Causes of Stomach Tightening During Pregnancy : गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में विभिन्न प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन हार्मोनल बदलावों के कारण पैरों में सूजन, दर्द, शरीर में ऐंठन और पेट का टाइट महसूस होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाली बाकि परेशानियां, तो ठीक हैं लेकिन पेट का लंबे समय तक टाइट महसूस होना परेशानी का कारण बन सकता है। पेट का टाइट महसूस होना पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए ज्यादा चिंता का कारण बनता है। आखिरकार गर्भावस्था में पेट के टाइट महसूस होने के कारण क्या हैं?
आइए जानते हैं इसके बारे में एलांटिस हेल्थकेयर दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर, इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनन गुप्ता (Dr. Mannan Gupta, Obstetrician, Gynecologist and Infertility Specialist, New delhi) से।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?
प्रेगनेंसी में पेट के टाइट महसूस होने के कारण- Causes of stomach tightening in Pregnancy
डॉ. मनन गुप्ता का कहना है कि महिलाओं को गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में पेट टाइट महसूस होने की परेशानी होती है। यह परेशानी शरीर के सामान्य विकास और बच्चे की वृद्धि का हिस्सा होता है। गर्भावस्था में पेट के टाइट महसूस होना इस बात का भी संकेत देता है कि शारीरिक तौर पर महिलाओं को आराम करने की जरूरत है। इसके अलावा पेट टाइट होने के मुख्य कारण नीचे बताए गए हैं :
1. ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन- Braxton Hicks Contractions in Pregnancy
गर्भावस्था की दूसरी और तीसरे तिमाही में पेट का टाइट महसूस होना ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन कहलाता है। यह एक प्रकार का झूठा लेबर पेन होता है। इस स्थिति में महिलाओं को कुछ देर के लिए पेट अतिरिक्त सख्त महसूस होता है, फिर अपने आप ठीक हो जाता है। ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन का होना संकेत देता है कि अब प्रसव की तैयारी करने का समय आ चुका है।
2. पाचन तंत्रिका के कारण- Stomach Issue During Pregnancy
गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण पाचन तंत्रिका धीमे काम करती है। इससे महिलाओं के शरीर को पचाने में अतिरिक्त मेहनत लगती है। इससे पेट में गैस, कब्ज और सूजन हो सकती है। इन कारणों से भी पेट के टाइट महसूस होने की परेशानी हो सकती है। गर्भावस्था में पाचन तंत्रिका को स्वस्थ रखने के लिए नींबू पानी, डॉक्टर द्वारा सुझाई गई गैस की दवाएं और नारियल पानी का सेवन करें।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में होने वाले ये 3 इंफेक्शन बन सकते हैं प्रीमैच्योर लेबर का कारण, यूं करें बचाव
3. गर्भाशय का फैलना - Uterus Expansion
गर्भ में जैसे-जैसे बच्चे का वजन और आकार बढ़ता है। वैसे-वैसे गर्भाशय की दीवारें भी फैलती हैं। इससे पेट की मांसपेशियां और त्वचा खिंचती हैं, जिससे महिलाओं को पेट में टाइटनेस महसूस हो सकती है।
4. बच्चे का पोजीशन बदलना
तीसरी तिमाही में जब बच्चा बड़ा हो जाता है, तो गर्भ के अंदर घूमता है। गर्भस्थ शिशु द्वारा बार-बार घूमने और पोजीशन बदलने से भी पेट सख्त और टाइट महसूस हो सकता है। इससे बचाव के लिए तीसरी तिमाही में शरीर को पर्याप्त आराम देने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में रोजाना ट्रैवल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए इसका जवाब
5. शारीरिक थकान
गर्भावस्था के दौरान लंबे समय तक खड़े रहने, शारीरिक थकान, एक जगह पर लगातार बैठकर काम करने, नींद की कमी और जंक फूड का सेवन करने से भी पेट टाइट महसूस हो सकता है। गर्भावस्था में मानसिक तनाव के कारण भी पेट टाइट होता है।
इन सबके अलावा गर्भावस्था मे पानी कम पीने, लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखने और गलत खानपान को अपनाने से भी पेट टाइट महसूस होने की परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर
क्या करें जब प्रेग्नेंसी में पेट टाइट लगे? - What to do when Stomach feels tight during pregnancy
गर्भावस्था के दौरान अगर पेट के टाइट होने की समस्या लगातार बनी रहती है, तो महिलाएं नीचे बताए गए उपायों को अपना सकती हैं।
- शरीर को आराम दें : बाईं करवट लेकर सोएं, ताकि शरीर को पर्याप्त आराम मिल सके।
- वॉक करें : गर्भावस्था में हल्की वॉक करने से गैस और मरोड़ में आराम मिलता है।
- गहरी सांस लें : तीसरी तिमाही में पेट टाइट होने की परेशानी में गहरी सांस लें।
- पानी पिएं : प्रेग्नेंसी में रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पिएं। कई बार डिहाइड्रेशन के कारण भी पेट टाइट होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी में पेट टाइट महसूस होना एक सामान्य बात है। यह मुख्य रूप से बच्चे के विकास, गर्भाशय की दीवारों के फैलने के कारण होती है। लेकिन पेट टाइट के साथ आपको किसी प्रकार का दर्द, ब्लीडिंग की परेशानी होती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात जरूर करें।
FAQ
प्रेगनेंसी में अगर पेट टाइट हो जाए तो क्या करें?
गर्भावस्था में पेट टाइट की परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है, तो शरीर को पर्याप्त आराम दें। खानपान में हल्की और सुपाच्य खाद्य पदार्थों को शामिल करें।प्रेग्नेंसी में पेट टाइट होने पर घबराने की जरूरत है?
गर्भावस्था के दौरान पेट का टाइट महसूस होना एक बहुत ही सामान्य बात है। इस दौरान गर्भाशय का आकार बढ़ता है, जिससे पेट टाइट महसूस होता है। हालांकि इस दौरान दर्द, ब्लीडिंग या कोई अन्य असुविधा होती है, तो यह एक खतरनाक स्थिति हो सकती है।प्रेगनेंसी में पेट टाइट महसूस होने पर क्या करें?
गर्भावस्था में पेट टाइट महसूस होने पर हल्का गुनगुना पानी पिएं। साथ ही, थोड़ी वॉक और हल्की एक्सरसाइज जरूर करें।