Doctor Verified

नॉर्मल से ज्यादा देर तक लेबर पेन होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Causes of Prolonged Labour in Hindi: डिलीवरी के समय कुछ महिलाओं में लेबर पेन लंबे समय तक चलता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके पीछे के कुछ कारणों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
नॉर्मल से ज्यादा देर तक लेबर पेन होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


Causes of Prolonged Labour in Hindi: डिलीवरी होने से पहले महिलाओं को लेबर पेन से होकर गुजरना पड़ता है। डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सी- सेक्शन महिलाओं को लेबर पेन का सामना करना ही पड़ता है। कुछ महिलाओं को प्रसव से कुछ घंटों पहले लेबर पेन शुरु होता है तो वहीं, कुछ महिलाओं को 2 से 3 दिन पहले ही संकुचन शुरु हो सकता है।
कुछ महिलाओं में लेबर पेन सामान्य से ज्यादा देर तक चलता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह महिलाओं की स्थिति पर निर्भर कर सकता है। जरूरी नहीं कि ऐसा सभी महिलाओं के साथ हो। आइये गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. तनुश्री पांडेय पाडगाओनकर से जानते हैं इसके पीछे के कुछ कारणों के बारे में।

बच्चे का साइज बड़ा होना

नॉर्मल से ज्यादा देर तक लेबर पेन होने के पीछे कई बार बेबे का साइज बड़ा होना भी जिम्मेदार माना जाता है। दरअसल, अगर गर्भ में पल रहे बच्चे का आकार अगर बड़ा हो तो ऐसे में लेबर पेन ज्यादा समय तक हो सकता है। वहीं, अगर बच्चे का सिर बड़ा हो तो कुछ मामलों मे सीजेरियन डिलीवरी करनी की भी सलाह दी जा सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanushree Pandey Padgaonkar (@gynae_guru)

बच्चे का सिर नीचे नहीं आना

कुछ मामलों में गर्भ में पल रहे बच्चे का सिर डिलीवरी के समय पर एक बार में नीचे नहीं आता है। जिसके चलते डॉक्टर्स को डिलीवरी में अधिक समय लगता है और महिला को लेबर पेन का सामना सामान्य से ज्यादा करना पड़ सकता है।

बच्चे के आस-पास गर्भनाल कॉर्ड होना

गर्भनाल एक प्रकार की ट्यूब होती है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान आपको बच्चे से जोड़ने का काम करती है। अगर बच्चे के आस-पास के हिस्से में गर्भनाल है या फिर संकुचन इतना मजबूत नहीं है तो ऐसे में लेबर पेन लंबे समय तक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या प्लेसेंटा प्रीविया में नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है? जानें डॉक्टर से

लेबर पेन को कम करने के तरीके

  • लेबर पेन को को कम करने के लिए डॉक्टर सी-सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी की सलाह देते हैं।
  • इसके लिए कुछ दवाएं या ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है।
  • कई बार दर्द कम करने के लिए ऑक्सीटेसिन का भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • ऐसे में कुछ महिलाओं को आर्टिफिशियल रप्चर भी दिया जाता है। 

Read Next

क्या प्लेसेंटा प्रीविया में नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version