Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? जानें कितना इंतजार करना है सही

वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी तुरंत पीना सही नहीं होता है। इससे पेट में असहजता हो सकती है। वर्कआउट के बाद हमेशा आधा-एक घंटा इंतजार करें। इसके बाद अन्य पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन और कार्ब्स के साथ-साथ ब्लैक कॉफी का सेवन करें।

ब्लैक कॉफी सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। कई लोग इसे प्री-वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर पीना पसंद करते हैं। इससे वजन को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। वहीं, कुछ लोग इसे पोस्ट वर्कआउट भी पीते हैं। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या प्री-वर्कआउट की ही तरह, पोस्ट वर्कआउट ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? विशेषज्ञ बताते हैं कि वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। हालांकि, लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय तक का इंतजार किया जाना जरूरी होता है। आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से विस्तार से समझते हैं।

क्या वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं?

can you drink black coffee post workout 1 (13)

दिव्या गांधी बताती हैं कि वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं, हालांकि आपको कुछ समय तक इंतजार करना चाहिए। वर्कआउट के तुरंत बाद ब्लैक कॉफी पीना सेहत के लिए सही नहीं है। दरअसल, एक्सरसाइज के दौरान शरीर से काफी मात्रा में पसीना बह जाता है। ऐसे में अगर आप वर्कआउट के तुरंत बाद ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर ब्लैक कॉफी से पहले सादा पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में हुए पानी की कमी की भरपाई हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या फैट बर्न करने के लिए ब्लैक कॉफी सबसे अच्छी प्री-वर्कआउट ड्रिंक है? एक्सपर्ट से जानें

स्टडी क्या कहती है?

साल 2021 में Nutrients (MDPI) में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, एक्सरसाइज के बाद कार्बोहाइड्रेट/ग्लूकोज के साथ ब्लैक कॉफी पीने से मांसपेशियों की ऊर्जा (ग्लाइकोजन) की रिकवरी तेजी से होती है। स्टडी में आगे कहा गया है कि पोस्ट वर्कआउट ब्लैक कॉफी पीने से ब्लड में ग्लूकोज और इंसुलिन का स्तर बेहतर होता है, जिससे कार्बोहाइड्रेट सीधे मांसपेशियों तक पहुंचता है और रिकवरी की गति बढ़ती है।

वर्कआउट के कितनी देर बाद ब्लैक कॉफी पिएं?

three mistakes on leg workout 01 (10)

दिव्या गांधी के अनुसार, "पोस्ट वर्कआउट आप 30 से 60 मिनट के बाद ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। वर्कआउट के तुरंत बाद ब्लैक कॉफी पीना सही नहीं होगा, इसका जिक्र हमने लेख में पहले भी किया है। दरअसल, पोस्ट वर्कआउट ब्लैक कॉफी पीने से पहले आपको कार्ब्स और प्रोटीन लेना चाहिए। इससे वर्कआउट के बाद मसल्स को रिपेयर होने में मदद मिलती है।"

बहरहाल, अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है, तो उन्हें भी वर्कआउट के बाद ब्लैक कॉफी नहीं पीनी चाहिए। अगर पीना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी vs ग्रीन कॉफी: वजन घटाने के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

वर्कआउट के तुरंत बाद ब्लैक कॉफी क्यों नहीं पीनी चाहिए?

वर्कआउट के तुरंत बाद ब्लैक कॉफी पीना सही नहीं है। इसके निम्न कारण हैं, जैसे-

  • बॉडी का रिहाइड्रेट होना जरूरी हैः एक्सरसाइज के दौरान शरीर से काफी पसीना बह जाता है, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। ऐसे में आवश्यक है कि आप वर्कआउट के बाद खुद को रिहाइड्रेट करें। इसलिए, विशेषज्ञ पोस्ट वर्कआउट ब्लैक कॉफी पीने से मना करते हैं। कैफीन की वजह से शरीर में फ्लूइड का स्तर कम हो जाता है।
  • पेट में तकलीफः ब्लैक कॉफी एसिडिक होती है। यही कारण है कि एक्सरसाइज के तुरंत बाद ब्लैक कॉफी पीने से पेट में दर्द, असहजता हो सकती है। कुछ मामलों में मतली और एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है।
  • हार्मोनल इंबैलेंसः वर्कआउट करने की वजह से शरीर प्राकृतिक रूप से कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप पोस्ट वर्कआउट ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो इस हार्मोन का असंतुलन बढ़ सकता है, जो कि व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

पोस्ट वर्कआउट ब्लैक कॉफी पीने से पहले क्या करें?

दिव्या गांधी बताती हैं, ब्लैक कॉफी पीने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-

  • वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पिएं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस में सुधार की संभावना बढ़ती है।
  • वर्कआउट के बाद चीनी वाली कॉफी न पिएं। ब्लैक कॉफी ही पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • अगर वर्कआउट के बाद हार्ट रेट काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो बेहतर होगा कि आप इसके सामान्य होने का इंतजार करें।
  • अगर आपको लग रहा है कि रोजाना ब्लैक कॉफी पीने के कारण रात को नींद बाधित होती है, तो इसे अपनी डाइट से बाहर निकाल दें।

इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: सुबह की शुरुआत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

पोस्ट वर्कआउट ब्लैक कॉफी पीने के फायदे

यह सच है कि वर्कआउट के तुरंत बाद ब्लैक कॉफी पीना सही नहीं है, लेकिन कुछ देर इंतजार के बाद आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, जैसे-

  • मसल्स पेन में कमीः एक्सरसाइज के बाद मसल्स डैमेज, माइक्रो-टीयर्स होते हैं, जिससे दर्द भी बढ़ जाता है। वहीं, जब पोस्ट वर्कआउट कुछ समय इंतजार करने के बाद ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो इससे मसल्स पेन कम होता है। खासकर, जो हार्ड वर्कआउट करते हैं, उनके लिए यह अधिक फायदेमंद है।
  • रिकवरी में मददः वर्कआउट करने के कुछ देर बाद आप कार्ब्स और प्रोटीन के साथ ब्लैक कॉफी को पीते हैं, तो रिकवरी तेजी से होती है। इससे मसल्स पेन आदि समस्याओं में भी कमी आती है।
  • एनर्जी में बढ़ोतरीः एक्सरसाइज करते हुए अक्सर लोगों में थकान बढ़ जाती है। वहीं, अगर आप कुछ समय इंतजार करने के बाद ब्लैक कॉफी और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करते हैं, तो इससे एनर्जी बूस्ट होती है और आप लंबे समय तक एलर्ट भी रहते हैं।

निष्कर्ष

प्री-वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर ब्लैक कॉफी पीना अच्छा होता है। इससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है। हालांकि, पोस्ट वर्कआउट इससे पीने से पहले करीब 30 से 60 मिनट तक इंतजार करना चाहिए। इसके अलावा, ब्लैक कॉफी के साथ-साथ आपको अन्य पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और कार्ब्स भी लेने चाहिए। इससे न सिर्फ मसल्स रिकवरी बेहतर होती है, बल्कि मसल्स पेन में भी कमी आती है।

All Image Credit: Magnific

Read Next

क्या आपकी डाइट सच में हेल्दी है? ये 8 संकेत बताते हैं कि आपको है डाइट में बदलाव की जरूरत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 07, 2026 13:59 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content