनट पहले संतुलित भोजन (विशेष रूप से कम फाइबर वाले कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन) का सेवन करने से व्यायाम के दौरान भूख को नियंत्रित या दबाए रखने में मदद मिली। इसी तरह, वर्कआउट के बाद कम से कम 30 से 60 मिनट के अंदर कुछ न कुछ जरूर खा लेना चाहिए। जहां तक सवाल इस बात का है कि आपको पोस्ट वर्कआउट क्या खाना चाहिए, इस संबंध में एक्सपर्ट सलाह देते हैं-
- एक कटोरी दही में बेरीज मिक्स करके खाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी डाला जा सकता है।
- पोस्ट वर्कआउट प्रोटीन स्मूदी लेना भी फायदेमंद होता है। आप व्हे प्रोटीन या प्लांट बेस्ड प्रोटीन को एक कप दूध और केले के साथ स्मूदी तैयार कर लें। अब इसका सेवन करें।
- अगर आप नाॅन-वेज खाते हैं, तो ग्रिल्ड चिकन का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ भुनी हुई सब्जियां और एक कटोरी ब्राउन राइस भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
- पोस्ट वर्कआउट के लिए अंडा भुर्जी, एवोकाडो टोस्ट खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? जानें कितना इंतजार करना है सही
निष्कर्ष
पोस्ट वर्कआउट भूख न लगे, तो भी मील स्किप करने की आदत डालना सही नहीं है। पोस्ट वर्कआउट के तुरंत बाद स्मूदी या किसी तरह की ड्रिंक पी सकते हैं। हां, 30 से 60 मिनट के अंदर प्रोटीन और कार्ब्स युक्त साॅलिड फूड लेना अधिक फायदेमंद होता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या वर्कआउट के दौरान ज्यादा पानी पीने से भूख मर सकती है?
हां, एक्सरसाइज के दौरान जरूरत से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट अस्थाई रूप से भरा महसूस होता है और कुछ समय के लिए भूख दब जाती है।स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की तुलना में क्या कार्डियो एक्सरसाइज के बाद भूख ज्यादा दबती है?
हां, रनिंग या हाई-इंटेंसिटी कार्डियो शरीर का तापमान (Core temperature) ज्यादा बढ़ाते हैं, जिससे घ्रेलिन हार्मोन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की तुलना में अधिक देर तक दबा रहता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 28, 2026 09:54 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Yash Agarwal
