What Should I Eat To Stop White Discharge: व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या महिलाओं में होने वाली आम समस्या है। इस समस्या को लिकोरिया के नाम से भी जाना जाता है। व्हाइट डिस्चार्ज होने से वजाइना से बदबू आना, कमजोरी, चक्कर आना या जी मिचलाने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अगर यह समस्या बढ़ जाती है, तो इससे वजाइना में जलन, सूजन या दर्द भी हो सकता है। अगर आप लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव अपनाते हैं, तो इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है। ऐसे में डेली डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने से आपको व्हाइट डिस्चार्ज से राहत मिल सकती है। व्हाइट डिस्चार्ज होने पर क्या खाना चाहिए? इस बारे में जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इन फूड्स के बारे में।
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें- Foods To Control White Discharge
दही या छाछ- Curd or Buttermilk
व्हाइट डिस्चार्ज कंट्रोल करने के लिए दही और छाछ डाइट में जरूर शामिल करें। दही और छाछ में गुड़ बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया वजाइना का फ्लोरा मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से आपका डिस्चार्ज कंट्रोल होगा और वजाइना से स्मेल आना भी कम होगी।
आंवला जूस या पाउडर- Amla Juice
वजाइनल हेल्थ के लिए आंवला भी फायदेमंद माना जाता है। इसे आप जूस या पाउडर के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने और इन्फेक्शन कम करने में मदद करेगा। विटामिन सी वजाइना में गुड़ बैक्टीरिया मेंटेन रखने में भी मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा होने पर क्या करें? एक्सपर्ट से जानें कारण और इलाज
चावल का पानी- Rice Water
व्हाइट डिस्चार्ज कंट्रोल करने के लिए चावल का पानी भी फायदेमंद होता है। इसमें स्टार्च मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। स्टार्च होने से वजाइना में व्हाइट डिस्चार्ज भी कंट्रोल रहता है। इसे आप कभी भी पी सकते हैं। इसके अलावा खाना बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन बातों का भी रखें ख्याल
- व्हाइट डिस्चार्ज कंट्रोल करने के लिए आपको एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल दवाओं को डाइट में शामिल करना जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें कि आप एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन नहीं करें।
- अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करें। रात को भिगोकर रखें गए अंजीर को रोज सुबह खाएं। इससे लिकोरिया की समस्या काफी कंट्रोल होगी।
- लिकोरिया कंट्रोल करने के लिए केला और दूध भी डाइट में शामिल करें। आप दूध में घी और केला डालकर इसका शेक बनाकर पी सकती हैं। इससे आपकी समस्या काफी ज्यादा कंट्रोल होगी।
इसे भी पढ़ें- व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, मिलेगी जल्दी राहत
- अपने लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। क्योंकि इसकी मदद से आप इस समस्या को कंट्रोल कर सकती हैं। इसके साथ ही वॉक और मेडिटेशन की आदत भी जरूर बनाएं।
- ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। क्योंकि इससे बॉडी से टॉक्सिन बाहर आते हैं। साथ ही, वजाइनल हेल्थ को भी फायदा होता है।
- इन डाइट टिप्स को फॉलो करने से आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही डॉक्टर से बात करके इलाज करना बहुत जरूरी है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version