Doctor Verified

पेट दर्द के साथ दिखें ये 5 लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

आपको शरीर में पेट दर्द के साथ कुछ लक्षण भी नजर आ रहे हैं, तो आपको इन्हें नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि ये कौन-से लक्षण हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट दर्द के साथ दिखें ये 5 लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं


Do Not Ignore these 5 Symptoms Seen in Body along with Stomach Ache: अक्सर लोग पेट में दर्द की समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अगर घर में बच्चा कभी माता-पिता को बोलता है कि उसके पेट में दर्द है, तो पेरेंट्स बाहर के जंक और प्रोसेस्ड फूड को इस दर्द का कारण बताते हैं। वह अक्सर पेट में दर्द की समस्या को गैस समझकर लहसुन चबाने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर आपके शरीर में पेट दर्द के साथ कुछ अन्य लक्षण भी दिख रहे होते हैं, तो आपको इस दर्द को नजरअंदाज करें की भूल नहीं करनी चाहिए। पेट का स्वस्थ होना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आइए सर्जन डॉ. अर्पित बंसल से जानेंगे कि पेट दर्द के अलावा, शरीर में दिखने वाले किन लक्षणों को आपको नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

पेट दर्द के साथ दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज- Do Not Ignore these 5 Symptoms Seen in Body along with Stomach Ache in Hindi

stomach pain

जी मिचलाने की समस्या

अगर आपको पेट दर्द के अलावा जी मिचलाने की समस्या भी हो रही है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये लिवर से जुड़ी समस्याओं या फिर कार्डियो रेस्पिरेटरी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।

बुखार की समस्या

पेट दर्द के साथ बुखार आ रहा है, तो इस स्थिति को भी नजरअंदाज न करें। ये निमोनिया, यूटीआई, किडनी स्टोन, स्टमक फ्लू, एपेंडिसाइटिस, डायवर्टीकुलिटिस और टाइफाइड जैसी समस्याओं का शुरुआती संकेत हो सकता है।

खून की उल्टी होना

अगर आपको पेट दर्द के साथ खून की उल्टी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ये स्थिति पेट में अल्सर, पेट की परत में सूजन (गैस्ट्राइटिस), लिवर की समस्या, पेट या ग्रास नली को नुकसान, एसिड रिफ्लक्स और अग्न्याशय के कैंसर का संकेत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- पेट में सूजन और जलन हो सकते हैं गैस्ट्राइटिस का संकेत, जानें इससे राहत पाने के 5 घरेलू उपाय

ब्लैक स्टूल्स की समस्या

अगर आपको पेट दर्द के साथ ब्लैक स्टूल्स की समस्या हो रही है, तो यह पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत है। ये परेशानी अपच, गैस की समस्या, पित्त का बढ़ जाना, जठरांत्र संबंधी मार्ग में रक्तस्राव (Bleeding in the Gastrointestinal Tract) और लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकती है।

लंबे समय से हो रहा पेट दर्द  

अगर आपको 6 घंटे से ज्यादा पेट दर्द हो रहा है, तो यह किसी गंभीर समस्या की तरह संकेत कर सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आपको अपनी सेहत को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Arpit Bansal (@drarpitbansal.surgeon)

पेट दर्द से बचाव के लिए क्या करें?- What to do to Prevent Stomach Pain in Hindi

- अगर आप हल्का पेट में दर्द महसूस कर रहे हैं, तो आपको रोजाना अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे पेट दर्द समेत कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
- पेट दर्द से बचने के लिए आपको बैलेंस डाइट लेनी चाहिए और उसमें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फाइबर को शामिल करें।
- आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। आप पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दे सकते हैं। साथ ही, बाहर के जंक और तेल-मसाले वाले खाने का सेवन बंद कर दें।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे बॉडी को पेट दर्द समेत कई अन्य समस्याओं से भी बचाया जा सकता है।
- पेट दर्द की समस्या से बचने के लिए आपको शराब, सिगरेट, चाय, और कॉफी जैसी ड्रिंक्स का सेवन कम कर देना चाहिए। इससे पेट के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

अगर आपको पेट में दर्द की समस्या लंबे समय से परेशान कर रही है, तो आपको पेनकिलर खाकर काम चलाने की जगह, डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इससे शरीर को भविष्य में होने वाली कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।  

Read Next

ज्यादा चिंता करने पर पेट हो जाता है खराब? जानें Nervous Stomach के बारे में

Disclaimer