Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

वजन कम करने के लिए इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

बढ़ते वजन को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह वजन कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल कैसे करें? 

आज के समय में वजन बढ़ना बच्चों से लेकर बड़ों में काफी आम समस्या बन चुकी है। वर्तमान में खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के साथ कई बीमारियों के कारण मोटापे की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए कई नेचुरल और घरेलू उपायों को अपनाते हैं, जिसमें एप्पल साइडर विनेगर भी शामिल है। सेब का सिरका एसिटिक एसिड, एंजाइम, पोटेशियम और कुछ अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए जरूरी है कि वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर (weight kam karne ke liye kya kare) आप सही तरीके से लें। आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर लेने का सही तरीका क्या है?

सेब का सिरका इस्तेमाल करने का सही तरीका

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सही तरीके (apple cider vinegar uses in hindi) से लेना बहुत जरूरी है:

1. पानी में मिलाएं

सेब का सिरका कभी भी सीधे नहीं पीना चाहिए बल्कि इसे हमेशा किसी चीज के साथ मिलाकर ही पीना चाहिए। वजन कम करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ी मात्रा में शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कब्ज में सेब का सिरका कितना फायदेमंद है? कब और कैसे पिएं

2. सुबह खाली पेट सेवन करें

वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा प्रभावी माना जाता है। इससे पाचन तंत्र एक्टिव रहता है और दिनभर मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।

3. धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएं

शुरुआत में ही एप्पल साइडर विनेगर ज्यादा मात्रा में न लें, बल्कि शुरुआत में रोज 1 चम्मच से ज्यादा लेने से बचें। इसके बाद अगर आपके शरीर में कोई परेशानी न हो तो कुछ हफ्तों बाद 1 या दो बार लिया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में लेने की कोशिश करें।

4. नियमित सेवन करें

वजन कम करने के लिए और इसका सही रिजल्ट पाने के लिए जरूरी है कि आप इसका सेवन नियमित रूप से करें, तभी इसका असर दिखता है। कभी-कभी इसे पीने से आपको खास फायदा नहीं मिलता है।

weight-kaise-kam-kare-inside

किन बातों का रखें ध्यान

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, वजन कम करने (weight kaise kam kare) में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:

  • खाली पेट ज्यादा मात्रा में इसे लेने से बचें, क्योंकि इससे एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  • दांतों की सुरक्षा के लिए एप्पल साइडर विनेगर लेने के बाद कुल्ला जरूर करें।
  • एप्पल साइडर विनेगर लेने के बाद अगर आपको पेट में जलन, उलटी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत उसे लेना बंद कर दें।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं या गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को एप्पल साइडर विनेगर लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: क्या एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना लिवर और किडनी के लिए अच्छा होता है? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

वेट लॉस के लिए जरूरी टिप्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक वजन कम करने के लिए सिर्फ एप्पल साइडर विनेगर लेना काफी नहीं है, बल्कि आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट में भी हेल्दी बदलाव करना बहुत जरूरी है, जैसे:

  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें
  • रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधियां करें
  • 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
  • वेट लॉस के दौरान तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें

निष्कर्ष

एप्पल साइडर विनेगर वजन कम करने में काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। सही, मात्रा, सही समय और सही तरीके से एप्पल साइडर विनेगर का सेवन वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके साथ ही हेल्दी डाइट, लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियां भी करना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करके वजन कम कैसे करें?

    वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं, जो डायबिटीज कंट्रोल करने और वजन कम करने में फायदेमंद होता है।
  • वजन घटाने के लिए सेब साइडर सिरका पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    एक्सपर्ट्स के अनुसार वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं या फिर खाना खाने से पहले थोड़ी मात्रा में कर सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने के क्या फायदे हैं?

    सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Read Next

क्या वाकई वजन कम करने के दौरान कैलोरी काउंट करना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 17, 2026 10:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 17, 2026 10:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 17, 2026 10:32 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content