Doctor Verified

ये अनजाने संकेत दिखे तो समझ जाएं शुरू होने वाला है लेबर पेन, कर लें पूरी तैयारी

Signs Of Labour In Hindi: क्या आप जानते हैं लेबर पेन शुरू होने के कुछ समय पहले हड्डियां फ्लेक्सिबल हो जाती हैं, वजाइनल डिस्चार्ज होने लगता है। ऐसे ही कई अन्य संकेत भी नजर आते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये अनजाने संकेत दिखे तो समझ जाएं शुरू होने वाला है लेबर पेन, कर लें पूरी तैयारी


Signs Of Labour In Hindi: प्रेग्नेंसी के सफर में कई तरह के उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। कभी महिला को शारीरिक समस्या होती है, तो कभी मानसिक परेशानी। वहीं, जैसे-जैसे महीना चढ़ता जाता है, महिला डिलीवरी को लेकर भी काफी डरी हुई रहती है। खासकर, जो महिलाएं पहली बार मां बन रही हैं, उनके लिए यह जर्नी ज्यादा चैलेंजिंग होती है। उनके मन में कई तरह के सवाल होते हैं कि आखिर उन्हें कब और कैसे पता चलेगा कि वे डिलीवरी के लिए तैयार हैं? कई बार, देखने में आता है कि महिलाओं को लेबर पेन का अहसास नहीं होता है। ऐसे में अस्पताल पहुंचते हुए काफी देर हो जाती है। ऐसी कंडीशन काफी रिस्की और जानलेवा भी हो सकती है। इस तरह की स्थिति किसी भी गर्भवती महिला के साथ न हो, इसके लिए आवश्यक है कि उन्हें पता हो कि लेबर पेन कब शुरू होने वाला है? आपको बता दें कि महिलाओं का शरीर लेबर पेन शुरू होने से पहले ही कुछ संकेत देने लगता है। इन संकेतों से कई महिलाएं अनजान हैं। इस लेख में हम आपको उन्हीं अनजाने संकेतों (Labour Pain Ke Lakshan) के बारे में बता रहे हैं ताकि आप भी लेबर के लिए तुरंत तैयार हो सकें और एक हृष्ट-पुष्ट बच्चे को जन्म दे सकें। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

लेबर पेन से पहले दिखने वाले अनजाने संकेत- Uncommon Signs Of Labour

Uncommon Signs Of Labour

बहुत ज्यादा थकान होना

प्रेग्नेंट महिला के मन में यह सवाल होता है कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि लेबर पेन शुरू हो गया है? सबसे पहले आपको बता दें प्रेग्नेंसी के पूरे नौ महिला थकान और कमजोरी महसूस करती हैं। इसके पीछे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास और शरीर में हो रहे हार्मोनल परिवर्तन जिम्मेदार होते हैं। लेकिन, लेबर पेन शुरू होने के कुछ समय पहले ही महिला बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगती है। उन्हें लगता है कि वह पूरी तरह एक्जॉस्टेड हो चुकी हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि शरीर अब डिलीवरी के लिए खुद को तैयार कर रहा होता है।

इसे भी पढ़ें: Labour Pain in Hindi: लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) के क्या लक्षण होते हैं? जानें इसे कम करने के तरीके

वजाइनल डिस्चार्ज

डिलीवरी से कितने दिन पहले लेबर पेन शुरू होता है? ध्यान रखें डिलीवरी के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जाते हैं, महिला के शरीर में कुछ नए बदलाव भी होने लगते हैं। इन्हीं में से एक है, वजाइनल डिस्चार्ज। दरसअल, सर्विक्स डिलीवरी के लिए खुद को तैयार करती है। ऐसे में कई बार योनि से डिस्चार्ज हो सकता है। यह डिस्चार्ज पिंक या म्यूकस जैसा नजर आ सकता है।

ज्वाइंट फ्लेक्सिबिलिटी का बढ़ना

जहां तक इस सवाल की बात की है कि ऐसे कौन से संकेत हैं जो बताते हैं कि आपकी डिलीवरी करीब है? इस संबंध में डॉक्टर का कहना है कि आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि डिलीवरी के नजदीक आते ही महिलाओं के शरीर की हड्डियां भी लचीली हो जाती हैं। विशेषकर, जोड़ों की हड्डियां फ्लेक्सिबल हो जाती हैं। वास्तव में, डिलवरी नजदीक आने के कारण शरीर रिलैक्सिन नाम का हार्मोन रिलीज करता है। यह हार्मोन पेल्विस ज्वाइंट्स और लिगामेंट्स को रिलैक्स करता है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु के लिए जगह को एक्सपैंड करता है, ताकि बच्चा जल्द से जल्द प्रसूती के लिए तैयार हो जाए। यहां तक किशरीर के कई अन्य जोड़ों में भी फ्लेक्सिबिलिटी नोटिस की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Labor Symptoms: ड‍िलीवरी का समय पास आने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत

पीठ में दर्द होना

Uncommon Signs Of Labour

जब बॉडी लेबर पेन के लिए तैयार हो जाती है, तो अक्सर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द शुरू हो जाता है। यह दर्द कभी बहुत तीव्र होता है, तो कभी-कभी दर्द पूरी तरह खत्म भी हो जाता है। इसी तरह, महिला को लेबर पेन शुरू होने से कुछ समय पहले पीठ का दर्द भी होने लगता है। यह दर्द आता-जाता है। अगर आपको वजाइनल डिस्चार्ज के साथ-साथ पीठ दर्द भी हो, तो समझ जाएं कि आपकी बॉडी अब जल्द डिलीवरी के लिए तैयार होने वाली है।

डायरिया होना

यह आपको अजीब लग सकता है कि लेबर पेन होने कुछ समय पहले डायरिया की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, रिलैक्सिन नाम को जो हार्मोन रिलीज होता है, वह कुछ समय के लिए बाउल मूवमेंट को प्रभावित कर सकता है। विशेषकर, लेबर पेन होने के कुछ समय पहले डायरिया की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसा अक्सर डिलीवरी के कुछ समय पहले देखने को मिलता है।

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि जैसे-जैसे डिलीवरी के दिन नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। अगर आप ऐसी महिलाओं में हैं, जिनकी डिलीवरी होने वाली है, तो उक्त संकेतों की अनदेखी न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में बाईं तरफ सोने से मिलते हैं ये 3 फायदे, एक्सपर्ट से जानें क्यों है जरूरी?

Disclaimer