Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

कॉफी सिर्फ सुस्ती दूर करने वाली ड्रिंक नहीं, बल्‍क‍ि है लंबी उम्र और अच्‍छी सेहत का राज: स्टडी

ब्रूड कॉफी बनाने के ल‍िए बीन्स को पीसकर उसमें गर्म पानी डालकर फिल्टर कॉफी या ब्लैक कॉफी बनाई जाती है। जानें इसका शरीर के प्रोटीन NR4A1 के साथ क्‍या संंबध है और यह सेहत के ल‍िए क्‍यों फायदेमंंद है?

कई लोगों के द‍िन की शुरुआत एक कप कॉफी से होती है, लेक‍िन इसे साधारण न समझें। यह केवल नींंद दूर करने की ड्र‍िंक नहीं है, बल्‍क‍ि कॉफी के कंपाउंड्स, शरीर में एक खास प्रोटीन NR4A1 को प्रभाव‍ित कर सकते हैं और यह प्रोटीन शरीर की कई अहम प्रक्र‍ियाओं में अहम भूम‍िका न‍िभाता है। हाल ही में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी में इस बात का ज‍िक्र म‍िलता है क‍ि ब्रूड कॉफी को साधारण ड्र‍िंक नहीं समझना चाह‍िए क्‍योंक‍ि इसके कंपाउंड्स शरीर की प्रक्र‍ियाओं को प्रभाव‍ित कर सकते हैं। कॉफी और उसका NR4A1 से संबंध और फायदे समझने के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

कॉफी NR4A1 प्रोटीन को बढ़ावा देती है

2025 में Nutrients नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ब्रूड कॉफी और उसमें पाए जाने वाले खास तत्व शरीर के एक प्रोटीन (NR4A1) को एक्‍ट‍िव करते हैं। यह प्रोटीन शरीर में स्‍वस्‍थ हेल्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है, इससे सूजन और ऑक्‍सडेट‍िव स्‍ट्रेस को कम करने में मदद म‍िलती है। इसका मतलब है कि कॉफी के फायदे सिर्फ एनर्जी तक सीमित नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी प्रक्रियाओं पर भी असर डाल सकते हैं ज‍िससे सेहत को लंबे समय तक स्‍वस्‍थ रखने में मदद म‍िलती है। कुल मिलाकर, NR4A1 और उससे जुड़ने वाले ऐसे तत्व डाइट और अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें- थायराइड में कॉफी पी सकते हैं या नहीं? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

कॉफी से सूजन ऑर ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस कम होता है

long-term-benefits-of-coffee

स्टडी के अनुसार, ब्रूड कॉफी में पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं जो एंटी-ऑक्‍सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें कुछ कंपाउंड्स जैसे क्लोरोजेनिक एसिड की मदद से सूजन और ऑक्‍सडेट‍िव स्‍ट्रेस को कम करने में मदद म‍िलती है। स्‍टडी के मुताबि‍क, कॉफी से ब्‍लड शुगर लेवल कंंट्रोल होता है और मेटाबॉल‍िक हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- क्या ब्लैक कॉफी पीने के कुछ नुकसान भी होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

NR4A1 शरीर के ल‍िए क्‍यों जरूरी है?

  • इस स्‍टडी में यह बात सामने आई कि‍ कॉफी के सेवन से शरीर में NR4A1 नाम का प्रोटीन एक्‍ट‍िव होता है। यह प्रोटीन सूजन को कम करता है और हार्ट की समस्‍याओं और एक्‍ने वगैरह को कम करने में मदद करता है।
  • यह प्रोटीन सेल डैमेज को भी कम करता है और ट‍िशू र‍िपेयर में मदद करता है ज‍िससे शरीर की र‍िकवरी जल्‍दी होती है और शरीर लंबे समय तक बीमार‍ियोंं से बचाव कर पाता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है जिससे शुगर और फैट लेवल कंट्रोल होता है।

न‍िष्‍कर्ष:

कॉफी साधारण ड्र‍िंक नहीं है। इसमें मौजूद कंपाउंड्स जैसे पॉलीफेनॉल शरीर की अंंदरूनी प्रक्र‍ियाओंं को बेहतर बनाने का काम करते हैं। कॉफी के सेवन से NR4A1 नामक प्रोटीन एक्‍ट‍िव होता है ज‍िससे शरीर को लंबे समय तक बीमार‍ियोंं से बचने में मदद म‍िलती है।

Read Next

क्या गर्मियों में रोजाना बादाम खाना सही है? जानें सेहत पर इसका असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 05, 2026 12:15 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 05, 2026 12:15 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content