Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Naveen Polavarapu , Gastroenterologist

क्या एप्पल साइडर विनेगर (ACV) पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

फैटी लिवर के घेरलू उपाय के रूप में कई लोग एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एप्पल साइडर विनेगर फैटी लिवर का इलाज नहीं है। आइए लेख में विस्तार से जानें। 

आज के समय में ज्यादातर लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान रहते हैं। यह समस्या अक्सर गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटीज की कमी और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर कई तरह के घरेलू उपायों के बारे में बताया जाता है, जिनमें से एक है एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके का सेवन। कई लोग इन नुस्खों का इस्तेमाल भी करने लगते हैं, लेकिन क्या वाकई में एप्पल साइडर विनेगर फैटी लिवर को ठीक कर सकता है? ऐसे में आइए Dr. Naveen Polavarapu, Senior Consultant, Medical Gastroenterologist, Liver Specialist, Lead Advanced Endoscopic Interventions & Training, Clinical Director, Yashoda Hospitals, Hyderabad से इस बारे में जानें।

क्या एप्पल साइडर विनेगर फैटी लिवर को ठीक करता है?

डॉ. नवीन के अनुसार, एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) को फैटी लिवर का इलाज नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि यह असरदार नहीं है। ऐसे में फैटी लिवर से राहत के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करना सही नहीं है।

डॉ. नवीन का कहना है, अगर एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पिया जाएं, तो यह मेटाबॉलिज्म से जुड़े हल्के फायदे दे सकता है, लेकिन इसके फायदे सीमित होते हैं, इसलिए इसे फैटी लिवर के मुख्य इलाज की जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में क्या खाएं? डॉक्टर से जानें

एप्पल साइडर विनेगर फैटी लिवर के लिए सीधे तौर पर फायदेमंद नहीं हैं। साल 2025 में nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एप्पल साइडर विनेगर मेटाबॉलिक सिंड्रोम से राहत के लिए डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, शरीर के लिपिड के स्तर में सुधार करता है, खून की नलिकाओं की सूजन को कम करके दिल की बीमारियों के खतरे को भी इनडायरेक्ट रूप से कम, फास्टिंग ग्लूकोज और टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

can drinking apple cider vinegar cure fatty liver know from expert 1 (4)

फैटी लिवर में सबसे ज्यादा क्या असर करता है?

डॉ. नवीन बताते हैं, फैटी लिवर की समस्या में सुधार करने के लिए सबसे असरदार तरीका है हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना। ऐसा करने से फैटी लिवर में आराम मिलने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इनमें शामिल हैं -

  • धीरे-धीरे वजन कम करें।
  • पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा दें।
  • अगर डायबिटीज की समस्या है, तो इसे नियंत्रित रखें।
  • कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को नियंत्रित रखने की कोशिश करें।

इन उपायों को अपनाने से लिवर में जाम एक्स्ट्रा फैट को कम करने और लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

फैटी लिवर में कौन-से पेय बेहतर विकल्प हो सकते हैं?

डॉ. नवीन बताती हैं, फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोग कुछ ड्रिंक्स को पी सकते हैं, जिनको लिवर के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ध्यान रहे, इन ड्रिंक्स को बिना चीनी के ही पिएं। जैसे -

  • नॉर्मल पानी पिएं
  • बिना चीनी वाली ग्रीन टी पिएं
  • ब्लैक कॉफी पिएं
  • बिना चीनी का नींबू पानी पिएं

ये ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में कौन सी एक्सरसाइज करें? एक्सपर्ट से जानें

अगर एप्पल साइडर विनेगर लेना चाहें तो कैसे लें?

अगर कोई एप्पल साइडर विनेगर को लेना चाहता है, तो इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही पीना चाहिए। बिना पानी में मिलाए इसका सेवन करने से दांतों और खाने की नली पर बुरा असर हो सकता है।

ACV को लेना का सही तरीका

डॉ. नवीन के अनुसार, 1 से 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक बड़े गिलास पानी में अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे सोने से ठीक पहले पीने के बजाए खाने के बाद पीना ज्यादा आरामदायक हो सकता है, क्योंकि इससे यह पेट के लिए हल्का रहता है, लेकिन इसको पीने का कोई खास टाइम नहीं है।

किन लोगों को एप्पल साइडर विनेगर से बचना चाहिए?

डॉ. नवीन बताते हैं, हर व्यक्ति के लिए एप्पल साइडर विनेगर लेना सही नहीं है। कुछ लोगों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) की समस्या हो, पेट के अल्सर, जिनके शरीर में पोटैशियम का स्तर कम रहता हो, किडनी की बीमारी, ब्लड शुगर और अगर वे खास दवाइयां या डाइयूरेटिक्स (Diuretics) दवाएं ले रहे हों तो इन लोगों को एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से बचना चाहिए। इन स्थितियों में घरेलू उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

एप्पल साइडर विनेगर को फैटी लिवर का इलाज नहीं माना जा सकता। यदि इसका सेवन किया भी जाए तो यह केवल सीमित मेटाबॉलिक लाभ दे सकता है और इसे मुख्य उपचार का विकल्प नहीं समझना चाहिए। फैटी लिवर में सबसे अधिक लाभ वजन कम करने, संतुलित आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने और मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल तथा ट्राइग्लिसराइड्स को नियंत्रित रखने से मिलता है। यदि कोई व्यक्ति एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहता है, तो उसे हमेशा पानी में मिलाकर और सावधानी के साथ लेना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं?

    फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को पेट के ऊपरी हिस्से में दाहिनी तरफ हल्का दर्द होने, बिना किसी कारण के वजन कम होने, भूख न लगने, लगातार थकान बनी रहने और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या होता है?

    एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। 

Read Next

क्या कुछ समय के लिए धुंधला दिखना तनाव के कारण हो सकता है? जानें आंखों पर स्ट्रेस का असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 15, 2026 15:44 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Naveen Polavarapu

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content