वजाइनल डिस्चार्ज (White Discharge), को व्हाइट डिस्चार्ज या योनि स्राव के नाम से भी जाना जाता है। वजाइनल डिस्चार्ज, महिला प्रजनन प्रणाली का एक हिस्सा है। यह समस्या हर महिला को होती है, जिसमें उनके योनि से सफेद रंग का लिक्विड पदार्थ निकलता है। सामान्य वजाइनल डिस्चार्ज में आपके योनि से पानी जैसा पदार्थ, यानी डेड सेल्स और बैक्टीरिया का मिश्रण निकलता है। कुछ महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या ज्यादा होती है तो कुछ महिलाओं में बहुत कम। लेकिन हर महिला का ये सवाल जरूर होता है कि व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या नहीं, या कितनी मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है, या फिर महिलाओं को कब व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को लेकर परेशान होना चाहिए? अगर आपके मन में भी इसी तरह के सवाल हैं तो आइए, दिल्ली के एंजल अगस्त्य अस्पताल की इनफर्टिलिटी एवं नॉर्मल डिलीवरी स्पेशलिस्ट डॉ. कल्पना अग्रवाल से जानते हैं कि क्या वजाइनल डिस्चार्ज सामान्य है और इसे लेकर कब परेशान होना चाहिए?
क्या वजाइनल डिस्चार्ज नॉर्मल है?
हर महिला को वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या होती है। लेकिन सभी महिलाओं के लिए ये गंभीर नहीं होती है, बल्कि वेजाइना में इस व्हाइट डिस्चार्ज का होना आपके योनि स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। व्हाइट डिस्चार्ज योनि को साफ और नम रखता है, जिससे इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। डॉ. कल्पना अग्रवाल के अनुसार, "हर वजाइनल डिस्चार्ज इन्फेक्टिव यानी बिमारी नहीं होती है या गंभीर बीमारी का लक्षण नहीं होता है। ये मानना की जिन-जिन महिलाओं को वजाइनल डिस्चार्ज होता है, वो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरा और हानिकारक होता है। लोगों का ये मानना ही वजाइनल डिस्चार्ज के कारण महिलाओं की हड्डियां गलने की समस्या हो सकती है या फिर हाथ पैरों में दर्द का कारण व्हाइट डिस्चार्ज है, एक गलत धारणा है। सभी महिलाओं के वजाइना में सामान्य डिस्चार्ज बनता है, ताकि उनकी योनि में हल्का गीलापन रहे, जो सभी महिलाओं के वजाइनाल स्वास्थ्य को मेनटेन करने के लिए बहुत जरूरी होता है।"
इसे भी पढ़ें: Vaginal Hygiene: महिलाएं प्राइवेट पार्ट (वजाइना) की हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं 4 आसान टिप्स
किस तरह का व्हाइट डिस्चार्ज समस्या है?
डॉ. कल्पना अग्रवाल की माने तो, "व्हाइट डिस्चार्ज से बदबू आना, महिलाओं को प्राइवेट पार्ट में सफेद डिस्चार्ज के साथ खुजली होने की समस्या होना, प्राइवेट पार्ट में वजाइनल डिस्चार्ज के कारण छोटे-छोटे दाने होना या फिर पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान तकलीफ होना व्हाइट डिस्चार्ज के कारण समस्या होने का संकेत है।" डॉक्टर कल्पना अग्रवाल के अनुसार अगर आपको वजाइनल डिस्चार्ज के साथ इनमें से कोई भी समस्या नजर आए तो इसे नजरअंदाज करना आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए ये समस्याएं होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। नहीं तो लॉन्ग टर्म में इस समस्या के कई कॉम्प्लिकेशन्स भी होते हैं और यह महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण भी बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: सफेद पानी की समस्या से हैं परेशान तो ट्राई करें एप्पल साइडर विनेगर से बनी ये ड्रिंक
व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं के यानि स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए, वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या आम है, जब तक आपको डॉक्टर के बताए लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।
View this post on Instagram
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version