Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में महिला की पीठ में दर्द होना सामान्य है? जानें इसके कारण

Is Back Pain Normal During Pregnancy In Second Trimester In Hindi: प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में पीठ का दर्द होना सामान्य है। हालांकि, कुछ गंभीर मामले भी होते हैं, जिनकी अनदेखी करना सही नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में महिला की पीठ में दर्द होना सामान्य है? जानें इसके कारण


Is Back Pain Normal During Pregnancy In Second Trimester In Hindi: आमतौर पर माना जाता है कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं के लिए चैलेंजिंग होता है। इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। जैसे इन दिनों महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस वजह से उन्हें मूड स्विंग, उल्टी आना और जी-मिचलाने की दिक्कत होती है। ये समस्याएं अपने आप समय बीतने के साथ-साथ ठीक हो जाती हैं। जैसे दूसरी तिमाही में ये परेशानियां कम हो जाती हैं। फिर भी कुछ महिलाओं को दूसरी तिमाही में पीठ दर्द होता है। तो क्या दूसरी तिमाही में पीठ दर्द होना महिलाओं के लिए सामान्य है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का क्या कहना है।

क्या प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में पीठ में दर्द होना सामान्य है?- Is Back Pain Normal During Pregnancy In Second Trimester In Hindi

back pain normal during pregnancy 01

प्रेग्नेंसी में पीठ दर्द होना कोई गंभीर समस्या नहीं है। विशेषकर, दूसरी और तीसरी तिमाही में ऐसा अधिक होता है। इस बारे में डॉक्टर स्पष्ट करते हैं, "प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में कई महिलाओं को पीठ दर्द की दिक्कत होती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। जैसे यूट्रस का बढ़ना, हार्मोनल बदलाव होना, बच्चे के वजन का बढ़ना, मसल्स या ज्वाइंट पेन होना आदि।" डॉक्टर आगे बताते हैं, "इन बदलावों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिला के लिए शरीर में कई चेंजेस होते हैं। पीठ दर्द, पैरों में दर्द, पैरों में सूजन इन्हीं बदलावों की ओर संकेत करता है। जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे कई समस्याएं घटती या बढ़ती जाती हैं। यह महिला के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अगर किसी महिला की इम्यूनिटी कमजोर हो, तो उन्हें अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में अक्सर रहता है पीठ दर्द, तो जानें राहत पाने के लिए क्या करें?

दूसरी तिमाही में किस तरह के पीठ दर्द होते हैं

दूसरी तिमाही में महिलाओं को दो किस्म के पीठ दर्द होते हैं। एक, लम्बर पेन। इस किस्म का दर्द होने पर महिला को पीठ के निचले हिस्से में दर्द का अहसास होता है। वैसे तो ऐसा कई कारणों से हो सकता है, जैसे रीढ़ की हड्डी के नीचे मौजूद डिस्क का खिसकना, गलत तरीके से बैठना, पोस्चर गलत होना, मांसपेशियों में खिंचाव आदि। इसके अलावा, कुछ गंभीर मामलों में भी महिलाओं को दूसरी तिमाही में लम्बर पेन हो सकता है, जैसे किडनी स्टोन, वात और कफ का दोष आदि। दूसरे, किस्म का दर्द है, पोस्टीरियर पेल्विक पेन। दूसरी तिमाही में महिलाओं को इस किस्म का दर्द भी हो सकता है, जो कि पीठ के निचले हिस्से में होता है। यह दर्द पेल्विक एरिया के आसपास महसूस होता है, यह दर्द चुभन जैसा महसूस होता है। इस दर्द में जांघें भी प्रभावित होती हैं। अगर किसी वजह से यह दर्द लंबे समय तक टिका रहे, तो महिला को चाहिए कि वे डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में शरीर के कौन-से हिस्सों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में पीठ दर्द से कैसे छुटकारा पाएं

  • प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में पीठ दर्द होने पर उन्हें अपने पोस्चर का ध्यान रखना चाहिए। सही पोस्चर में उठना-बैठना और चलना-फिरना जरूरी है।
  • प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में पीठ दर्द से बचने के लिए सही जूते पहनने चाहिए। कई बार हाई हील पहनने के कारण भी पीठ में दर्द की समस्या हो जाती है।
  • दूसरी तिमाही में पीठ दर्द होने पर ज्यादा झुकने से बचें। कोई भारी सामान भी न उठाएं। इससे दर्द और बढ़ सकता है।
  • दूसरी तिमाही में पीठ दर्द से राहत पाने के लिए समय-समय पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे भी दर्द से आराम मिलता है।
All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में आपको भी रहती है दस्त की समस्या? जानें यह कितना गंभीर हो सकता है

Disclaimer