Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी में हो रहे बैक पेन को लेकर न करें लापरवाही, जानें कब होना है अलर्ट

Back Pain During Pregnancy: अगर प्रेग्नेंसी में पीठ दर्द के साथ-साथ, ब्लीडिंग, बुखार और अन्य समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप डॉक्टर के पास तुरंत पहुंचे।

Is Back Pain Normal During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पीठ दर्द होना सामान्य समस्या बन जाती है। असल में, जैसे-जैसे गर्भ में पल रहे शिशु का भार बढ़ता जाता है, इसका दबाव पीठ के निचले हिस्से पर बनने लगता है। इसी वजह से महिलाओं में पीठ दर्द बढ़ जाता है। इस तरह के दर्द को अक्सर महिलाएं हल्के में लेती हैं। इसलिए, इस संबंध में डॉक्टर के पास भी नहीं जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को पीठ के दर्द को हमेशा हल्के में नहीं लेना चाहिए। कभी-कभी यह खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बैक पेन को लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं को कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए? इस संबंध में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

प्रेग्नेंसी में बैक पेन को लेकर कब हो जाएं अलर्ट?- When To Worry About Back Pain During Pregnancy

back pain during pregnancy 1 (7)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। फिर चाहे, वह पीठ दर्द ही क्यों न हो। विशेषज्ञों की मानें, तो अगर महिला को लगातार बैक पेन हो रहा है और दर्द बहुत तीव्र है, तो इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। हालांकि, इसके साथ नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए, जैसे बैक पेन के साथ-साथ बुखार, वजाइनल ब्लीडिंग, क्रैंपिंग और पेशाब करने के दौरान जलन हो रही है, तो इसका मतलब है कि अब आपको डॉक्टर क पास जाने में देरी नहीं करनी चाहिए। ये सभी संकेत बता रहे हैं कि आपकी हेल्थ कंडीशन सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में अक्सर रहता है पीठ दर्द, तो जानें राहत पाने के लिए क्या करें?

प्रेग्नेंसी में बैक पेन किन समस्याओं का संकेत हो सकता है?- What Causes Back Pain In Females During Pregnancy

प्रीटर्म लेबरः अगर महिल की प्रेग्नेंसी 36 सप्ताह से ज्यादा है और उन्हें रह-रहकर बैक पेन हो रहा है, तो यह डिलीवरी के पहले वाला दर्द हो सकता है। इसे प्रीटर्म लेबर कहा जाता है। इस स्थिति में महिला को ब्लीडिंग और पेट के निचले हिस्से में भी दर्द हो सकता है।

यूरिन इंफेक्शनः प्रेग्नेंसी में हो रहा बैक पेन कई बार यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का लक्षण भी हो सकता है। हालांकि, इस स्थिति में सिर्फ बैक पेन नहीं होता है और ऐसा गंभीर मामलों में ही देखने को मिलता है। यूरिन इंफेक्शन होने पर महिला को पेशाब करने में दिक्कत हो सकती है और वजाइनल डिस्चार्ज भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की शुरुआत में क्या आपको भी परेशान कर रहा है कमर दर्द? डॉक्टर से जानें इससे राहत के उपाय

प्रेग्नेंसी में बैक पेन होने पर आप क्या करें?- What To Do When You Have Back Pain In Pregnancy

  1. इसका जिक्र हमने पहले ही किया है कि प्रेग्नेंसी में गंभीर रूप से बैक पेन हो, तो डॉक्टर के पास जाएं।
  2. इसके अलावा, अपने उठने-बैठने के मूवमेंट पर ध्यान दें। सही पोस्चर से पीठ दर्द को कम किया जा सकता है।
  3. कोशिश करें कि इन दिनों गुनगुने पानी से शॉवर लें। इससे दर्द में आराम मिलता है।
  4. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सोने में काफी दिक्कतें आती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि महिलाएं सोने के लिए तकिए का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  5. अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो बहुत सावधानीपूर्वक ऐसा करें। अगर एक्सरसाइज करते हुए दिक्कतें बढ़ रही हैं, तो वर्कआउट करने से बचें।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान बैक पेन होना कोई नई समस्या नहीं है। इन दिनों महिला के शरीर में तरह-तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं और गर्भ में शिशु का भार बढ़ता जाता है। ऐसे में महिला के लिए असहजताएं भी बढ़ती जाती हैं। नतीजतन, पीठ दर्द भी होने लगता है। हालांकि, यह कंडीशन चिंताजनक नहीं होती है, फिर भी पीठ दर्द के साथ-साथ नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर गौर करें। जब लगे कि तकलीफ बढ़ गई है, तो डॉक्टर के पास जाने में लापरवाही न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में नींद की कमी से सिरदर्द हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2025 13:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 26, 2025 13:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content