बदलते मौसम में हम सभी को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में सबसे आम सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्याएं हैं। बदलते मौसम में अधिकतर लोग खांसी से परेशान रहते हैं। साथ ही, ठंड की वजह से गले में खराश भी होने लगती है। कई बार रात में खांसी की समस्या बढ़ जाती है। फिर कई लोगों को रात में नींद के दौरान भी खांसी होने लगती है। इसकी वजह से नींद खराब होती है और दिक्कत भी बढ़ जाती है। अगर आप भी रात में खांसी से परेशान हैं, तो इन उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे आपको बेहद राहत मिलेगी। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
1. सोने से पहले स्टीम लें
अगर आप खांसी या जुकाम से परेशान हैं, तो आपको सोने से पहले स्टीम जरूर लेना चाहिए। इससे रात को सोने के दौरान खांसी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही, आपको नींद भी अच्छी आएगी। इसलिए इस मौसम में रात को स्टीम लेकर सोएं।
2. अदरक का सेवन करें
रात में सोते समय तेज खांसी होने लगती है, तो आप सोने से पहले अदरक का सेवन जरूर करें। अदरक सूखी या बलगम वाली खांसी को कम करने में कारगर होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो वायरल को दूर करने में मदद करते हैं। अदरक शरीर की थकान और दर्द को भी दूर करने में मदद करता है। आप सोते समय अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं या फिर इसका रस पी सकते हैं।
3. शहद का सेवन करें
सोने से पहले आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप सोते समय रात को शहद चाट लेते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आप चाहें तो शहद को अदरक के रस में मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे बलगम कम बनेगा और जुकाम भी दूर होगा।
इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए पिएं लौंग और अदरक की चाय, तेजी से कम होगा वजन
4. ग्रीन टी पी लें
अगर आप सर्दी-जुकाम या खांसी से रात के समय ज्यादा परेशान रहते हैं, तो आप सोते समय ग्रीन टी पी सकते हैं। आप सोते समय गर्म ग्रीन टी पिएं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी पीने से बार-बार आने वाली खांसी भी रुक जाती है।
5. पानी से गरारे करके सोएं
अगर इस मौसम में आपको रात में खांसी होने लगती है, तो आप सोते समय नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं। इससे गले की खराश में भी आराम मिलता है। नमक के पानी से गरारे करने पर श्वसन प्रणाली में जमे कणों को बाहर निकलने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- अदरक दालचीनी और शहद एक साथ खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका
6. सोने से पहले सांस लें
सांस लेने से भी खांसी और जुकाम में काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप सोने से पहले बिस्तर पर ही कोई प्राणायाम कर सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ सांस ले और छोड़ सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।