पेट में चुभन महसूस होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, समस्या हो तो बरतें ये सावधानियां

पेट में दर्द और चुभन की परेशानी काफी आम है। लेकिन इस तरह की परेशानी को नजऱअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में चुभन महसूस होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, समस्या हो तो बरतें ये सावधानियां


पेट में दर्द और चुभन की परेशानी काफी आम हो चुकी है। इसलिए कई लोग पेट में चुभन होने पर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। यह एक गलत आदत हो सकती है। पेट में चुभन की परेशानी होने पर इसके कारणों को जानना बहुत ही जरूरी होता है। ताकि गंभीर कारण होने पर इसका समय से इलाज किया जा सके। आज हम इस लेख में पेट में चुभन और दर्द होने के कारणों के बारे में जानेंगे। इससे आप पेट की चुभन का इलाज समय रहते करवा सकते हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से हो सकती है पेट में चुभन की परेशानी - 

1. भोजन न पचना

पाचन शक्ति कमजोर होने पर पेट में चुभन और दर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब पाचन कमजोर होता है, जो खाने को पचाने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में व्यक्ति को एसिडिटी, कब्ज, पेट में दर्द, जलन इत्यादि की समस्या होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। ऐसे में मरीजों को पेट में चुभन भी हो सकती है। इसलिए अपने डाइट में बदलाव और डॉक्टर की सलाह पर इस समस्या का इलाज तुरंत कराएं।

इसे भी पढ़ें - गले में चुभन महसूस होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज और बचाव के टिप्स

2. वायरल इंफेक्शन

वायरल संक्रमण की वजह से भी पेट में चुभन की परेशानी हो सकती है। पेट में वायरल इंफेक्शन के कारण चुभन के साथ-साथ जी मिचलाना, पेट में दर्द, डायरिया, सिरदर्द इत्यादि परेशानी होते हैं। इस तरह के लक्षणों के साथ-साथ मरीजों को शारीरिक रूप से थकान, कमजोरी इत्यादि महसूस हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता होती है। ताकि गंभीर परिस्थिति से बचा जा सके।

3. मांसपेशियों में खिंचाव

पेट में चुभन का कारण मांसपेशियों में खिंचाव भई हो सकता है। इसके कारण पेट में दर्द की परेशानी भी देखी गई है। इस स्थिति में मरीज को पेट की मालिश करने से काफी आराम महसूस होता है। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आने पर मरीज को हिलने-डुलने में भी परेशानी हो सकती है। अगर मालिश से आपकी परेशानी दूर न हो, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपकी समस्या का समय से इलाज किया जा सके। 

4.  अपेंडिक्स की वजह से 

अपेंडिक्स की समस्या पेट के दाएं निचले हिस्से में होती है। ऐसे में अगर आपके पेट के दाहिने हिस्से में चुभन की परेशानी हो रही है, तो यह अपेंडिक्स की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति को इग्नोर करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि गंभीर स्थितियों से बचा जा सके। मरीज को इस तरह की परेशानी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 

5. पथरी के कारण

पेट में चुभन की शिकायत गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से भी हो सकती है। इस स्थिति में मरीज को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और चुभन की परेशानी महसूस होती है। कभी-कभी यह दर्द काफी तेजी से बढ़ता है। इस परेशानी से ग्रसित मरीजो को पेट में चुभन के साथ-साथ उल्टी, पीलिया और काफी ज्यादा कमजोरी का अनुभव होता है। अगर आपको भी बिना वजह पेट के ऊपरी दाए हिस्से में दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें - पेशाब के समय दर्द और जलन है तो हो सकते हैं ये 5 कारण

पेट में दर्द और चुभन की परेशानी काफी आम हो सकती है। लेकिन इस परेशानी को नजऱअंदाज करने से बचें। इस तरह की समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है, जो मरीज के लिए घातक हो सकता है। इसलिए पेट में किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

सिर भारी होने पर आप भी महसूस करते हैं ये लक्षण? जानें सिर में भारीपन का कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Disclaimer