Does Having Sex Induce Labour Doctor Tells In Hindi: गर्भावस्था के दौरान महिलाएं यौन संबंध बनाने से बचनती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादातर महिलाओं के मन में यही डर रहता है कि कहीं यौन संबंध बनाने के कारण गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान न हो जाए। जबकि, विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था में सुरक्षित तरीके से शारीरिक संबंध स्थापित करने से कोई नुकसान नहीं होता है। इसके उलट, गर्भावस्था में शारीरिक संबंध बनाने के कुछ फायदे होते हैं। जैसे कमर दर्द कम होता है और मूड एन्हैंस होता है। बहरहाल, कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या नौवें महीने में सेक्स करने से लेबर पेन शुरू हो सकता है? इस बारे में नई दिल्ली स्थित शांता फर्टिलिटी सेंटर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा सिंह का क्या कहना है, आइए जानते हैं।
क्या प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में सेक्स करने से लेबर पेन हो सकता है?- Does Having Sex Induce Labour Doctor Tells In Hindi
किसी भी महिला को गर्भावस्था के आखिरी दिनों में यौन संबंध तभी बनाना चाहिए जब महिला इसके लिए मेंटली तैयार है। अगर उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या दिक्कत है, तो उन्हें सेक्स नहीं करना चाहिए। यह उनकी हेल्थ के लिए सही नहीं है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई गर्भावस्था के अखिरी दिनों में सेक्स करने से लेबर पेन शुरू हो सकता है? इस बारे में डॉ. अनुभा सिंह का कहना है, "यह नहीं कहा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में यौन संबंध बनाने के कारण लेबर पेन शुरू हो सकता है। असल में, इस संबंध में अब तक पर्याप्त एविडेंस मौजूद नहीं है। इसके बावजूद, गर्भावस्था के आखिरी दिनों में यौन संबंध बनाने को सुरक्षित माना जा सकता है। लेकिन, गर्भवती महिला के लिए जरूरी है कि वह एक बार इस संबंध में डॉक्टर से जानकारी ले लें। कोई दिक्कत हो, तो यौन संबंध बनाने से बचें।"
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों में सावधानी जरूरी, जानें गर्भावस्था के 41वें हफ्ते में कैसे करें जच्चा-बच्चा दोनों
गर्भावस्था के आखिरी दिनों में यौन संबंध बनाने से क्या होता है?
कॉन्ट्रैक्शनः गर्भावस्था के आखिरी दिनों में यौन संबंध बनाने से कॉन्ट्रैक्शन यानी संकुचन बढ़ सकता है। कुछ लोग इसे लेबर पेन से जोड़कर देखते हैं। मगर विशेषज्ञों की सलाह है कि इसे लेबर पेन से जोड़कर देखना नहीं चाहिए। वैसे भी नौवें महीने के बाद डिलीवरी के लिए लेबर पेन कभी भी शुरू हो सकता है।
ऑक्सीटोसिन का रिलीज होनाः यौन संबंध बनाने के कारण ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। इस हार्मोन की वजह से गर्भाशय में संकुचन आ सकता है। लेकिन, इसे भी सीधे तौर पर लेबर पेन से जोड़कर देखना सही नहीं माना जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में सेक्स करना सेफ होता है या नहीं? डॉक्टर से जानें
क्या गर्भावस्था के आखिरी दिनों में यौन संबंध बनाना सुरक्षित है?
जैसा कि हम पहले ही जिक्र कर चुके हैं कि गर्भावस्था के आखिरी दिनों में यौन संबंध बनाना सुरक्षित होता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि यौन संबंध बनाने के लिए शिशु को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। शिशु एमनियोटिक फ्लूइड के अंदर होता है। यह फ्लूइड शिशु पूरी तरह सुरक्षा करती है। लेकिन, अगर किसी महिला को प्लेसेंट प्रीविया जैसी कोई दिक्कत है, तो उन्हें सेक्स करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी अन्य समस्या से महिला जूझ रही है, तो भी उन्हें शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version