अक्सर महिलाओं को योनि से सफेद पानी आने की समस्या से गुजरना पड़ता है। इसे व्हाइट डिस्चार्ज, श्वेत प्रदर और ल्यूकोरिया के नाम से भी जाना जाता है। यह समस्या महिलाओं में खराब खानपान तथा निजी अंगों की ठीक तरह से सफाई ना रखने या यौन मार्ग में संक्रमण के कारण हो सकती है। वैसे तो महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है। लेकिन, अगर बहुत अधिक मात्रा में सफेद पानी आने लगे तप यह योनि या गर्भाशय से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। यह समस्या आमतौर पीरियड्स के पहले या बाद में होती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को आए दिन इस समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या बढ़ जाए, तो इससे महिला को कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। कई बार इसके कारण पेट और कमर में भी तेज दर्द होने लगता है। अक्सर महिलाऐं इस समस्या को कम करने के लिए दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन, आप कुछ घरेलू उपायों से भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के घरलू उपायों के बारे में (Home Remedies For Vaginal Discharge In Hindi) -
व्हाइट डिस्चार्ज के कारण - Causes Of Vaginal Discharge In Hindi
- योनि की ठीक तरह से साफ-सफाई ना करना
- यूरिन इंफेक्शन
- बार-बार अबॉर्शन
- पोषण की कमी
- डायबिटीज
- तनाव
- पीरियड्स
इसे भी पढ़ें: रात में दूध में लौंग डालकर पिएं महिलाएं, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
व्हाइट डिस्चार्ज के घरेलू उपाय - Home Remedies For Vaginal Discharge In Hindi
अमरुद के पत्ते - Guava Leaves For Vaginal Discharge
अमरुद का फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अमरुद की पत्ते भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरुद के पत्तों का सेवन करने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट होते हैं, जो व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम कर सकते हैं। अगर आप व्हाइट डिस्चार्ज और योनि में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो अमरुद के पत्तों को पानी में उबालें। इसके बाद इसे ठंडा करके पिएं। दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन करें, व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में लाभ होगा।
धनिया बीज -Coriander Seeds For Vaginal Discharge
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में धनिया के बीजों का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके बीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप सफेद पानी की समस्या से परेशान हैं तो 10 ग्राम धनिया के बीजों को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे छान लाएं और पानी पी लें। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर होगी।
आंवला - Gooseberry For Vaginal Discharge
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या के इलाज के लिए आंवले का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए दो चम्मच आंवले के पाउडर को दो चम्मच शहद में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे दिन में 2-3 बार खाएं। इसके अलावा आप एक गिलास पानी में एक चम्मच आंवले का पाउडर डालकर उबाल सकते हैं। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर अलग रख लें। इस पानी को पीने से आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में बहुत जल्दी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: मेंस्ट्रुअल कप को साफ करते समय न करें ये गलतिया, बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा
मेथी दाना - Fenugreek Seeds For Vaginal Discharge
वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या को खत्म करने के लिए मेथी का दाना भी बहुत लाभकारी होता है। इसके लिए एक बर्तन में एक लीटर पानी लें और इसमें 3 चम्मच मेथी के दाने डालकर, लगभग 20 मिनट तक उबालें। जब पानी लगभग आधा रह जाए तो इसे छानकर रख लें। इस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 2-3 बार पिएं। इस पानी का सेवन करने से वजाइना का पीएच लेवल संतुलित करने में मदद मिलती है।
एप्पल साइडर विनेगर - Apple Cider Vinegar For Vaginal Discharge
व्हाइट वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या में एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके का इस्तेमाल भी काफी लाभकारी होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। ऐसा करने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
अधिकतर महिलाऐं व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, अगर यह समस्या बढ़ जाए तो इससे काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में, कुछ घरेलू उपायों से आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।