Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या लिवर सिरोसिस में भी पी रहे हैं ब्लैक कॉफी? जानें ऐसा करना एक्सपर्ट की नजर में कितना सही है

Black Coffee With Liver Cirrhosis In Hindi: लिवर सिरोसिस में ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद होता है। आप दिन भर में दो-चार कॉफी पी सकते हैं। जानें, कॉफी पीने से किस तरह के फायदे होते हैं।

Black Coffee In Liver Cirrhosis In Hindi: ब्लैक कॉफी को हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। विशेषकर, कई अध्ययन यह बताते हैं कि यह हार्ट और लिवर हेल्थ के लिए काफी लाभकारी है। हालांकि, ब्लैक कॉफी का स्वाद सबको पसंद नहीं आता है, इसलिए अक्सर इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा नहीं बना पाते हैं। वहीं, अगर एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आप इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना लेते हैं, तो इससे इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको लिवर को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है। जैसे यह सूजन को कम करता है, फाइब्रोसिस के जोखिम में कमी करता है और फैटी लिवर के रिस्क को भी कम करता है। ऐसे में यह सवाल मन में जरूर उठता है कि क्या लिवर सिरोसिस में भी ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की क्या राय है।

क्या लिवर सिरोसिस में ब्लैक कॉफी पी सकते हैं?- Is Coffee Good For Liver Cirrhosis

can you drink black coffee with liver cirrhosis 01 (11)

नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज हो या एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज। दोनों ही खतरनाक स्थितियां हैं। अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए, तो धीरे-धीरे यही कंडीशन लिवर सिरोसिस में बदल सकती है। यहां तक कि यह लिवर कैंसर में भी तब्दील हो सकता है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या लिवर सिरोसिस में ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? इस संबंध में Chennai Liver Foundation के अनुसार के अनुसार, "हां, लिवर सिरोसिस में ब्लैक कॉफी पीना सही है और पूरी तरह सेफ है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह लिवर सिरोसिस के विकास की गति को धीमा कर देता है लिवर एंजाइम्स के स्तर को कम करता है और लिवर कैंसर का रिस्क भी कम होता है।" एक्सपर्ट सलाह देती हैं, "हर चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। ऐसा ही ब्लैक कॉफी के संबंध में भी कहा जा सकता है। दिन भर में सिर्फ 2 से 4 कप ब्लैक कॉफी पीना लिवर सिरोसिस के लिए पर्याप्त है।"

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर में कॉफी पीना चाहिए? डाइटिशियन से समझें फायदे व नुकसान

लिवर सिरोसिस में ब्लैक कॉफी क्यों फायदेमंद है?

1. सिरोसिस के ग्रोथ पर असरः लिवर सिरोसिस का मतलब है कि अब लिवर पूरी तरह कभी भी काम नहीं करेगा। लिवर सिरोसिस एक जानलेवा कंडीशन है। जब लिवर सिरोसिस के मरीज इसका सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से इस डिजीज का विकास धीमा हो जाता है।

2. लिवर एंजाइम्स के स्तर में कमीः ब्लैक कॉफी का सेवन करने से लिवर एंजाइम्स के स्तर में गिरावट आने लगती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है। यहां तक कि इसमें कई ऐसे कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जो फैट को कम करता है। लिवर सिरोसिस में फैट बर्न होना जरूरी होता है।

3. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूरः ब्लैक कॉफी क्लोरोजेनिक एसिड और पॉलीफेनॉल जैसे कंपाउंड का अच्छा स्रोत है। इसकी मदद से लिवर का ऑक्सिडेटिव तनाव कम होता है। नतीजतन, लिवर सिरोसिस की कंडीशन में धीरे-धीरे सुधार होने लगता है। हालांकि, लिवर सिरोसिस सिर्फ ब्लैक काफी पीने से पूरी तरह रिवर्स नहीं हो सकता है। इस संबंध में विस्तार से जानने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा फायदा

लिवर सिरोसिस में कितनी मात्रा में पिएं ब्लैक कॉफी

  1. एक दिन में सिर्फ दो से चार कप ब्लैक कॉफी पीना पर्याप्त है।
  2. ब्लैक कॉफी में फिल्टर्ड, इंस्टेंट और एस्प्रेसो बेहतर विकल्प हैं।
  3. ब्लैक कॉफी में कभी भी चीनी या सिरप मिक्स करके न पिएं।
  4. लिवर सिरोसिस के लिए ब्लैक कॉफी को दवा न समझें।
  5. ज्यादा मात्रा में ब्लैक कॉफी पीना भी सेहत के लिए सही नहीं है।

निष्कर्ष

ब्लैक कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसलिए, इसे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, इसमें ऐसे कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जो लिवर हेल्थ में सुधार करते हैं। इसका मतलब है कि लिवर सिरोसिस के मरीज सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं। British Liver Trust में प्रकाशित के लेख से पता चलता है लिवर डिजीज में कॉफी पीना फायदेमंद है। हालांकि, सभी एक्सपर्ट यह सलाह जरूरी देते हैं लिवर सिरोसिस में आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं, ये सब बातें बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो भी इस कम मात्रा में ही कंज्यूम करें। अतिरिक्त मात्रा में इसका सेवन करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या ब्लैक कॉफी लिवर के लिए अच्छी है?

    ब्लैक काफी को लिवर के लिए अच्छा माना जाता है। एनआईएच कहती है कि लिवर डिजीज में एक दिन में दो कप कॉफी पीना काफी होता है।
  • आपके लिवर के लिए तीन सबसे खराब चीजें कौन सी हैं?

    लिवर के लिए शराब, अत्यधिक चीनी और रिफाइंड कार्ब्स जैसे सोडा, सफेद ब्रेड, बिस्कुट सबसे खराब हैं। इसके अलावा ट्रांस फैट, प्रोसेस्ड और तली भुनी चीजें भी लिवर के लिए बेकार हैं।
  • लिवर की बीमारी के लिए किस प्रकार की कॉफी सबसे अच्छी है?

    लिवर की बीमारी में रेगुलर कॉफी, ब्लैक कॉफी दोनों सीमित मात्रा में पी सकते हैं। इसका लिवर हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

Read Next

ज्यादा तनाव बन सकता है अचानक Heart Failure की वजह? डॉक्टर से जानें कितना है खतरा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 15, 2026 17:41 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 15, 2026 17:41 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 15, 2026 17:41 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content