Causes Of Stomach Pain During Pregnancy: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के जीवन में महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए यह पल बेहद खास होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जानकार बताते हैं कि महिलाओं की प्रेग्नेंसी को तीन भागों में बांटा जाता है। इन पड़ावों को तीन माह के अंतराल में बांटा जाता है। इन तीनों पड़ावों में महिलाओं को अलग-अलग तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इनमें पेट दर्द को बेहद आम लक्षण माना जाता है, जो कई कारणों से हो सकते हैं। सामान्यतः यह पेट दर्द शरीर में होने वाले नेचुरल बदलावों की वजह से होते हैं, लेकिन कुछ गंभीर परेशानी की ओर संकेत करते हैं। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि गर्भावस्था में पेट दर्द किन-किन कारणों से हो सकता है, कौन से दर्द सामान्य हैं और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।
गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द के सामान्य कारण - Causes Of Stomach Pain During Pregnancy In Hindi
गैस और अपच (Gas and Indigestion)
गर्भावस्था में प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। इससे गैस, डकार, पेट फूलना और हल्का दर्द होना आम बात है। खासकर तैलीय या मसालेदार भोजन के बाद ये समस्या अधिक होती है।
गर्भाशय का फैलना (Uterus Expansion)
जैसे-जैसे भ्रूण (baby) बढ़ता है, गर्भाशय भी फैलता है। इससे पेट के निचले हिस्से में खिंचाव जैसा दर्द महसूस हो सकता है, जो आमतौर पर हल्का होता है और कुछ समय बाद खुद ही ठीक हो जाता है।
राउंड लिगामेंट पेन (Round Ligament Pain)
दूसरी तिमाही में होने वाला यह दर्द अचानक उठने, करवट बदलने या खांसने पर पेट के निचले हिस्से या साइड में तेज चुभन जैसा महसूस होता है। यह सामान्य है और गर्भाशय को सहारा देने वाली मांसपेशियों के खिंचने के कारण होता है।
कब्ज (Constipation)
गर्भावस्था में कब्ज होना बेहद आम समस्या है। फाइबर की कमी, कम पानी पीना या आयरन सप्लीमेंट के कारण पेट भारीपन, ऐंठन और दर्द हो सकता है।
ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन (Braxton Hicks Contractions)
तीसरी तिमाही में पेट में हल्का टाइटनेस या ऐंठन महसूस होना ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन कहलाता है। ये डिलीवरी से पहले की प्रैक्टिस कं ट्रैक्शन होते हैं और असली लेबर का हिस्सा नहीं होते।
गर्भावस्था में पेट दर्द के कुछ गंभीर कारण - Serious Complications of Stomach Pain During Pregnancy In Hindi
- एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी (Ectopic Pregnancy) - यदि गर्भधारण के शुरुआती हफ्तों में पेट के एक ओर तेज दर्द, योनि से खून आना या चक्कर जैसा महसूस हो तो यह एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी (गर्भाशय के बाहर भ्रूण का विकास) का संकेत हो सकता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।
- पहली तिमाही में अगर पेट के निचले हिस्से में ऐंठन के साथ ब्लीडिंग या क्लॉट आ रहे हों, तो यह मिसकैरेज का लक्षण हो सकता है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- यदि गर्भावस्था के बाद के महीनों में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर और आंखों के सामने धुंधलापन हो तो यह प्री-एक्लेम्पसिया हो सकता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।
- यदि तीसरी तिमाही में पेट में तेज दर्द, ब्लीडिंग और भ्रूण की गतिविधियों में कमी दिखाई दे तो यह प्लेसेंटा के गर्भाशय से अलग होने का संकेत हो सकता है। यह भी एक इमरजेंसी स्थिति है।
- यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)
गर्भावस्था में पेट दर्द से बचने के उपाय - Prevention Tips Of Stomach Pain During Pregnancy In Hindi
- संतुलित और सुपाच्य भोजन लें।
- फाइबर युक्त भोजन, ताजे फल-सब्जियां और खूब पानी पिएं।
- रोज हल्की वॉक करें ताकि गैस और कब्ज जैसी समस्याएं न हों।
- जल्दी-जल्दी खाने से गैस और डकार की समस्या हो सकती है।
- लंबे समय तक एक ही पोज़ीशन में बैठने या खड़े रहने से बचें।
- मानसिक तनाव भी पेट दर्द को बढ़ा सकता है, इसलिए ध्यान, प्राणायाम या हल्की योग क्रियाएं करें।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पेट दर्द हो तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
Stomach Pain During Pregnancy In Hindi: गर्भावस्था में हल्का-फुल्का पेट दर्द सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे, तीव्र हो या अन्य लक्षणों के साथ हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा के लिए किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
FAQ
प्रेगनेंसी में पेट में दर्द होने पर क्या करें?
पेट दर्द से राहत के लिए आप गर्म पानी से स्नान करें, थोड़ी देर के लिए आराम करें, हल्का व्यायाम करें, और स्वस्थ आहार लें।अचानक पेट में दर्द क्यों होता है?
पेट दर्द के सबसे आम कारण गैस, अपच और मांसपेशियों में खिंचाव हैं। ये आमतौर पर गंभीर नहीं होते हैं। जबकि पेट दर्द के कई मामले पाचन तंत्र की समस्याओं के कारण होते हैं।