बालों में जुएं और खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार 5 घरेलू उपाय

सिर के जुएं को खत्म करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों में जुएं और खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार 5 घरेलू उपाय

Home Remedies for Head Lice: मॉनसून में बालों में नमी की वजह से काफी ज्यादा जुएं होने लगते हैं। ऐसे में इस सीजन में बालों की एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। इसके अलावा बालों में गंदगी की वजह से भी जुएं हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने बालों की अच्छे से सफाई की जरूरत होती है। अगर आप जुएं से राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आज हम इस लेख में बालों से जुएं हटाने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। 

बालों से जुएं हटाने के उपाय

1. ऑलिव ऑयल - Olive Oil 

बालों से जुएं हटाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह जुएं को मारने में काफी प्रभावी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए जैतून के तेल के साथ सौंफ का तेल मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इससे जुएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। बालों में जैतूल तेल लगाने के लिए आप किसी भी मार्केट या ऑनलाइन शॉप से आसानी से खरीद सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - मॉनसून में बढ़ सकती है जुएं की समस्या, इन होममेड मास्क से पाएं राहत

2. नारियल तेल - Coconut Oil 

जुएं हटाने के लिए नारियल तेल काफी प्रभावी हो सकता है। यह काफी प्रभावी होता है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए इसमें कुछ नीम की पत्तियां डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद नारियल तेल से अपने बालों की मालिश करेँ। इससे जुएं को जड़ से खत्म किया जा सकता है। 

3. टी ट्री ऑयल - Tea Tree Oil

टी ट्री ऑयल रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। सिर के जुएं को मारने के लिए टी ट्री ऑयल में लैवेंडर ऑयल को मिक्स कर लें। अब इस तेल को अपने बालों में लगाएं। नियमित रूप से 3 से 4 बार इस तेल को बालों में लगाने से आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। इससे बालों में होने वाली खुजली से राहत पा सकते हैं। 

4. लहसुन है फायदेमंद - Use Garlic

सिर के जुएं को मारने के लिए लहसुन की कलियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 10 लहसुन की कलियां लें। अब इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने पूरे स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके अलावा आप इस मिश्रण में नींबू भी मिक्स कर सकते  हैं। करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें। इससे जुएं को खत्म किया जा सकता है। 

5. नारियल और कपूर - Coconut Oil and Camphor

जुएं को खत्म करने के लिए नारियल का तेल और कपूर काफी असरदार माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल के डिब्बे में कपूर की 2 से 3 टिकिया डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को अपने बालों में नियमित रूप से लगाएं। इससे सिर के जुएं को खत्म किया जा सकता है। 

Head Lice Home Remedies: जुएं को खत्म करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि सिर के जुएं को खत्म करने के लिए घरेलू उपायों के साथ-साथ बालों की अच्छे से सफाई भी जरूरी होती है।  

Read Next

चेहरा धोने के लिए मुल्तानी मिट्टी और कपूर से बनाएं क्लींजर, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer